मथुरा जा रहे हैं तो जरूर जाएँ इन जगहों में घूमने…

Mathura Tourist Places in Hindi

भगवान् श्रीकृष्ण का जन्मस्थान मथुरा हिंदुओ का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। कई सारे चमत्कारी मंदिर यहाँ मौजूद है। मथुरा में अगर आप जायेगे तो आपको वहां आस्था और धर्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। दुनियाभर से लोग इस जगह घूमने आते हैं। अगर आप भी मथुरा जा रहे हैं तो इन जगहों में जरूर जाएँ-

Mathura Tourist Places in Hindi

मथुरा जा रहे हैं तो जरूर जाएँ इन जगहों में घूमने – Mathura Tourist Places

  • कृष्ण जन्मभूमि – Shri Krishna Janmabhoomi

इसी के लिए यह जगह मशहूर है की यहाँ भगवान् कृष्ण का जन्म हुआ था। मथुरा में जब आप जाएँ तो कृष्ण जन्मभूमि जरूर जाएँ। यहाँ जेल की दीवारे और बाकी चीजे देखने पर लगता है मानो भगवान् आज भी बालक के रूप में यहाँ हैं। कहते हैं यहाँ पर भगवान् कृष्ण की सोने की मूर्ती रखी हुई थी जिसे महमूद गजनवी चुरा ले गया था।

  • द्वारिकाधीश मंदिर – Dwarkadhish temple

द्वारिकाधीश मंदिर का निर्माण साल 1814 में करवाया गया था। इस जगह भवान कृष्ण की सभी कलाकृतियाँ मौजूद हैं। भगवान् के विशाल जीवन को देखना है तो इस मंदिर में जरूर जाइए। सालभर यहाँ भक्तो का तांता लगा रहता है।

  • गोवर्धन पर्वत – Govardhana Hill

कहते हैं की गाँव को डूबने से बचाने के लिए भगवान् कृष्ण ने इस पर्वत को एक ऊँगली में उठा लिया था। यह बहुत महत्व वाली जगह है। कहते हैं की इस पर्वत के चक्कर लगा लेने से आपके सारे पाप धुल जाते हैं। एक बार इस जगह जरूर जाना चहिये।

  • बांके बिहारी मंदिर – Banke Bihari Temple

मथुरा का मुख्य आकर्षण जिसे देखने के लिए लोग यहाँ आते हैं। काले रंग की रखी हुई भगवान् कृष्ण की मूर्ती को बांके बिहारी जी के नाम से जानते हैं। कहते है की आप इनकी मूर्ती से नजर नहीं मिला सकते हैं। इस मंदिर के खुलने का समय निश्चित होता है और यहाँ मिलने वाला प्रसाद राजभोग बहुत ख़ास होता है।

  • कुसुम सरोवर – Kusum Sarovar

यह राधाकुंज के पास स्थित है। यह सरोवर 450 फिट लम्बा और 60 फिर गहरा है। कहते हैं की इस जगह राधा जी भगवान् कृष्ण से शाम को मिलने आया करती थी। इस जगह ही वो रासलीला किया करते थे। यहाँ शाम को होने वाले आरती इस जगह का मुख्य आकर्षण है जिसे देखने के लिए विदेशो से लोग आते हैं।

  • मथुरा संग्रहालय – Government Museum, Mathura

इसका निर्माण सन 1974 में करवाया गया था। कुषाण और गुप्त वंश से जुडी हुई कई सारी जरूरी ऐतिहासिक चीजे यहाँ रखी हुई हैं। इसके अलावा भगवान् कृष्ण से जुडी कुछ चीजे आपको देख जाएगी। आप जब मथुरा जाएँ तो यहाँ जाना तो बनता है।

  • विश्राम घाट – Vishram Ghat

यह मथुरा के नया बाज़ार में स्थित है। आप यहाँ जातें हैं तो एक अलग ही सुख मिलता है। इस जगह उत्तर और दक्षिण में 12-12 घाट है। कहते हैं की ऋषियों ने यहाँ खूब तपस्या की है। ये उनका विश्राम स्थल हुआ करता था। इसे तपोभूमि भी कहा जाता है। यहाँ पर ऋषियों का पुन्य प्रताप समाहित है।

  • श्रीनाथ जी मंदिर – Shrinathji Temple

जब आप द्वारिकाधीश मंदिर से थोडा आगे जाते हैं तो आपको मानिक चौक दिखाई देता है। वही पर ये मंदिर स्थित है। श्रीनाथ जी का ये भव्य मंदिर अपने आप में अद्भुत है। इसकी कलात्मक शैली देखकर आपको लगेगा की ये कैसे बनाया गया होगा। इस मंदिर का निर्माण कुल्लिमल वैश्य के द्वारा कराया गया था।

  • बिड़ला मंदिर – Birla Temple Mathura

मथुरा शहर से बाहर मथुरा-वृंदावन रोड पर यह मंदिर स्थित है। इस मंदिर में शंख चक्र गदा लिए भगवान् लक्ष्मीनारायण का मंदिर है। इसमें सीट और राम भी विराजमान है। इसके एक स्तम्भ में सम्पूर्ण भगवत गीता लिखी हुई है। इसकी कलात्मक शैली बहुत गजब है।

ये हैं मथुरा के दर्शनीय स्थल। आप यहाँ जायेगे तो आपको भगवान् कृष्ण का स्वरुप हर एक गली में दिखाई देगा। मथुरा में दूर दूर से लोग आते हैं और कई महीने बिताते हैं। आध्यात्मिक शांति का यह अनोखा संगम आपको सुकून से भर देता है। आपको एक बार इस जगह जरूर जाना चहिये।

Read More:

Hope you find this post about ”Mathura Tourist Places in Hindi” useful. if you like this information please share on Facebook.

Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article about Mathura tourism and if you have more information about Mathura tourism then help with the improvements in this article.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top