Failure Stories
दोस्तों अकसर कहा जाता है की अगर successful बनना है तो success stories से ज्यादा failure stories पढ़ो क्यूंकि success stories हमेशा आपको अच्छे और सफल क्षणों के बारे में बताएगी पर failure stories आपको यह बताएगी की आप किधर गलतियां कर रहे हो।
इसीलिए failure stories पढ़ना और उनसे सीखना सबसे ज्यादा important है।
कोई भी काम जब आप शुरू करते है तोह उसमे नाकाम होने के भी कई chances होते है पर इसका मतलब यह नहीं की १-२ बार try करके छोड़ दो।
अगर आप कुछ करते समय fail हो जाये तो वह failure आपको आपके मंजिल के करीब ले जाता है। आपको नयी चीज़े सिखाता है। उस काम को करने के लिए नए तरीके ढूंढने को आपके दिमाग को मजबूर कर देता है। इन सभी कारणो के वजह से आपके जीवन में failures बहुत जरुरी है।
“गिरकर उठना और उठकर चलना यह क्रम है संसार का।
कर्मवीर को फर्क न पड़ता किसी जीत या हार का
यह तो क्रम है संसार का।”
आज के post में हम आपको कुछ महान लोगो की failure stories बताएँगे जो आपको और अच्छा perform करने के लिए inspire करेगी।
इन महान हस्तियों ने अपने failures को पीछे छोड़ के अपने जीवन में ऐसी चीज़े हासिल की जीने कोई सोच भी नहीं सकता था। तो आइये पढ़ते है – Great Men Failure Stories in Hindi
Failure Stories in Hindi – महापुरुषों की विफलता से सक्सेस की कहानी
1. बिल गेट्स / Bill Gates
बिल गेट्स यह नाम हम सब जानते है। बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। २१ वी सदी में Computer की क्रांति लाने का श्रेय उनको और Microsoft को दिया जाता है। उन्होंने computer और computer से जुडी हुयी हमारी ज़िन्दगी को पूरी तरह से बदल दिया है।
सब जानते है की वह एक दशक से भी ज्यादा दुनिया के सबसे अमिर व्यक्ति रह चुके है पर बहुत कम लोग जानते है की 1970 के पहले अपना Business शुरू करने से पूर्व वह हॉवर्ड विश्वविद्यालय से dropout हो चुके थे।
इतना ही नहीं Microsoft के पहले उन्हें Traf-O-Data नामक अपनी company के business में भी failure का सामना करना पड़ा। पर वह अपने failure पर रुके नहीं और आगे जाके उन्होंने Microsoft के जरिये Computer की दुनिया ही बदल दी।
2. अब्राहम लिंकन / Abraham Lincoln
अब्राहम लिंकन ने अपने पुरे जीवन काल में 5 साल से ज्यादा पढाई नही की। और जब वह बड़े हुए, तो वह राजनीती में शामिल हुए और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के 16 वे राष्ट्रपति बने लेकिन् उससें पहले अपने जीवन में वो 12 बार असफल हुए।
इतनी असफलताओ के बाद भी वह डटे रहे और इस कारन आज भी उनका नाम इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण लोगो में लिया जाता है।
3. इस्साक न्यूटन / Isaac Newton
इस्साक न्यूटन उस समय के बहुत बड़े अंग्रेजी, गणित के जानकार थे। उनके प्रकाशविज्ञान और गुरुत्वाकर्षण के आविष्कार ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई और महान वैज्ञानिक भी बनाया।
बहुत लोग को ऐसा लगता है की इस्साक बचपन से ही होशियार थे, लेकिन ऐसा नहीं है। वह अपने school से भी खुश नहीं थे और उनके शिक्षक उन्हें बेवकूफ समझते थे। और कई बार उन्हें school से बाहर भी कर देते थे।
पर बचपन से ही उन्हें गणित विषय में बहुत interest था जिसके कारण उन्होंने आगे जाके Science में कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण चीज़ो पे काम किया और नए नए सिद्धांतो के आधार पर महान वैज्ञानिक बने।
थॉमस एडिसन / Thomas Edison
थॉमस एडिसन ने बहुत सारे यंत्रो को विकसित किया जिनका 20 वी सदी के जीवन पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा। एडिसन को इतिहास का बहु फलदायक अविष्कारक कहा जाता है, जिनके नाम आविष्कार करने के 1093 U.S अधिकार थे।
जब वह बच्चे थे तब उनके शिक्षक ने उनसे कहा था की वह कुछ भी सिखने के लिये बहुत ही बुद्धू है। और जब वह बड़े हुए, तब एक सफल लाइट बल्ब बनाने से पूर्व वह हज़ार से भी ज्यादा बार fail हुए थे।
5. वॉल्ट डिज़्नी / Walt Disney
वॉल्ट डिज़्नी एक अमेरिकन सिनेमा के निर्माता, निर्देशक, सिनेमा लेखक, आवाज़ कर्ता और कार्टून फिल्म बन्ने वाले दिग्दर्शक थे। उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी डिज्नी की स्थापना की।
उसकी संस्था आज वाल्ट डिज्नी कंपनी के नाम से जानी जाती है, जो साल में 30 बिलियन $ का राजस्व बनती है। डिज्नी ने अपना पहला Business खुद के ही घर में शुरू किया और उनका निर्माण किया पहला कार्टून असफल भी हुआ।
उनके पहले पत्रकार सम्मलेन में, एक अखबार के संपादक ने उनका उपहास भी किया क्यों की उनके पास एक अच्छी सिनेमा बनाने की कल्पना नहीं थी।
आज वॉल्ट डिज़्नी कार्टून जगत के विश्व में सबसे बड़ा नाम है। और कई पीढ़ियोने वॉल्ट डिज़्नी के बनाये हुए कार्टून्स देख के अपना बचपन गुजारा है। Failure से success तक का वॉल्ट डिज़्नी का यह सफर बहुत ही inspirational है।
6. विंस्टन चर्चिल / Winston Churchill
विंस्टनचर्चिल 6 वीकक्षा Fail थे। लेकिन उन्होंने कठिन परिश्रम करना कभी नहीं छोड़ा। वह प्रयत्न करते रहे और दुसरे विश्वयुद्ध के दौरान यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बने।
चर्चिल साधारणतः ब्रिटेन और दुनिया के इतिहास में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण नेता थे। BBC के 2002 के चुनाव में जिसमे 100 महानतम ब्रिटिश लोगो का चुनाव होना था उसमे सभी ने चर्चिल को सबसे ज्यादा महत्त्व दिया गया।
7. अल्बर्ट आइंस्टीन / Albert Einstein
अल्बर्ट आइंस्टीन एक सैधान्तिक भौतिक शास्त्री थे जिन्हें 20 वी सदी में सबसे ज्यादा महत्त्व दिया जाता था। 1921 में उन्हें Photo electronic प्रभाव के स्पष्टीकरण के लिए और सैधान्तिक भौतिक विज्ञानं में उनकी सेवा के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पर यह सब achieve करने से पहले जब आइंस्टीन जवान थे, उनके माता-पिता यह समझते थे की वे दिमाग से कमजोर है।
उनके स्कूल के ग्रेड भी बहोत कम थे इस लिए उनके शिक्षक उन्हें स्कूल छोड़ देने के लिए कहते थे और कहते थे की, “तुम कभी किसी भी कीमत पर कुछ नहीं कर सकते।”
आपके आसपास के लोग आप का उत्साह भंग करने की पूरी कोशिश करेंगे पर इस सबसे ज्यादा important है की आप इस negativity से कैसे ऊपर उठते है।
अल्बर्ट आइंस्टीन एक ऐसा example है जिससे हमे यह सिखने को मिलता है की आपका बचपन कैसा था इससे आपका future related नहीं है, अगर आप चाहे तो दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार – नोबेल, भी आप अपने बलबूते पर achieve कर सकते है।
8. हेनरी फोर्ड / Henry Ford
हेनरी फोर्ड हेनरी फोर्ड की पहली दो मोटरगाडी की कंपनी असफल हुई। लेकिन उन्होंने कंपनी स्थापित करना नहीं छोड़ा और उनकी फोर्ड मोटर कंपनी पहली सबसे प्रचलित और वहन करने योग्य कीमत पर कार बनाने वाली कंपनी बनी।
कंपनी सिर्फ यूनाइटेड स्टेट और यूरोप में ही नहीं बल्कि 20 वी सदी में उनकी कंपनी आर्थिक क्षेत्र और समाज में भी प्रचलित हो गयी थी।
उनके अधिकांश उत्पादन, ज्यादा मजदूरी और कम कीमत ने प्रबंधक स्कूल की शुरुवात की जिसे “Fordism” कहा जाता है। उनके समय में वो दुनिया के 3 सबसे ज्यादा अमिर व्यक्तियों में से एक थे।
9. सोइचिरो हौंडा / Soichiro Honda
सोइचिरो हौंडा को दुसरे विश्वयुद्ध के दौरान Toyoto Motor Corporation के साथ business सम्बन्ध में असफलता मिली थी। वो तब तक “Jobless” थे जब तक उनके पडोसी ने उनकी घर पे बनाई स्कूटर नहीं खरीदी। परिणामतः उन्होंने खुदके ही घर में खुदका ही Business/Company शुरू की। जिसका नाम HONDA है।
आज यह दुनिया की सबसे ज्यादा वाहन निर्माण करनेवाली सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में से एक है, और अपने उत्पादन से GM और क्रिसलर को पराजित किया।
आज पुरे विश्व में 437 जगहों पर इनका प्रसार है, और हौंडा एक विकसित वाहन का निर्माण करनेवाली कंपनी है। हौंडा ने वाहन के साथ–साथ छोटे-छोटे कलपुर्जो, engines और Sport-Car का भी उत्पादन किया है।
10. जे. के. रोलिंग / J. K. Rowling
हैरी पॉटर की लेखिका जे. के. रोलिंग आज पुरे विश्व में सबसे ज्यादा popular लेखकों में गिनी जाती है। उनके सभी किताबो ने पुरे विश्व में करोडो का business किया है।
हैरी पॉटर की सिर्फ किताबे ही नहीं बल्कि उस पर आधारित फिल्मोने भी फिल्म जगत के कई records ब्रेक किये है।
पर हम में से बहुत ही काम लोग जानते है की इस सफलता को पाने के पहले जे. के. रोलिंग ने कितने सारे परिश्रम और failures का सामना किया है।
Depression से परेशान वह आत्महत्या तक करना चाहती थी पर उन्होंने अपने मन पर काबू पाया और वह लिखती रही। उनकी पहली किताब को भी कई प्रकाशकों ने मना कर दिया पर इतनी असफलता के बावजूद वह डटी रही और आज उनका नाम साहित्य जगत में सुवर्ण अक्षरों में लिखा गया है।
Watch Failure Story video
More articles:
- सुंदर पिचाई की प्रेरणादायक कहानी
- एक अनोखा बिजनेस Real Life Inspirational Story
- Kalpana Saroj 2 रुपये से 500 करोड़ तक
- व्हाट्सअप निर्माता ब्रायन ऐक्टन
Note: अगर आपको Failure stories in Hindi for students अच्छी लगे तो जरुर share कीजिये।
Note: Email subscription करे और पायें Failure stories in Hindi with moral and more failure stories in Hindi article आपके ईमेल पर।
Nice stories
Thank you aapke yeah notes se muze bohut acchi salah mili Lenin muze lekhika me notes se jyada prena mili
Thanks for guideance
Very helpful articles..
Thankyou…,