जाह्नवी कपूर की बायोग्राफी | Jhanvi Kapoor Biography

बॉलीवुड में कम उम्र में करियर की शुरुवात करनेवाली अभिनेत्री बहुत कम देखने को मिलती है। उन कम अभनेत्री में अब जाह्नवी कपूर – Jhanvi Kapoor का नाम भी शामिल हो चूका है। जाह्नवी कपूर हिंदी फ़िल्मी करियर की शुरुवात “धडक” फ़िल्म से करनेवाली है।

Janhvi Kapoor

जाह्नवी कपूर की बायोग्राफी – Jhanvi Kapoor Biography

जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में कपूर जैसे बड़े और मशहूर परिवार में हुआ। उनके पिताजी बोनी कपूर फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म निर्माता है और उनकी माँ श्रीदेवी एक मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री थी। उन्हे एक छोटी बहन भी है जिसका नाम ख़ुशी कपूर है और उनके अन्य भाई बहन भी है।

जाह्नवी कपूर का बचपन मुंबई में गुजरा और उन्होंने मुंबई में धीरुभाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल जैसे प्रतिष्टित स्कूल में उनकी छोटी बहन ख़ुशी के साथ में पढाई की। पढाई पूरी करने के बाद में वह एक्टिंग सिखना चाहती थी इसीलिए वह एक्टिंग सिखने के लिए अमेरिका चली गयी।

अमेरिका में जाने के बाद में उन्होंने वहापर लोस अन्जलिस के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फ़िल्म इंस्टीट्यूट में एक्टिंग सीखी।

ऐसा कहा जाता हैं की जाह्नवी कपूर हॉर्स रायडिंग करनेवाले और पोलो खिलाडी शिखर पहारिया को इन दिनों डेट कर रही है। शिखर मुंबई के बिजनेसमैन संजय पहारिया के बेटे है। उनके नाना सुशिल कुमार शिंदे एक मशहूर भारतीय नेता है वह भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके है।

जाह्नवी कपूर का करियर – Jhanvi Kapoor Career

जाह्नवी कपूर अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात “धड़क” फ़िल्म से करनेवाली है। आनेवाली धड़क फ़िल्म 2016 की रोमांटिक ड्रामा मराठी फ़िल्म “सैराट” की रीमेक होगी। इस फिम को निर्देशित करने का काम शशांक खेतान है और इस फ़िल्म में इशान खट्टर और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में में नजर आएंगे।

जाह्नवी कपूर को बचपन से एक्टिंग में ज्यादा रुची थी। उनके घर में बचपन से फिल्मो की बाते होती रहती थी। उनके पिताजी बोनी कपूर फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक है और उनकी माँ श्रीदेवी एक मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री थी।

इसीलिए उन्हें बचपन से फिल्मो से जुड़े कई सारी बाते मालूम है। कुछ दिनों पहले ऐसा कहा जा रहा था की वह अपने करियर की शुरुवात शिद्दत फ़िल्म से करनेवाली थी। इसके बारे में मीडिया में भी काफी खबरे आयी थी।

I hope these “Jhanvi Kapoor Biography in Hindi” will like you. If you like these “Jhanvi Kapoor Biography” then please like our Facebook page & share on Whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android App

2 thoughts on “जाह्नवी कपूर की बायोग्राफी | Jhanvi Kapoor Biography”

    1. Editorial Team

      Thank you for reading the post and yes she is a lot similar to her mother, may she get all the success in her life.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top