मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी से जुड़े बी.एम्.एल.टी कोर्स की संपूर्ण जानकारी

BMLT Course Details in Hindi

स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न परेशानियों से अक्सर हम गुजरते है, जिसमे बहुत बार ये देखने में आता है के कुछ विशिष्ट बीमारियों के लक्षण एक जैसे होते है। अन्य एक ये भी स्थिती होती है के बहुत से रोगों के लक्षण सही तरीके से समझना आसान नहीं होता।

ऐसे परिस्थिती में चिकित्सक हमे शरीर में मौजूद कुछ घटकों की जाँच करने का परामर्श देते है।

ऐसे शारीरिक घटकों में मूत्र,खून,थूक एवं शुक्राणु इत्यादि शामिल होते है,इससे ये होता है के बहुत से रोगों का निदान आसानी से हो जाता है।और उसके पश्चात उसपे सरलता से उपाय हो सकता है।

पर इन सभी शारीरिक घटकों की जाँच हेतु मेडिकल की एक अन्य शाखा मौजूद होती है,जो के पैरामेडिकल के नामसे जानी जाती है।जहा लेबोरेटरी में इन सभी चिजो का परिक्षण किया जाता है।

इस तरह के शरीर में मौजूद घटकों के परिक्षण हेतु उच्च प्रशिक्षित एवं पात्र लोगो की जरुरत होती है, जिनके द्वारा ये सभी कार्य संभव हो पाते है।

इस महत्वपूर्ण लेख में आप मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक से जुड़े अत्यंत खास एवं चर्चित कोर्स के बारे में जानकारी हासिल कर पाएंगे। जिसे आम भाषा में बी.एम्.एल.टी कहा जाता है, तथा इस विषय से जुड़े सभी बुनियादी तथ्यों पर लेख के माध्यम से रौशनी डालेंगे।

मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी से जुड़े बी.एम्.एल.टी कोर्स की संपूर्ण जानकारी – BMLT Course Details in Hindi

BMLT Course Details in Hindi
BMLT Course Details in Hindi

बी.एम्.एल.टी का फुल फॉर्म या अर्थ क्या होता है ?- BMLT Full Form or What is BMLT?

बी.एम्.एल.टी का फुल फॉर्म बैचलर इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी होता है। जो के एक स्नातक यानि ग्रेज्युएशन स्तर का कोर्स होता है। इस शिक्षा के दौरान छात्रो को विभिन्न शारीरिक घटकों एवं शरीर के अंगो की जाँच संबंधी ज्ञान प्रदान किया जाता है।

बी.एम्.एल.टी कोर्स की अवधी – BMLT Course Duration

इस कोर्स की तय अवधी ३ साल की होती है, जिसमे किसी भी छात्र को इस कोर्स को पूर्ण करने हेतु न्यूनतम तिन साल का वक़्त देना होता है।बहुत से महाविद्यालय में कोर्स के पश्चात ६ माह के इंटर्नशिप का प्रावधान दिया गया होता है।

यहाँ पर आपके अधिक बार असफल होने पर कोर्स अवधी में बढ़ोतरी होती है, जिसमे सालाना उत्तीर्ण होनेवाले एवं प्रवेश लेने वाले छात्रो की संख्या अच्छी देखने को मिल जाती है।

बी.एम्.एल.टी शिक्षा शुल्क – BMLT Course Fees

इस कोर्स हेतु लगने वाला शिक्षा शुल्क आपके महाविद्यालय के चयन पर निर्भर करता है।लगभग बीस हजार से लेकर साढ़े तिन लाख तक शिक्षा शुल्क में आप इस कोर्स को पूरा कर सकते है।

निजी महाविद्यालय की तुलना में सार्वजनिक महाविद्यालय में शिक्षा शुल्क में काफी अंतर आता है,जो के बहुत कम होती है। ऐसे चिजो पर गौर करने के बाद ही आपको सही महाविद्यालय का चयन करना योग्य होता है।

कुछ प्रमुख शहरो में इस कोर्स के शुल्क पर हम नजर डालेंगे जैसे के;

१. लखनऊ में बी.एम् .एल.टी का शिक्षा शुल्क – BMLT Course Fees in Lucknow

इस राज्य में आपको सार्वजानिक महाविद्यालय से कोर्स को पूर्ण करने हेतु लगभग १ लाख तक का शुल्क लगता है। वही निजी शिक्षा संस्थान या महाविद्यालय में आप तक़रीबन ढाई लाख तक के शिक्षा शुल्क के साथ संपूर्ण कोर्स को पूरा कर सकते हो।

२. पुणे में बी.एम्.एल.टी हेतु शिक्षा शुल्क – BMLT Course Fees in Pune

इस शहर में लगभग ढाई से लेकर तिन लाख तक के शिक्षा शुल्क में आप इस कोर्स को पूरा कर सकते है।

३.बंगलौर में बी.एम्.एल.टी का शिक्षा शुल्क – BMLT Course Fees in Bangalore

लगभग तिन लाख तक के शिक्षा शुल्क में आप इस कोर्स को बंगलौर में में पूरा कर सकते हो।

बी.एम्.एल.टी में प्रवेश की पात्रता – BMLT Course Eligibility

कुछ प्रमुख मापदंडो को आपको पूरा करना होता है, जो के अनिवार्य तौर पर इस कोर्स में प्रवेश हेतु चाहिए होते है। जैसे के;

  1. इच्छुक छात्र ने न्यूनतम १२ वी कक्षा की शिक्षा विज्ञान शिक्षा धारा से उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है।जिसमे छात्र ने जीव विज्ञान,रसायन विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान से कक्षा १२ वी को पास किया होना चाहिए।
  2. कक्षा १२ वी के न्यूनतम कुल अंक औसतन ५० प्रतिशत होने चाहिए, साथ ही साथ इस शिक्षा को मान्यताप्राप्त बोर्ड अथवा यूनिवर्सिटी से उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है।
  3. वैसे तो सामान्य तौर पर बी.एम्.एल.टी में प्रवेश हेतु कोई पात्रता परीक्षा नहीं होती,परन्तु कुछ विशिष्ट महाविद्यालय या शिक्षा संस्थान इस तरह के पात्रता संबंधी परीक्षाओ का आयोजन करती है। जो के उसी महाविद्यालय तक सिमित होता है।

बी.एम्.एल.टी कोर्स हेतु प्रवेश की प्रक्रिया – BMLT Admission Process

यहाँ पर दो तरीके से छात्रो को प्रवेश निश्चित होता है या तो सिधे तौर पर, या फिर जहा पात्रता परीक्षाओ का प्रावधान होता है वहा पात्रता परीक्षा के अंको के आधार पर।

सिधे तौर पर प्रवेश हेतु छात्रो को संबंधित महाविद्यालय में प्रवेश आवेदन को प्रस्तुत करना होता है, जहा कक्षा १२ वी के अंको आधार पर छात्रो की मेरिट लिस्ट लगाई जाती है। यहाँ अच्छे अंको के छात्रो को प्रधानक्रम दिया हुआ रहता है, जिन्हें प्रवेश निश्चित किया जाता है।

वही कम अंको प्राप्त छात्रो को या तो प्रतीक्षा करना होता है,या फिर अन्य महाविद्यालयों के विकल्प तलाशने पड़ते है।

इसके अलावा जिस महाविद्यालय में पात्रता परीक्षा का आयोजन होता है,वहा पात्रता परीक्षा के अंको के आधार अनुसार अंतिमतः छात्रो का प्रवेश तय किया जाता है।

बी.एम्.एल.टी शिक्षाक्रम का पाठ्यक्रम – BMLT Syllabus

निम्नलिखित तौर पर इस शिक्षाक्रम का पाठ्यक्रम दिया गया है, जिसमें तिनो सालो में मौजूद विषयो का विवरण दिया हुआ है।

  • प्रथम साल – BMLT 1st year Syllabus

विषय – Subject

  1. कम्युनिकेशन स्किल्स
  2. एनाटोमी
  3. फिजीओ लॉजी
  4. पैथालॉजी
  5. कंप्यूटर स्किल्स
  6. बायोकेमिस्ट्री
  7. माइक्रोबायोलॉजी
  • द्वितीय साल – BMLT 2nd year Syllabus

विषय – Subject

  1. एनाटोमी
  2. कम्युनिकेशन स्किल्स – २
  3. बायोकेमिस्ट्री – १
  4. बायोकेमिस्ट्री – २
  5. माइक्रोबायोलॉजी
  6. कंप्यूटर स्किल्स -२
  7. फिजीओ लॉजी
  8. पैथालॉजी
  • तृतीय साल – BMLT 3rd year Syllabus

विषय – Subject

  1. लैब मैनेजमेंट
  2. पैथोलॉजी
  3. फिजीओ लॉजी
  4. बायोकेमिस्ट्री – १
  5. बायोकेमिस्ट्री – २
  6. एडवांस लैब मैनेजमेंट
  7. पी.एस.एम्
  8. कंप्यूटर स्किल्स
  9. कम्युनिकेशन स्किल्स

बी.एम्.एल.टी में प्रवेश हेतु महाविद्यालय/ युनिवर्सिटी – BMLT College

इस कोर्स को पूरा करने हेतु आपो देशभर में विभिन्न प्रकार के महाविद्यालयो के विकल्प मौजूद होते है,जिनमे से कुछ प्रमुख एवं चर्चित महविद्यालयो की हम निचे दे रहे है। जैसा के;

  1. पैरामेडिकल कॉलेज – दुर्गापुर
  2. पी.के यूनिवर्सिटी मध्य प्रदेश
  3. रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी
  4. सिक्किम मनिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस – गंगटोक
  5. मेवाड यूनिवर्सिटी – राजस्थान
  6. आयुष्यमान कॉलेज – भोपाल
  7. श्री गुरु राम राय युनिवर्सिटी – देहरादून
  8. माधव यूनिवर्सिटी
  9. शिवालिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ पैरामेडिकल टेक्नोलॉजी – चंड़ीगढ़
  10. आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज – पुणे

लखनऊ के कुछ प्रमुख बी.एम्.एल.टी महाविद्यालय – BMLT College in Lucknow

  1. आश्रय इंस्टिट्यूट ऑफ़ पैरामेडिकल
  2. इंटीग्रल यूनिवर्सिटी
  3. बोरा इंस्टिट्यूट ऑफ़ अलाइड हेल्थ साइंस, इत्यादि …..

मुंबई के कुछ प्रमुख बी.एम्.एल.टी महाविद्यालय – BMLT College in Mumbai

  1. विकास नाईट कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स,कॉमर्स एंड साइंस
  2. इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, इत्यादि ……

भोपाल के कुछ प्रमुख बी.एम्.एल.टी महाविद्यालय – BMLT College in Bhopal

यूनिवर्सिटी

 

  1. करियर कॉलेज
  2. पीपल्स एल.एन.सी.टी यूनिवर्सिटी
  3. राजीव गाँधी ग्रुप ऑफ़ कॉलेज
  4. एन.आर.आई ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स
  5. आर.के.डी.एफ युनिवर्सिटी
  6. आई.ई.एस यूनिवर्सिटी
  7. सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी, इत्यादि ………

इंदौर के कुछ प्रमुख बी.एम्.एल.टी महाविद्यालय – BMLT College in Indore

१. चिरायु मेडिकल कॉलेज
२. देवी अहिल्या कॉलेज ऑफ़ पैरामेडिकल साइंस, इत्यादि ….

उत्तर प्रदेश राज्य के कुछ प्रमुख शहरों के बी.एम्.एल.टी महाविद्यालय – BMLT College in UP

  1. आई.आई.एम्.टी यूनिवर्सिटी – मिरत
  2. जे.एस यूनिवर्सिटी – शिकोहाबाद
  3. एस.एस इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च,इत्यादि ….

कोलकता के प्रमुख बी.एम्.एल.टी महाविद्यालय – BMLT College in Kolkata

  1. अदमास यूनिवर्सिटी
  2. हल्दिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ साइंस
  3. नेवोटिया यूनिवर्सिटी, इत्यादि……..

बी.एम्.एल.टी कोर्स के बाद रोजगार के अवसर एवं सैलरी – Job Opportunities And Salary After BMLT

निचे हमने कुछ पदों के नाम दिए है, जिनपर बी.एम्.एल.टी कोर्स के बाद कम करने का मौका मिलता है। जैसा के;

  1. लेबोरेटरी मैनेजर
  2. रिसर्च एंड डेवलमेंट लैब असिस्टेंट
  3. लैब टेक्नोलॉजिस्ट
  4. एक्स-रे टेक्नीशियन
  5. असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, इत्यादि …

उपरोक्त पदों पर सार्वजानिक एवं निजी क्षेत्र में रोजगार संबंधी अवसर उपलब्ध होते है जिसमे पद एवं क्षेत्र अनुसार सैलरी दी जाती है। लगभग सालाना २ लाख से लेकर ५ लाख तक शुरुवाती सैलरी इन पदों के लिए दी जाती है, जिसमे कुछ समय बाद बढ़ोतरी होती है।

बी.एम्.एल.टी कोर्स के बाद प्रवेश लेने योग्य शिक्षाक्रम –  After BMLT Course

कुछ प्रमुख कोर्सेस का विवरण हम निचे दे रहे है,जिन्हें आप बी.एम्.एल.टी के बाद पूरा कर सकते है। जैसे के;

  1. मास्टर इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी
  2. एम् एस सी इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी
  3. एम् एस सी इन क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री
  4. एम्. एस. सी इन क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी
  5. पोस्ट ग्रेज्युएशन डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, इत्यादि ……..

इस प्रकार से हमने आपको मेडिकल लेबोरेटरी से जुड़े स्नातक स्तर के शिक्षाक्रम बी.एम्.एल.टी की जानकारी दी, आशा करते है ये जानकारी आपको काफी पसंद आई होग। हमसे जुड़े रहने हेतु बहुत बहुत धन्यवाद।……………..

बी.एम्.एल.टी कोर्स विषय में बार बार पूछे जाने वाले सवाल – Question on BMLT Course

१. बी एम् एल टी का फुल फॉर्म क्या होता है?

जवाब: बैचलर इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी।

२. मुझे बी.एम्.एल.टी में प्रवेश लेना है, कृपया इसके लिए लगने वाली शिक्षा संबंधी पात्रता बताये?

जवाब: न्यूनतम कक्षा १२ वी विज्ञान धारा से जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान एंव रसायन विज्ञान के साथ उत्तीर्ण की होनी चाहिए।

३. क्या बी.एम्.एल.टी में प्रवेश हेतु पात्रता परीक्षा देना अनिवार्य होता है?

जवाब: नहीं।

४. बी.एम्.एल.टी कौनसे स्तर का शिक्षाक्रम होता है?

जवाब: ग्रेज्युएशन या स्नातक स्तर का।

५. क्या बी.एम्.एल.टी में प्रवेश के लिए गणित विषय का कक्षा १२ वी में होना आवश्यक होता है?

जवाब: नहीं।

६. कौनसे विषयो के साथ कक्षा १२ वी उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है, जिससे बी.एम्.एल.टी में प्रवेश के लिए पात्र समझा जाता है?

जवाब: भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान।

७. मुझे बी.एम्.एल.टी के पश्चात सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी मिल सकती है क्या?

जवाब: हा।

८. बी.एम्.एल.टी और डी.एम्.एल.टी में क्या अंतर होता है?

जवाब: दोनो ही मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक से संबंधित शिक्षाक्रम होते है, इसमें बी.एम्.एल.टी एक ग्रेज्युएशन डिग्री कोर्स होता है। वही डी.एम्.एल.टी डिप्लोमा स्तर का प्रमाणपत्र शिक्षाक्रम होता है।

९. बी.एम्.एल.टी शिक्षाक्रम का अवधी क्या होता है?

जवाब: ३ साल।

१०. क्या बी.एम्.एल.टी मास्टर डिग्री होता है?

जवाब: नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top