सबसे पसंदीदा अभिनेत्री आलिया भट्ट | Alia Bhatt Biography

Alia Bhatt – आलिया भट्ट एक बहुत खुबसूरत और प्रसिद्ध भारतीय बॉलीवुड की फ़िल्म अभिनेत्री है। उन्होंने अपने बॉलीवुड फ़िल्मी करियर की शुरुवात 2012 में आयी फ़िल्म “स्टूडेंट ऑफ़ द इयर” से की। ये फ़िल्म बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट थी और इन्हें इस फ़िल्म के लिए पुरस्कार भी मिला। आज आलिया भट्ट देश की सबसे पसंदीदा अभिनेत्री है।
Alia Bhatt

सबसे पसंदीदा अभिनेत्री आलिया भट्ट – Alia Bhatt Biography

आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 में हुआ।वो फ़िल्म निर्देशक महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी है। आलिया ने मुंबई के जमनाबाई नरसी विद्यालय में पढाई की।

आलिया भट्ट का करियर – Alia Bhatt Career

आलिया भट्ट ने एक बाल कलाकार के रूप में 1999 में आयी फ़िल्म “संघर्ष” में अभिनय किया था, इस फ़िल्म में अक्षय कुमार और प्रीति झिंटा मुख्य भूमिका में थे। करण जोहर की 2012 की “स्टूडेंट ऑफ़ दी इयर” फ़िल्म में इनकी मुख्य भूमिका थी और इनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन नजर आये। आलिया ने अपने करियर की काफ़ी शानदार शुरुवात की। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 960 मिलियन कमाए।

भट्ट ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 2013 में वो “हाईवे”, “2 स्टेट्स” और “हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया” में मुख्य भूमिका के नजर आयी। अब तक आलिया भट्ट बहुत से फिल्मो में नजर आयी जिनमे शानदार, “कपूर एंड संस”, शहीद कपूर के साथ “उड़ता पंजाब”,  शाहरुख खान  के साथ “डिअर जिंदगी” और वरुण धवन के साथ “बद्रीनाथ की दुल्हनिया” ये फिल्मे शामिल है।

आलिया भट्ट के बारे में तथ्य – Interesting Facts about Alia Bhatt

  • आलिया को बिल्ली बहुत पसंद है और इसमें कोई आश्चर्य नहीं की वो बेघर प्राणियों के लिए सामाजिक शिबिरों को समर्थन करती है।
  • आलिया अपने खाली समय में लकड़ी के कोयले से पेंटिंग्स बनाना पसंद करती है।
  • मुंबई में बचपन से रहने के बावजूद भी आलिया को पंजाबी में बात करना अच्छा लगता है(जो की उनकी मातृभाषा है)।
  • आलिया की ऐसी इच्छा ही की लन्दन में उनका खुदका घर हो।
  • केन्डाल लाइट डिनर वैसे हर लड़की को पसंद है लेकिन आलिया भट को नहीं।
  • आलिया “बेबो” यानि करीना कपूर की बड़ी प्रशंसक है। लेकिन आलिया ने कभी उनकी नक़ल नहीं की।

Read More:

I hope these “Alia Bhatt Biography in Hindi language” will like you. If you like these “Information About Alia Bhatt in Hindi language” then please like our Facebook page & share on Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit Android app.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top