27 अगस्त का इतिहास | 27 August in History

27 August in History

27 अगस्त को देश विदेश के इतिहास में बहुत सी घटनाएँ घटी हैं आज हम इस लेख में उन्ही महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेमें जानेंगे।

27 अगस्त का इतिहास – 27 August in History

27 August History
27 August History

27 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 27

  • अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना 1604 में की गई।
  • हैदर अली ने 1781 में ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
  • भारत के पहले मज़दूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना 1870 में की गई।
  • जेट इंधन वाले विश्व के पहले विमान ने 1939 को जर्मनी से पहली उड़ान भरी।
  • टेलिविज़न की दुनिया के इतिहास में 1950 को आज ही के दिन बीबीसी ने पहली बार स्थल-आधारित सीधा प्रसारण किया। प्रसारण की योजना बनाने के लिए दो
  • महीने से भी ज़्यादा का समय लगा।दो घंटे का ये प्रसारण इंग्लिश चैनल के दूसरे छोर यानी फ्रांस से किया गया।
  • नासा ने 1962 में Mariner 2 स्‍पेस मिशन लांच किया।
  • भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक 1976 को नियुक्त हुई।
  • आयरलैंड के समीप 1979 में एक नौका विस्फोट हुआ।
  • नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का 1985 को तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।
  • वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को 1990 में अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।
  • मालदोवा ने 1991 में सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।
  • सोनाली बनर्जी 1999 में भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।
  • भारत ने 1999 में कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहाँ बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।
  • उत्तर और दक्षिण कोरिया दोनों देशों को लेकर 2003 में पहली बार छहपक्षीय वार्ता हुई।
  • 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद 2003 में मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
  • वित्तमंत्री शौकत अजीज 2004 में पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गये।
  • सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिश ए.के. माथुर को 2008 में सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया।
  • झारखण्ड मुक्तिमोर्चे के प्रमुख शिबु सोरेन ने 2008 में झारखण्ड के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती को 2009 में पुनः अध्यक्ष पद पर तीसरी बार चुन लिया गया। उल्लेखनीय है कि दल के संस्थापक कांशीराम के उपरान्त वे लगातार इस पद पर बनी हुई हैं।
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 2013 को दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगे भड़के।

27 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 27 August

  • टाटा स्‍टील की नींव रखने वाले दोराबजी टाटा का जन्‍म 1859 में हुआ था।
  • क्रिकेट के सूरमा सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म 1907 को हुआ था।
  • जापानी प्रधानमंत्री सॉसुक ऊनो का जन्म 1922 को हुआ था।
  • भारतीय प्रोफेशनल रेसलर और लिफ्टर दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली का जन्म 1972 को हुआ था।
27 अगस्त को हुए निधन – Famous Death on 27 August
  • खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी का निधन 1963 में हुआ।
  • भारतीय पार्श्वगायक मुकेश का निधन 1976 को हुआ था।
  • ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय लॉर्ड माउंटबेटन का निधन 1979 को हुआ था।
  • तीसरी, चौथी, पाँचवीं, छ्ठी, और सातवीं लोकसभा के सदस्य मगंती अंकीनीडु का निधन 1997 को हुआ था।
  • पाँचवीं, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य आनन्द सिंह का निधन 1997 में हुआ।
  • भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन 2006 को हुआ था।

Read More:

You need to include some more important events in this article i.e. 27th August that we forgot to mistake. So tell us through our comments.

4 thoughts on “27 अगस्त का इतिहास | 27 August in History”

    1. Thank you for reading our post on gyanipandit.com. Your comments are a source of information which makes us write such an informative post.

  1. Mahan gayak Mukesh Ka janam jis din hua tha Usi din mar gye the kya
    1976 ko jsnme & 1976 ko mar gye

    1. मुकेश जी, शुक्रिया आपका हमें इस गलती के बारे में बताने के लिए कि भारतीय पार्श्व गायक मुकेश जी का जन्म 22 जुलाई, 1923 को हुआ था जिसे जल्द से जल्द सही किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top