29 अगस्त का इतिहास | History for August 29

History for August 29

देश और विदेश के इतिहास में 29 अगस्त यानि आज का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं की वजह से महत्वपूर्ण है, आज हम जानते हैं की 29 अगस्त के इतिहास में यानि आज के इतिहास में और कौन कौनसी महत्वपूर्ण घटनाएँ शामिल है।

29 अगस्त का इतिहास – History for August 29

29 August History
29 August History

29 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 29

  • सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने 1612 में पुर्तग़ालियों को हराया,
  • पुर्तगाल ने 1825 में ब्राजील की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
  • ब्रिटेन के माइकल फैराडे ने 1831 में पहली बार विद्युत परिवर्तित्र (ट्रांसफार्मर) का प्रर्दशन किया।
  • ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने 1833 में कानून का रूप लिया।
  • ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने 1842 में नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • अफ़ीम युद्ध 1842 में समाप्त।
  • गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना 1898 में हुई।
  • सेंट लुईस (अमेरिका) में तीसरे ओलंपिक खेलों की शुरुआत १९०४ में हुई।
  • न्यूजीलैंड सैनिकों ने 1914 में जर्मन समोआ पर कब्जा किया।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1916 में जोन्स अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की: फिलीपींस को मिली स्वतंंत्रता।
  • नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में 1932 को अंतर्राष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन।
  • रूस में 1941 को जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।
  • ब्रिटिश ने 1945 में हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत भारत में शिक्षा को समर्पित ‘शिक्षा विभाग’ को 1947 में पुर्नस्थापित किया गया। हालांकि इस विभाग के नाम उसकी
  • कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों में स्वतंत्रता के बाद भी समय-समय पर कई बदलाव किए जाते रहे हैं। वर्तमान समय में मंत्रालय के पास शिक्षा के दो विभाग हैं : उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग
  • भारत की केंद्र सरकार ने 1947 में अपनी अगुवाई में शैक्षिक नीतियों एवं कार्यक्रम बनाने और उनके क्रियान्‍वयन पर नज़र रखने के कार्य को जारी रखा है।
  • डॉ॰ भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में 1947 को भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान का मसौदा तैयार करने के लिये एक प्रारूप समिति का गठन किया गया।
  • सोवियत संघ ने 1949 में अपने पहले परमारणु बम का गुप्त परीक्षण किया। इस प्रकार परमाणु हथियारों के मैदान में अमरीका के साथ एक अन्य देश ने प्रवेश किया और दोनो देशों के मध्य शक्ति संतुलन स्थापित हुआ। इसके बाद अमरीका और रुस के मध्य शीत युद्ध आरंभ हुआ जो सोवियत संघ के विघटन तक जारी रहे।
  • रूस ने 1953 में पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।
  • कांग्रेस ने 1957 में नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया।
  • चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में 1974 को लोकदल पार्टी स्थापना।
  • कर्नल राबुका ने 1987 में फिजी को गणराज्य घोषित किया।
  • बुल्गारिया की स्टेडका कोस्टांडिनोवा ने 1987 में महिलाओं की उंची कूद में विश्वन रिकार्ड बनाया
  • डेन ओब्रिवन ने 1991 को डेकाथलोन में 8812 अंकों के साथ विश्व रिकार्ड बनाया
  • आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में 1996 को वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 1998 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।
  • बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान टाइगर सिद्दीकी के नाम से मशहूर सांसद कादिर सिद्दीकी ने 1999 में संसद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
  • न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन 2000 में शुरू हुआ।
  • पश्चिम एशिया में 2001 को पुन: हिंसा भड़की, तीन फ़िलिस्तीनी मरे; जापान के ‘एच-2 ए’ रॉकेट का सफल प्रक्षेपण।
  • पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने 2002 में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ का नामांकन पत्र स्वीकार किया।
  • कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य-संस्कृति को 2003 में ज़िम्मेदार ठहराया गया।
  • इराक के पवित्र शहर नजफ़ में 2003 को हुए एक आत्मघाती हमले में शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।
  • एथेंस ओलम्पिक का समापन 2004 में हुआ ।
  • तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर टाटा मोटर्स ने 2008 को सिंगुर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।
  • झारखण्ड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शिबु सोरेन ने 2008 को विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया।
  • मिश्र की सेना द्वारा २०१२ में चलाए गए ईगल अभियान के दौरान 11 संदिग्घ आतंकवादी मारे गए।
  • चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में 2012 को हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि 21 लापता हो गये।

29 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays 29 August

  • भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक जीवराज मेहता का जन्म 29 अगस्त 1887 को हुआ था।
  • भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था।
  • भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक के। राधाकृष्णन का जन्म 29 अगस्त 1949 को हुआ था।
  • भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक माधव श्रीहरि अणे का जन्म 29 अगस्त 1980 को हुआ था।
29 अगस्त को हुए निधन – Famous Deaths 29 August
  • एक युवा रोगमई नेता जिसने शक्तिशाली नागा आन्दोलन का गठन करनेवाले जदोनांग का जन्म 1931 में हुआ।
  • भारतीय ईसाई महिला संत सिस्टर यूप्रासिआ का निधन 29 अगस्त 1952 को हुआ था।
  • पाकिस्तान के तीसरे गवर्नर-जनरल मलिक ग़ुलाम मोहम्मद का निधन 29 अगस्त 1956 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का निधन 29 अगस्त 1976 को हुआ था।
  • बांग्ला लेखक एवं पत्रकार तुषार कांति घोष का निधन 29 अगस्त 1994 को हुआ था।
  • हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता का निधन 29 अगस्त 2007 को हुआ था।
  • फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का निधन 29 अगस्त 2014 को हुआ था।
29 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 29 August
  • राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस)

Read More:

I hope you find this ” 29 August History in Hindi” useful। if you like this Article please share on Whatsapp & Facebook.

1 thought on “29 अगस्त का इतिहास | History for August 29”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top