मशहूर अभिनेता फरहान अख्तर | Farhan Akhtar Biography

Farhan Akhtar – फरहान अख्तर एक निर्माता,निर्देशक, स्क्रिप्ट लेखक, गीतकार, पार्श्वगायक, टीवी शो होस्ट और सबसे आखिरी और सबसे अहम बात यह की वो काफ़ी मशहूर अभिनेता है। उनके इसी बातो के कारण आज हजारो लोग फरहान अख्तर के दीवाने है। उनकी जितनी तारीफ की जाये कम ही है। उन्होंने अपने अभिनय से और अपने व्यक्तित्व से देश के करोडो लोगों का दिल चुरा लिया है।

Farhan Akhtar मशहूर अभिनेता फरहान अख्तर – Farhan Akhtar Biography

फरहान अख्तर स्क्रीनलेखक जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे है। उनका जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ। उनके मातापिता का तलाक होने के बाद उनके पिता ने 1984 में अभिनेत्री शबाना आज़मी से शादी की।

फरहान अख्तर बचपन में ऐसे माहोल में बढे हुए जहा एक तरह से भगवान पर विश्वास ना करनेवाले लोगों का माहोल था। और शायद इसी वजह से फरहान अख्तर किसी धर्म पर विश्वास नहीं रखते।

फरहान अख्तर ने मुंबई के मानेकजी कूपर स्कूल से पढाई पूरी की और आगे की पढाई मुंबई के ही एचआर कॉलेज से कानून डिग्री की पढाई शुरू की। लेकिन कॉलेज के दुसरेसाल ही उन्हें गैर मौजूदगी के चलते कॉलेज से बाहर निकाल दिया गया था।

तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2000 में फरहान ने अधुना भाबानी से शादी की। दोनों की पहली मुलाकात 2001 में हुई थी जब वो दिल चाहता है फ़िल्म का निर्देशन कर रहे थे। लेकिन 21 जनवरी 2016 को दोनों ने शादी के सोला साल गुजरने के बाद तलाक लिया।

फरहान अख्तर का करियर – Farhan Akhtar Career

फरहान अख्तर को कॉलेज से निकाल देने कारण वो सिनेमा और टीवी से जुड़े काम करने लगे थे। शुरुवात में उन्होंने एक टीवी प्रोडक्शन में काम करना शुरू कर दिया था लेकिन समय गुजरने साथ साथ उन्होंने ख़ुद का प्रोडक्शन अपने बचपन के दोस्त रितेश सिधवानी के साथ शुरू कर दीया था।

2001 में आमिर खान आयी ‘दिल चाहता है’ जैसी फ़िल्म बॉलीवुड में सुपर हिट हुई थी। इस कारण फरहान अख्तर सबकी नजरो में आ गए थे। क्यु उस फ़िल्म का निर्देशन ख़ुद फरहान अख्तर ने किया था। उस साल फ़िल्म को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ स्क्रीन प्ले पुरस्कार भी मिला था।

फरहान ने 2005 में एक ‘नच बलिये’ डांस रियलिटी शो में जज के रूप में काम किया था और 2007 में उन्होंने ‘पॉजिटिव’ नाम की एक छोटी फ़िल्म बनाई थी और उसमे बोमन ईरानी और उनकी मा शबाना आज़मी नजर आये थे। वो छोटी फ़िल्म एड्स की जागरूकता फ़ैलाने के लिए बनाई गयी थी। बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के ‘जागो अभियान’ का हिस्सा थी।

उनके निर्देशन की फ़िल्म डॉन(2006), और डॉन2 (2011) जिसमे शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा एक साथ नजर आये थे और बॉक्स ऑफिस में बड़ी धूम मचा दी थी। उस फ़िल्म के कारण फरहान अख्तर उचाई की बुलंदी पर पहुच गए थे।

हाल ही में उन्हें “भाग मिल्खा भाग” फ़िल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए और फ़िल्म में मुख्य किरदार निभाने के लिए आईआईएफए पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह फ़िल्म धावक मिलखा सिंह के जीवन पर आधारित थी। उन्होंने मराठी फ़िल्म ‘पोर बाज़ार’ में भी काम किया है। उस फ़िल्म में फरहान थोड़े समय के लिए अभिनय करते हुए नजर आये थे।

फरहान अख्तर ने बतौर अभिनेता और निर्देशक के रूप में कई सारे पुरस्कार जीते है।

उनके परिवार के सभी लोग फिल्मो के दिग्गज हस्तिया होने के बावजूद भी उन्होंने ख़ुद की मेहनत और अपने हुनर के दम पर फ़िल्मी जगत में ख़ुद की नयी पहचान बनाई है। यानि की, अगर कम लफ्जो में कहा जाये तो वो एक हुनर का भंडार है। जिस किसी को भी इस चमकीली फिल्मो की दुनिया में कुछ कर दिखाना है तो ऐसे लोगों के लिए फरहान अख्तर एक जिन्दा मिसाल है।

फरहान अख्तर की कुछ मजेदार बाते – Interesting Fact about Farhan Akhtar

  • फरहान अख्तर जैसे बॉलीवुड अभिनेता एक छोटे से कॉकरोच से बहुत घबराते है।
  • एक कामयाब फ़िल्म निर्माता फराह खान और साजिद खान के फरहान चचरे भाई है।
  • फरहान स्कूल के दिनों में अनिषा सिप्पी और रिंकी खन्ना के साथ किटी पार्टीज में रमी खेला करते थे।
  • फरहान को बाइक भी चलाना नहीं आता था। जब उन्हें ‘कार्तिक कालिंग कार्तिक’ फ़िल्म के गाना गाना था तो उन्हें उस वक्त बाइक चलाना सिखना पड़ा था।
  • हॉलीवुड की मशहूर हस्ती रोबर्ट डी नीरो फरहान के प्रेरणास्थान है।
  • एक मुस्लिम होने कारण 1992 और 1993 का साल फरहान के लिए सबसे ख़राब साबित हुआ था।

Read More:

  1. Kangana Ranaut biography
  2. सलमान खान की अनसुनी कहानी
  3. धक् धक् गर्ल माधुरी दिक्षित
  4. अभिनेता अजय देवगन की कहानी

I hope these “Farhan Akhtar Biography In Hindi” will like you. If you like these “Farhan Akhtar Biography In Hindi” then please like our share on Whatsapp & Facebook page. and for latest update download: Gyani Pandit free android app.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top