भारत सरकार द्वारा दिए जानेवाले अवार्ड | List of Awards given by Indian Government

list of awards given by indian government

हर देश नागरिको द्वारा किए गए संघर्षो को स्वीकार कर सम्मानित करता है। भारत भी नागरिको के संघर्षो को स्वीकार कर उन्हें विविध अवार्ड्स से सम्मानित करता है। उन्हें यह अवार्ड्स विविध क्षेत्रो में उनके योगदान को देखते हुए दिए जाते है।

list of awards given by indian government भारत सरकार द्वारा दिए जानेवाले अवार्ड – List of Awards given by Indian Government

उन क्षेत्रो में मुख्यतः विज्ञान, खेल-कूद, सामाजिक कारण और मानव कल्याण, मनोरंजन इत्यादि शामिल है। अवार्ड के नामनिर्देशन के लिए जजों का एक पैनल होता है, जो विविध मापदंडो के आधार पर नामनिर्देशित करते है।

यह अवार्ड विविध क्षेत्रो में नागरिको द्वारा किए गए उत्तम एवं सराहनीय कार्य की सराहना करना और सम्मान करने के उद्देश्य से दिए जाते है।

1. भारत रत्न – Bharat Ratna

भारत रत्न देश का सर्वोच्च अवार्ड है। यह अवार्ड भारत के उन नागरिको को दिया जाता है जिन्होंने साहित्य, विज्ञान, खेल, सामाजिक कार्य और कला के क्षेत्र में असाधारण और अतुलनीय कामगिरी की है। यह अवार्ड पीपल के पत्ते के आकार में बना होता है, जिसपर सूर्य भी छपा हुआ होता है।

पीपल के पत्ते पर देवनागरी लिपि में भारत रत्न लिखा हुआ होता है। सबसे पहले 1954 में इस अवार्ड को तीन नागरिको को दिया गया था।

इस अवार्ड को पाने वाले कुछ प्रसिद्ध नागरिको में नेल्सन मंडेला, सचिन तेंदुलकर, मदर टेरेसा, सत्यजित राय, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गाँधी और बहुत से नागरिक शामिल है।

2. पद्म विभूषण – Padma Vibhushan

पद्म विभूषण यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है जिसे सरकारी कर्मचारियों द्वारा प्रदान की गई सेवा सहित किसी भी क्षेत्र में असाधारण और प्रतिष्ठित सेवा के लिए दिया गया है। यह अवार्ड गोल आकार का होता है, जिसपर पद्म लगा हुआ होता है। अवार्ड के पिछले भाग पर देवनागरी लिपि में सत्यमेव जयते लिखा होता है।

1954 में इस अवार्ड की शुरुवात की गयी और सबसे पहले नंद लाल बोस, बी.जी. खेर और व्ही. के. मेनन, को यह अवार्ड दिया गया था। सचिन तेंदुलकर इस प्रसिद्ध अवार्ड को पाने वाले सबसे युवा नागरिक है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में असाधारण कामगिरी की है।

3. पद्म भूषण – Padma Bhushan

यह भारत में तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है जो किसी भी क्षेत्र में राष्ट्र को उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा की पहचान करता है। यह पुरस्कार 2 जनवरी 1954 को स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने स्थापित किया था।

इस अवार्ड का डिजाईन भी पद्म विभूषण अवार्ड की तरह ही है। इस अवार्ड के पहले हकदार राधा कृष्णन गुप्ता, अमर नाथ झा और एम्.एस. सुब्बालक्ष्मी थे।

4. पद्म श्री – Padma Shri

भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण के बाद यह देश का चौथा सर्वोच्च अवार्ड है। इस अवार्ड की शुरुवात 1954 में की गयी और अवार्ड पर देवनागरी लिपि में पद्म श्री लिखा होता है।

स्टेनलेस स्टील से इस अवार्ड को सुशोभित किया जाता है। यह चिकित्सा, शिक्षा, लोक मामलों, कला, विज्ञान, साहित्य आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनके असाधारण योगदान की मान्यता में भारत के नागरिकों को प्रदान किया जाता है।

हर साल गणतंत्र दिवस पर इस अवार्ड की घोषणा की जाती है। आज तक 2913 लोगो को इस अवार्ड से सम्मानित किया जा चूका है।

5. परमवीर चक्र – Param Vir Chakra

यह सर्वोच्च सैन्य अवार्ड है जो देश के सैन्य कर्मचारियों को दिया जाता है। यह अवार्ड जीवित तथा बहादुरी से युद्ध में अपने प्राण न्योछावर करनेवाले सैन्य कर्मचारियों को दिया जाता है।

इस अवार्ड का अर्थ ‘परम बहादुर के पहिये’ से है। इस अवार्ड के साथ-साथ बहुत सी सुविधाए और सैनिक के परिवार को बड़ी धनराशी भी दी जाती है।

6. अर्जुन अवार्ड – Arjuna Award

भारत सरकार द्वारा यह अवार्ड खेल-कूद के क्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन करने वाले खिलाडी को दिया जाता है।

इसकी शुरुवात 1961 में की गयी और इस अवार्ड के साथ-साथ अर्जुन का पीतल का पुतला और नगद राशी भी दिया जाता है। इस अवार्ड को पाने के लिए किसी भी खेल के खिलाडी ने पिछले तीन साल में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहिए।

7. दादासाहेब फालके अवार्ड – Dadasaheb Phalke Award

सिनेमा के क्षेत्र में यह सर्वोत्तम अवार्ड है और साधारणतः यह अवार्ड नेशनल फिल्म अवार्ड्स के दौरान दिया जाता है। इसे पाने वाले नागरिक ज्यादातर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए होते है और यह अवार्ड उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए दिया जाता है।

यह अवार्ड दिलीप कुमार, देव आनंद, आशा भोसले जैसे कई महान हस्तियों को दिया गया हैं।

8. अशोक चक्र अवार्ड – Ashok Chakra

अशोक चक्र सर्वोच्च शांतिकाल पुरस्कार है, जो सैन्य कर्मचारियों को उनकी हिम्मत और बलिदान को देखते हुए दिया जाता है। यह अवार्ड परम वीर चक्र के ही बराबर है। यह अवार्ड सामान्य नागरिक कर्मचारी को भी दिया जा सकता है।

9. शांति स्वरुप भटनागर अवार्ड – Shanti Swaroop Bhatnagar Award

यह एक विज्ञान अवार्ड है, जो विज्ञान के क्षेत्र जैसे औषधि, रसायन विज्ञान, इंजीनियरिंग, जीव विज्ञान इत्यादि क्षेत्र में किए गए योगदान के आधार पर दिया जाता है।

इसकी शुरुवात 1969 में की गयी और इस अवार्ड में एक मैडल दिया जाता है, जिसपर सुनहरा कमल बना होता है और इसके साथ-साथ नगद राशी भी दी जाती है।
शशी कपूर, लता मंगेशकर, यश चोपड़ा, मनोज कुमार, आशा भोसले इत्यादि को इस अवार्ड से सम्मानित किया जा चूका है।

10. साहित्य अकादमी अवार्ड – Sahitya Akademi Award

यह सर्वोत्तम साहित्यिक अवार्ड है, जो लेखको को साहित्य के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया जाता है। इस अवार्ड में नगद राशी भी शामिल होती है।
इसकी पट्टिका को प्रसिद्ध फिल्मकार सत्यजित राय ने डिजाईन किया है।

उपरोक्त सभी हमारे देश के सर्वोच्च अवार्ड है, जो विविध क्षेत्रो में नागरिको द्वारा की गयी असाधारण कामगिरी को देखकर दिए जाते है।

Please Note: If you have more information, or if I feel anything wrong then immediately we will keep updating this as we wrote a comment. Thank you

If you like our Information About Indian Nobel Prize winners In Hindi, then we can share and share it on Facebook.

29 thoughts on “भारत सरकार द्वारा दिए जानेवाले अवार्ड | List of Awards given by Indian Government”

  1. Ye website ek aisi website hai jahan aapko sab kuch milega aur yhi baat mujhe sabse jaada acchi lagti hai……main aata hun yahan kucj=h aur seekhne aur jaata hun kuch aur seekh kar…❤️❤️❤️

  2. Bahot hi achhi jankari uplabdh ki aapne. ‘aksar mai confuse hota tha padham shri , pdham bhooshan aur pradhm vibhushan’ me.

  3. मुझे बहुत ही पसंद आया आप बहुत ही अच्छा आर्टिकल लिकते हो
    सर आपका आर्टिकल काफी अच्छा होता है
    मैं आप का सब आर्टिकल पड़ता हूँ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top