मशहूर अभिनेत्री जेनेलिया डिसूज़ा | Genelia D’Souza Biography

Genelia D’Souza – जेनेलिया डिसूजा एक बहुत ही मशहूर और प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री है। उन्होंने कई सारी साउथ इंडियन और बॉलीवुड की हिट फिल्मो में काम किया है। जेनेलिया डिसूज़ा को बहुत सारे लोग जेनेलिया देशमुख नाम से भी जानते है।

Genelia D'Souza

मशहूर अभिनेत्री जेनेलिया डिसूज़ा – Genelia D’Souza Biography

जेनेलिया डिसूज़ा का जन्म 5 अगस्त 1987 को मुंबई में नील डिसूज़ा और जिनेती डिसूज़ा के घर में हुआ।

जेनेलिया ने एपोस्टोलिक कारमेल हाई स्कूल से पढाई पूरी की और बांद्रा के सेंट एंड्रू कॉलेज से आगे की पढाई पूरी की। उन्होंने मैनेजमेंट विषय में भी डिग्री हासिल की है। स्कूल के दिनों से उन्हें खेलकूद में बहुत ज्यादा रूचि थी और इसीलिए वो उन दिनों में एक एथलिट थी। वो अपनी स्कूल की तरफ़ से खेलते हुए फूटबाल में नेशनल लेवल तक खेल चुकी है।

एमएनसी में दाखिला लेने की उनकी बड़ी इच्छा थी लेकिन नसीब ने उन्हें फिल्म जगत में लाकर खड़ा कर दिया।

2003 में जब उनकी रितेश देशमुख के साथ पहली फ़िल्म तुझे मेरी कसम फ़िल्म आयी तबसे उन्हें हर बार रितेश देशमुख के साथ रोमांटिक नजारों में दिखाया जाता है। वो दोनों उसी समय शादी करने के लिए तैयार थे। लेकिन रितेश के पिताजी विलासराव देशमुख जो उस समय महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री थे उन्होंने उनके इस रिश्ते से इंकार कर दिया था।

आखिरकार 3 फरवरी 2012 रितेश और जेनेलिया ने मराठी परंपरा के अनुसार शादी कर ली। उनकी शादी पूरी तरह से हिन्दू धर्म के अनुसार ही हुई। लेकिन उसके अगले दिन ही उन्होंने चर्च के लोगों की तरह शादी कर ली। 25 नवंबर 2014 को उन्हें रिआन नाम का लड़का हुआ। उनका दूसरा लड़का 1 जून 2016 को हुआ।

जेनेलिया डिसूज़ा का करियर – Genelia D’souza Career

जेनेलिया ने बहुत सारी भारतीय भाषा की फिल्मो में काम किया है। उन्होंने तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नडा जैसे फिल्मो में काम किया है। उन्हें पहली बार एक विज्ञापन में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला था।

2003 में आयी तुझे मेरी कसम उनकी पहली फ़िल्म थी। उस फ़िल्म वो रितेश देशमुख के साथ मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयी थी। उस फ़िल्म के कारण वो फ़िल्म जगत में बहुत मशहूर हो गयी थी और उसी फ़िल्म के कारण उनका फ़िल्मी करियर और मजबूत हो गया था। उन्होंने बॉयज फ़िल्म के साथ तमिल फ़िल्म जगत में भी काम करना शुरू कर दिया था।

2004 में रिलीज़ हुई बॉलीवुड की फ़िल्म मस्ती में वो मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयी थी। बहुत समय गुजरने के बाद 2008 में उनकी ‘जाने तू या जाने ना’ फ़िल्म में वो इमरान खान के साथ नजर आयी थी।

उसी साल उन्होंने तेलगु और कन्नडा फ़िल्म मिस्टर ‘मेधावी’ और ‘सत्या इन लव’ फ़िल्म में काम किया था। उन्होंने फ़ोर्स, जाने क्या तूने कही, ब्लडी पकी, चांस पे डांस, लाइफ पार्टनर, कथा(तेलुगु), रेडी, मस्ती, तुझे मेरी कसम, जय हो, और फ़ोर्स 2 में बहुत ही खास अभिनय किया है।

उन्हें सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू सिनेमा पुरस्कार मिल चूका है। प्रादेशिक भाषा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें आईआईएफए पुरस्कार भी मिल चूका है।

Read Also: Biography in Hindi

I hope these “Genelia D’Souza Biography In Hindi ” will like you. If you like these “Genelia D’Souza Biography In Hindi ” then please like our facebook page & share on whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android App

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top