Important Days in Hindi
साल के 365 दिनों में कई ऐसे दिन हैं, जिन्हें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय दिवस और महत्वपूर्ण उत्सव के रुप में मनाया जाता है। इस तरह के उत्सव, किसी महत्वपूर्ण घटना, किसी नए राज्य, शहर, संस्था की स्थापना या किसी विशेष प्रणाली का गणन, किसी महान व्यक्ति का जन्मदिन, पुण्यतिथि या फिर किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के योगदान को हमेशा याद रखने के लिए राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाए जाते हैं।
वैसे तो हर दिन का विश्व और भारत के इतिहास में अपना एक अलग महत्व है, क्योंकि हर दिन कोई न कोई महत्वपूर्ण घटना से जुड़ा हुआ है, लेकिन उत्सवों के रुप में कुछ विशेष दिनों को ही मनाया जाता है, और इस अवसरों पर कई तरह के रंगारंग, सांस्कृतिक और जागरुक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।
राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय दिवस एवं महत्वपूर्ण उत्सव अलग-अलग देश में अपने-अपने तरीके से मनाया जाता है, वहीं पर्यावरण और स्वास्थ्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दिवस में लोगों के बीच जागरुकता भी फैलाई जाती है, ताकि इन महत्वपूर्ण अवसरों के माध्यम से लोग जागरूक हो सके।
इसके साथ ही शहीद दिवस, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस या फिर किसी महापुरुष की जयंती अथवा पुण्यतिथि में महापुरुषों और वीर शहीदों द्धारा देश के लिए किए गए उनके त्याग, समर्पण, बलिदान और योगदान को याद किया जाता है और उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की जाती है।
वहीं आज हम अपने इस पोस्ट में साल के प्रत्येक माह में मनाए जाने वाले इन खास राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में बताएंगे, तो आइए शुरु करते हैं जनवरी की महत्वपूर्ण तिथियों और उत्सवों से –
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस और उत्सव – Important Days in Hindi

जनवरी में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय दिवस और उत्सव – Important Days in January
नए साल की शुरुआत के साथ साल के पहले महीने से ही राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले उत्सवों का दौर जारी हो जाता है, वहीं कुछ खास उत्सव जैसे कि भारत में गणतंत्र दिवस को बड़े स्तर पर मनाया जाता है।
इसलिए लगभग सभी लोग वाकिफ रहते हैं, लेकिन कुछ उत्सवों को इतने बड़े स्तर पर नहीं बनाए जाने पर लोगों को इनके बारे में कम ही जानकारी होती है, लेकिन इस तरह के उत्सवों के बारे में प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर सवाल पूछे जाते हैं, उस लिहाज से इन उत्सवों की जानकारी होना बेहद जरूरी है, तो आइए जानते हैं, जनवरी में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण उत्सवों के बारे में –
दिवस/जयंती पुण्यतिथि | दिनांक | राष्ट्रीय/अंतराष्ट्रीय दिवस |
वैश्विक परिवार दिवस (USA) | 1 जनवरी | अंतराष्ट्रीय दिवस |
लुई ब्रेल दिवस | 4 जनवरी | अंतराष्ट्रीय दिवस |
प्रवासी भारतीय दिवस (NRI Day) | 9 जनवरी | राष्ट्रीय दिवस |
विश्व हास्य दिवस | 10 जनवरी | अंतराष्ट्रीय दिवस |
लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि | 11 जनवरी | |
राष्ट्रीय युवा दिवस (विवेकानंद जयंती) | 12 जनवरी | राष्ट्रीय दिवस |
भारतीय थल सेना दिवस | 15 जनवरी | राष्ट्रीय दिवस |
महाराणा प्रताप पुण्यतिथि | 19 जनवरी | |
मेघालय स्थापना दिवस | 21 जनवरी | |
हेमू कालानी पुण्यतिथि | 21 जनवरी | |
देश प्रेम दिवस (सुभाष चंद्र बोस जयंती) | 23 जनवरी | राष्ट्रीय दिवस |
राष्ट्रीय बालिका दिवस | 24 जनवरी | राष्ट्रीय दिवस |
उत्तर प्रदेश दिवस | 24 जनवरी | |
राष्ट्रीय मतदान दिवस | 25 जनवरी | राष्ट्रीय दिवस |
भारतीय पर्यटन दिवस | 25 जनवरी | राष्ट्रीय दिवस |
गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी | राष्ट्रीय दिवस |
अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क एवं उत्पाद दिवस | 26 जनवरी | अंतराष्ट्रीय दिवस |
डेटा संरक्षण दिवस | 28 जनवरी | राष्ट्रीय दिवस |
लाला लाजपत राय जयंती | 28 जनवरी | |
शहीद दिवस | 30 जनवरी | राष्ट्रीय दिवस |
महात्मा गांधी पुण्यतिथि | 30 जनवरी | |
विश्व कुष्ठ रोग निवारण दिवस | 30 जनवरी | राष्ट्रीय दिवस |
सर्वोदय दिवस | 30 जनवरी | अंतराष्ट्रीय दिवस |
फरवरी में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय दिवस और उत्सव – Important Days in February
फरवरी तो मुख्य रुप से वैलेंटाइन डे के लिए काफी मशहूर है, इसलिए इसे प्रेम का महीना भी कहा जाता है, क्योंकि 7 फरवरी से ही वैलेंटाइन वीक शुरु हो जाता है, इसके अलावा फरवरी में ही स्वामी विवेकानंद जी के गुरु और महान विचारक रामकृष्ण परमहंस जैसे महापुरुषों की जयंती और विश्व कैंसर दिवस समेत महत्वपूर्ण उत्सव भी मनाए जानते हैं, आइए जानते हैं फरवरी में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण उत्सव एवं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में –
दिवस/जयंती पुण्यतिथि | दिनांक | राष्ट्रीय/अंतराष्ट्रीय दिवस |
विश्व आर्द्रभमि दिवस | 2 फरवरी | अंतराष्ट्रीय दिवस |
विश्व कैंसर दिवस | 4 फरवरी | अंतराष्ट्रीय दिवस |
सड़क सुरक्षा सप्ताह | 4-10 फरवरी | |
कश्मीर दिवस | 5 फरवरी | |
उत्पादकता दिवस | 12 फरवरी | राष्ट्रीय दिवस |
रोज डे | 12 फरवरी | राष्ट्रीय दिवस |
सरोजनी नायडू की जयंती | 13 फरवरी | |
प.दीनदयाल पुण्यतिथि | 14 फरवरी | |
वैलेंटाइन डे [Valentine Day] | 14 फरवरी | अंतराष्ट्रीय दिवस |
रामकृष्ण परमहंस जयंती | 18 फरवरी | |
गुरु रविदास जयंती | 19 फरवरी | |
विश्व सामाजिक न्याय दिवस | 20 फरवरी | अंतराष्ट्रीय दिवस |
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस | 21 फरवरी | अंतराष्ट्रीय दिवस |
विश्व स्काउट दिवस | 21 फरवरी | अंतराष्ट्रीय दिवस |
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस [Central Excise Day] | 24 फरवरी | राष्ट्रीय दिवस |
वीर सावरकर पुण्यतिथि | 26 फरवरी | |
चंद्रशेखर आजाद पुण्यतिथि | 27 फरवरी | |
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस [National Science Day] | 28 फरवरी | राष्ट्रीय दिवस |
ड़ा.राजेन्द्र प्रसाद पूण्यतिथि | 28 फरवरी | राष्ट्रीय दिवस |
राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस | 29 फरवरी | राष्ट्रीय दिवस |
मोरारजी देसाई की जयंती | 29 फरवरी | |
विश्व कुष्ठ रोग निवारण दिवस | 30 जनवरी | राष्ट्रीय दिवस |
मार्च में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय दिवस और उत्सव – Important Days in March
मार्च में भी कई तारीख ऐसी हैं, जिन्हें महत्वपूर्ण उत्सवों के रुप में मनाया जाता है। महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करने, महिलाओं को समाज में उच्च दर्जा हासिल करवाने और महिला सशक्तिकरण की तरफ कदम बढ़ाने के उद्देश्य से 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में मनाया जाता है, इस दिन समाज में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है।
इसके साथ ही 23 मार्च को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख क्रांतिकारी नेता राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह को फांसी दिए जाने की वजह से इस दिन को शहीद दिवस के रुप में मनाया जाता है, इसके अलावा मार्च के कई प्रमुख, उत्सव, दिवस, जयंती और उत्सवों के बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं, जो कि इस प्रकार है –
मार्च की महत्वपूर्ण तिथियां एवं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस की लिस्ट:
दिवस/जयंती पुण्यतिथि | दिनांक | राष्ट्रीय/अंतराष्ट्रीय दिवस |
विश्व वन्य जीव दिवस | 3 मार्च | अंतराष्ट्रीय दिवस |
राष्ट्रीय रक्षा दिवस (National Defence Day) | 3 मार्च | राष्ट्रीय दिवस |
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस [National Safety Day] | 4 मार्च | राष्ट्रीय दिवस |
लाला हरदयाल पूण्यतिथि | 4 मार्च | |
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस | 8 मार्च | |
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का स्थापना दिवस | 12 मार्च | राष्ट्रीय दिवस |
विश्व कि़डनी दिवस | 13 मार्च | अंतराष्ट्रीय दिवस |
विश्व विकलांग दिवस | 15 मार्च | अंतराष्ट्रीय दिवस |
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस | 15 मार्च | अंतराष्ट्रीय दिवस |
विश्व टीकाकरण दिवस | 16 मार्च | अंतराष्ट्रीय दिवस |
भारतीय आयुध कारखाना दिवस (Ordnance Factories Day) | 18 मार्च | राष्ट्रीय दिवस |
विश्व मांस बहिष्कार दिवस | 18 मार्च | अंतराष्ट्रीय दिवस |
विश्व वानिकी दिवस | 21 मार्च | अंतराष्ट्रीय दिवस |
विश्व रंगभेद उन्मूलन दिवस | 21 मार्च | अंतराष्ट्रीय दिवस |
विश्व कठपुतली दिवस | 21 मार्च | अंतराष्ट्रीय दिवस |
विश्व कविता दिवस | 21 मार्च | अंतराष्ट्रीय दिवस |
विश्व जल संरक्षण दिवस | 22 मार्च | अंतराष्ट्रीय दिवस |
बिहार स्थापना दिवस | 22 मार्च | |
शहीद दिवस (भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को पुण्यतिथि) | 23 मार्च | राष्ट्रीय दिवस |
विश्व मौसम विज्ञान दिवस | 23 मार्च | अंतराष्ट्रीय दिवस |
विश्व मौसम विज्ञान दिवस | 23 मार्च | अंतराष्ट्रीय दिवस |
राम मनोहर लोहिया की जयंती | 23 मार्च | राष्ट्रीय दिवस |
विश्व क्षय रोग दिवस | 24 मार्च | अंतराष्टरीय दिवस |
ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस | 24 मार्च | राष्ट्रीय दिवस |
गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान दिवस | 25 मार्च | राष्ट्रीय दिवस |
बांग्लादेश का राष्ट्रीय दिवस | 26 मार्च | राष्ट्रीय दिवस |
विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) | 27 मार्च | अंतराष्ट्रीय दिवस |
राष्ट्रीय शिप परिवहन दिवस | 29 मार्च | राष्ट्रीय दिवस |
अप्रैल में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय दिवस और उत्सव – Important Days in April
वैसे तो अप्रैल महीने की शुरुआत ही अप्रैल फूल डे यानि कि मूर्ख दिवस से होती है।
इसके साथ ही अप्रैल में आधुनिक भारत के निर्माता और दलितों के मसीहा कहे जाने वाले महान समाज सुधारक, दार्शनिक, विचारक, अर्थशास्त्री, राजनेता और कानूनविद भीमराव अंबेडकर जी का जन्म होने के कारण 14 अप्रैल को अंबेडकर जी की जयंती मनाई जाती है।
इसके अलावा भी विश्व स्वास्थ्य दिवस समेत कई महत्वपूर्ण उत्सवों को मनाया जाया है, जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं, जो कि इस प्रकार है –
अप्रैल की महत्वपूर्ण तिथियां एवं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस की लिस्ट:
दिवस/जयंती पुण्यतिथि | दिनांक | राष्ट्रीय/अंतराष्ट्रीय दिवस |
अप्रैल फूल डे | 1 अप्रैल | अंतराष्ट्रीय दिवस |
विश्व आत्मकेन्द्रित जागरुकता | 2 अप्रैल | अंतराष्ट्रीय दिवस |
अंतर्रराष्ट्रीय खदान जागरुकता दिवस और खनन कार्य सहायता दिवस (World Autism Awareness Day) |
4 अप्रैल | अंतराष्ट्रीय दिवस |
राष्ट्रीय समुद्री दिवस(National Maritime Day) | 5 अप्रैल | राष्ट्रीय दिवस |
विकास एवं शांति के लिए अंतराष्ट्रीय खेल दिवस | 6 अप्रैल | अंतराष्ट्रीय दिवस |
विश्व स्वास्थ्य दिवस | 7 अप्रैल | अंतराष्ट्रीय दिवस |
विशेष सुरक्षा समूह स्थापना दिवस | 7 अप्रैल | राष्ट्रीय दिवस |
जल संसाधन दिवस | 10 अप्रैल | |
विश्व होम्योपैथी दिवस | 10 अप्रैल | अंतराष्ट्रीय दिवस |
जलियावाला बाग नरसंहार दिवस | 13 अप्रैल | |
अम्बेडकर जयंती | 14 अप्रैल | राष्ट्रीय दिवस |
अग्निशमन दिवस | 14 अप्रैल | राष्ट्रीय दिवस |
विश्व वैमानिकी दिवस | 14 अप्रैल | अंतराष्ट्रीय दिवस |
विश्व ब्राहांमिडी दिवस | 14 अप्रैल | अंतराष्ट्रीय दिवस |
विश्व हेमोफेलिया दिवस | 17 अप्रैल | अंतराष्ट्रीय दिवस |
विश्व विरासत दिवस | 18 अप्रैल | अंतराष्ट्रीय दिवस |
आजाद हिन्द फ़ौज दिवस | 18 अप्रैल | |
पुरातत्व दिवस | 18 अप्रैल | राष्ट्रीय दिवस |
भारतीय(सिविल लोक) | 21 अप्रैल | राष्ट्रीय दिवस |
विश्व पृथ्वी दिवस [Earth Day] | 22 अप्रैल | अंतराष्ट्रीय दिवस |
विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस [World Book and Copyright Day] |
23 अप्रैल | अंतराष्ट्रीय दिवस |
मानव एकता दिवस | 24 अप्रैल | |
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस | 24 अप्रैल | राष्ट्रीय दिवस |
विश्व मलेरिया दिवस | 25 अप्रैल | अंतराष्ट्रीय दिवस |
विश्व बौद्धिक संपदा दिवस | 26 अप्रैल | |
अंतराष्ट्रीय श्रमिक सम्ति दिवस | 28 अप्रैल | अंतराष्ट्रीय दिवस |
अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस | 29 अप्रैल | अंतराष्ट्रीय दिवस |
Note:
अप्रैल महाने के आखिरी शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस भी मनाया जाता है।
आगे के माह के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय दिवस और उत्सव अगले पेज पर…
Nice article
I always read this website
Nice article crisp knowledge, very useful