भारत पाक के बीच हुए युद्ध और उनकी विस्तारपूर्वक जानकारी..

List of War Between India and Pakistan

वैसे कहा जाता है आपके अच्छे और बुरे समय का सबसे अच्छा साथी आपका पड़ोसी होता है। लेकिन ये बात पाकिस्तान पर तो बिल्कुल भी लागू नहीं होती है। क्योंकि आजादी के बाद से ही पाकिस्तान भारत पर आक्रमण करने की साजिश रचता रहा है। ये हम सब जानते है कि 1947 में आजादी से पहले पाकिस्तान भारत का ही हिस्सा था। लेकिन आजादी के बाद साल 1948 में भारत पाक का बंटवारा हो गया।

लेकिन पाकिस्तान को बंटवारे में कश्मीर की लालसा थी। जबकि उस समय कश्मीर की रियासत राजा हरि सिंह के हाथों में थी। कश्मीर को हड़पने के लिए पाकिस्तान ने अपनी सेना जबरन कश्मीर में भेज दी और कई हिस्सों पर हमला कर अपने कब्जे में कर लिया। जिस वजह से राजा हरिं सिंह ने इंस्टूमेंट ऑफ अक्सेशन पर हस्ताक्षर कर कश्मीर का विलय भारत में कर लिया।

लेकिन इसे नाखुश पाकिस्तान ने कश्मीर में कब्जा जमाना ओर भी तेज कर दिया। जिस वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच पहला युद्ध हुआ। हालांकि इसके बाद भी पाकिस्तान की हरकतों की वजह से भारत पाक के बीच अब तक 3 बार ओर युद्ध हो चुका है। जानिए उस युद्ध की विस्तारपूर्वक जानकारी।

भारत पाक के बीच हुए युद्ध और उनकी विस्तारपूर्वक जानकारी – List of War Between India and Pakistan

List of War Between India and Pakistan
List of War Between India and Pakistan

1948 में पहला युद्ध – India Pakistan War 1948

साल 1948 में भारत पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर पहली लड़ाई हुई जिसका औपचारिक अंत 1 जनवरी 1949 को हुई। इसके बाद भारत का कश्मीर के दो तिहाई हिस्से पर नियंत्रण घोषित हुआ जबकि पाकिस्तान कश्मीर के एक तिहाई हिस्से पर कब्जा जमाने में कमायाब रहा। पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से को आज के समय में पीओके कहा जाता है। जिसमें गिगिट बालूचिस्तान जैसे इलाके आते है।

1965 में भारत – पाक दूसरा युद्ध – India Pakistan War 1965

भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा युद्ध भी कश्मीर के लिए ही हुआ था। पाकिस्तान ने कश्मीर पर कब्जे की मनसा से अपने कई सैनिकों को आम नागरिकों के वेश में कश्मीर में भेज दिया था। लेकिन जैसे ही भारतीय सेना को पता चला। उन्होनें पाकिस्तानी सैनिकों को खदेंड़ना और गिरफ्तार कराना शुरु कर दिया।

पाकिस्तान ने इस ऑपरेशन का नाम “जिब्रॉल्टर” – Operation Gibraltar रखा था। जो पूरी तरह फेल हो गया था। वहीं दूसरी तरफ भारतीय सैनिकों ने लौहार और सियालकोट पर भी जीत हासिल कर ली थी। लेकिन सोवियत संघ और अमेरिका के दबाव के चलते पाकिस्तान और भारत को युद्ध विराम की घोषणा करनी पड़ी। इसके बाद ताशंकद शहर में साल 1966 में दोनों देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।

हालांकि उस समय के भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री हस्ताक्षर नहीं करना चाहते थे। क्योंकि भारत ने पाकिस्तान के आधे से ज्यादा हिस्से पर कब्जा जमा लिया था। लेकिन सोवियत संघ और यूनाइटेड नेशन के कहने पर उन्हें ऐसा करना पड़ा। इसके दूसरे दिन ही उनकी मौत भी हो गई थी। जो आज तक एक राज है।

1971 में तीसरा भारत – पाकिस्तान युद्ध – India Pak War 1971

1971 में भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध कश्मीर को लेकर नहीं बल्कि पश्चिमी पाकिस्तान को लेकर हुआ था। ऐसा इसलिए क्योंकि पश्चिमी पाकिस्तान के लोग पाकिस्तान की क्रूर नीतियों से परेशान थे। और आजादी चाहते थे। उनकी इस आजादी में भारत ने पश्चिमी पाकिस्तान का साथ दिया। और 1971 में पाकिस्तान से पश्चिमी पाकिस्तान को जीतकर नया देश बांग्लादेश बनाया।

1999 चौथा भारत पाकिस्तान युद्ध (कारगिल युद्ध) – India Pakistan War 1999 (Kargil War)

1999 में हुए भारत पाकिस्तान को युद्ध को “कारगिल युद्ध” – Kargil Yudh भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे कारगिल नाम की जगह पर लड़ा गया था। जो भारत का हिस्सा है लेकिन जिस पर कब्जे की मनसा से पाकिस्तान ने हमला किया था।

  • कारगिल युद्ध  में कौन जीता – Who Won The Kargil War

लेकिन भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान का जमकर सामना करते हुए विजय प्राप्त की और पाक सैनिकों को वहां से मुंह की खाकर घर लौटना पड़ा।

भारत और पाकिस्तान के बीच आने वाले समय में अगर अब कोई युद्ध होता है तो ये युद्ध शायद इन दोनों देशों को ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को खत्म कर देगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय दोनों ही देशों के पास परमाणु शक्ति की ताकत है।

More Articles:

Hope you find this post about “List of War Between India and Pakistan In Hindi” useful. if you like this article please share on Facebook & Whatsapp.

19 thoughts on “भारत पाक के बीच हुए युद्ध और उनकी विस्तारपूर्वक जानकारी..”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top