JEE MAIN के बाद आपके सामने है इन बेहतर संस्थानों का विकल्प – Colleges Taking Admission Through JEE Main Score

Colleges Taking Admission Through JEE Main Score

जेईई मेन यानी की जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम जिसे साल 2012 से पहले आल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम( AIEEE) के नाम से जानते थे। पहले AIEEE का एग्जाम अलग हुआ करता था और इससे केवल देश के NIT( नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी) में ही दाखिला लिया जा सकता था।

लेकिन अब कई सारे कालेज भी इसी की सहायता से एडमिशन देने लगे है। इस एग्जाम के बाद आपके पास इन बेहतर कालेजेस का विकल्प है।

JEE MAIN के बाद आपके सामने है इन बेहतर संस्थानों का विकल्प – Colleges Taking Admission Through JEE Main Score

Colleges Taking Admission Through JEE Main Score
Colleges Taking Admission Through JEE Main Score

DTU( DELHI TECHNOLOGICAL UNIVERSITY), दिल्ली

भारत की राजधानी में स्थित ये कालेज इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की पहली पसंद बनकर उभर रहा है। साल 2017 के बाद इसमें जाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढती जा रही है। इसे NAAC के द्वारा AAAA+ ग्रेड में शामिल किया गया है। इसका कैंपस लगभग 164 एकड़ का है। यहाँ से आपका प्लेसमेंट भी बढ़िया जगह होता है। बीते दो साल पहले यहाँ से गूगल में एक बच्चे को करोडो का पैकेज मिला था।

एनआईटी इलाहाबाद

जेईई मेन पास करने के बाद हर स्टूडेंट का मन इस कालेज में जाने का होता है। इसे NAAC के द्वारा AAAA+ ग्रेड दिया गया है। यहाँ की कंप्यूटर साइंस ब्रांच बहुत अच्छी है। अगर आप जेईई मेन में बढ़िया परसेंटाइल और पहले हजार में रैंक लाते हैं तो आपको ये कालेज आसानी से मिल जाता है।

एनआईटी त्रिची

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ तिरुचिरापल्ली, यह कालेज देश के सबसे बढ़िया कालेज की श्रेणी में अपना स्थान रखता है। साल 1964 में बने इस कालेज में लगभग 350 फैकल्टी है और इसका कैम्पस 800 एकड़ में फैला हुआ है। यहाँ पर मैकेनिकल ब्रांच बहुत बेहतर मानी जाती हैं। NAAC के द्वारा इसे भी AAAA+ ग्रेड दिया गया है।

HBTI कानपुर

अगर कोई छात्र बेहतर इंजीनियरिंग की पढाई करना चाहता है तो कानपुर स्थित इस कालेज में जाने का मन उसका जरूर होगा। यह कालेज आजादी से पहले का है यानी की इसकी स्थापना 1921 में हुई थी। इसका कैम्पस 348 एकड़ का है। पहले यह आईआईटी के द्वारा एडमिशन लेता था लेकिन अब जेईई मेन से इसमें एडमिशन होता है। NAAC ने इसे AAA ग्रेड दी है।

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवनंतपुरम

विज्ञान और रिसर्च के क्षेत्र में जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए इसे कालेज से बढिया कोई विकल्प नही है। NAAC ने इसे AAA+ ग्रेड में रखा है। इसकी स्थापना 2007 में हुई थी और इसका कैम्पस 118 एकड़ में फैला हुआ है। पहले यह कालेज खुद का एग्जाम करवाता था लेकिन जेईई मेन शुरू होने के बाद यह इसी के द्वारा स्टूडेंट्स को लेता है। इसके बाद आपके वैज्ञानिक बनने का रास्ता भी आसान हो जाता है।

MNIT भोपाल

कंप्यूटर साइंस ब्रांच में अगर कोई स्टूडेंट अच्छी जगह से इंजीनियरिंग करना चाहता है तो उसके लिए यह कालेज बहुत अच्छा है। इसे AAAA ग्रेड में रखा गया है। बीते साल यहाँ से फिलिप्स, अमेज़न जैसी बड़ी बड़ी कंपनियों ने कम से कम आठ-आठ लाख रुपये के साला पॅकेज में बच्चो को नौकरी दी है। 650 एकड़ में फैले इसे कालेज की स्थापना साल 1960 में हुई थी।

इंस्टिट्यूट ऑफ़ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई

NAAC ने AAAA+ ग्रेड में रखा है। इसका कैम्पस केवल 16 एकड़ में है। इसकी स्थापना साल 2008 में हुई थी। लेकिन अगर आप केमिकल के क्षेत्र में आगे जाना चाहते हैं तो जेईई मेन के बाद आपका सबसे पहला विकल्प यही कालेज है।

NIT, सूरतकल

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ सूरतकल हर एक इंजीनियरिंग छात्र की पहली पसंद है। यहाँ से एवरेज पॅकेज आठ लाख रुपये सालाना मिलता है। साल 2002 में स्थापित हुए इस कालेज का कैंपस 295 एकड़ का है। इसे AAAA+ ग्रेड में रखा गया है। इस कालेज में मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस जैसी ब्रान्चेस बढ़िया है।

MNIT, जयपुर

मालवीय नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जयपुर एक बहुत बढ़िया कालेज की श्रेणी में आता है। NAAC के द्वारा AAAA ग्रेड से नवाजा गया है। यहाँ का एवरेज प्लेसमेंट सात लाख रुपये सालाना होता है। साल 2007 में स्थापित हुए इस कालेज का कैंपस 317 एकड़ का है। यहाँ की कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल ब्रान्चेस बहुत अच्छी है।

NIT जमशेदपुर

NAAC के द्वारा इसे AAA+ ग्रेड में शामिल किया गया है। इसकी स्थापना 2002 में हुई थी और इसका कैंपस 350 एकड़ का है। यहाँ पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस ब्रान्चेस बहुत अच्छी है। सालाना एवरेज पॅकेज कम से कम छ लाख रुपये है।

ये वो संस्थान है जिन्हें भारत के सबसे बढ़िया संस्थानों में गिना जाता है। अगर आपकी जेईई मेन में अच्छी रैंक आती है तो आप सबसे पहले इन्ही में से किसी एक कालेज में जाने का प्रयास कीजिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top