Site icon India's beloved learning platform

नारी शिक्षा पर निबंध – Nari Shiksha Essay

Nari Shiksha Essay in Hindi

आज महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा का खास ध्यान दिया जा रहा है। वहीं आज महिलाओं की साक्षरता दर भी पिछले सालों की तुलना में काफी सुधर गई है, जहां पहले महिलाओं को घर की रसोई तक ही सीमित रखा जाता था, और उनको शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर नहीं जाने दिया जाता था।

वहीं अब महिलाओं को शिक्षित करने के लिए हमारे समाज के लोगों की सोच विकसित हो रही है, और महिलाओं की शिक्षा अब एक राजनीतिक और सामाजिक मुख्य मुद्दा बन चुका है।

महिलाओं को शिक्षित करने की दिशा में कदम उठाना महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देना है। लोगों को नारी शिक्षा के लिए जागरूक करने और इसके महत्व को समझऩे के लिए आजकल स्कूलों में नारी शिक्षा पर निबंध भी लिखवाए जाते हैं।

इसी कड़ी में आज हम आपको नारी शिक्षा से संबंधित अलग-अलग शब्द सीमा के निबंध अपने इस लेख में उपलब्ध करवाएं, जिनका आप अपनी जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल कर सकते हैं –

नारी शिक्षा पर निबंध – Nari Shiksha Essay

Nari Shiksha Essay

नारी शिक्षा पर निबंध नंबर 1 (550 शब्द)- Eassy on Women Education (550 Word)

महिलाओं को शिक्षित करने से न सिर्फ एक सभ्य परिवार का निर्माण होता है बल्कि एक सभ्य समाज का भी निर्माण होता है, और देश के विकास को गति मिलती है, इसलिए किसी ने कहा है कि –

”अगर एक आदमी को शिक्षित किया जाता हैं तब
एक आदमी ही शिक्षित होता है लेकिन जब एक
औरत को शिक्षित किया जाता है तब पीढ़ी शिक्षित होती है”

महिलाएं यानि की आधी आबादी का शिक्षित होना बेहद जरूरी है, तभी हमारा देश पूरी तरह से विकसित देश हो सकेगा। भारतीय समाज के आर्थिक सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए हर किसी को महिलाओं की शिक्षा पर महत्व देना चाहिए।

महिला शिक्षा का महत्व – Importance of Nari Shiksha

वैसे तो सभी के लिए शिक्षा का सामान रुप से महत्व है, लेकिन महिलाओं की शिक्षा, कई मायनों में बेहद महत्व रखती हैं, इसलिए महिलाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है।

शिक्षा से महिला सशक्तिकरण को मिलता है बढ़ावा – Women Empowerment

शिक्षा से ही आज महिलाओं को स्थिति मजबूत हुई है, जिससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिला है।

एक शिक्षित महिला अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले खुद करने में सक्षम होती हैं, अर्थात एक शिक्षित महिला किसी भी तरह से पुरुषों पर निर्भर नहीं रहती हैं और अपने जिंदगी से जुड़े अहम फैसले खुद करती है।

शिक्षा से महिलाओं को आर्थिक रुप से मिलती है मजबूती

एक शिक्षित महलिाओं के लिए आज हर क्षेत्र में नौकरी की अपार संभावनाएं हैं, जहां वह नौकरी कर न सिर्फ पैसा कमा सकती हैं, बल्कि एक पुरुष की तरह अपने परिवार का खर्चा भी उठा सकती हैं।

महिलाओं के शिक्षित होने से घरेलू हिंसा के मामलों में भी कमी आयी है।

शिक्षित महिलाओं से परिवार को मिलती है मजबूती

एक शिक्षित महिला न सिर्फ अपने परिवार को सही तरीके से चलाती है बल्कि अपने बच्चों को भी अच्छी शिक्षा देती है और उनके आगे बढ़ने के लिए मार्ग प्रशक्त करती है जिससे परिवार की उन्नति होती है, वहीं कामकाजी महिला से आर्थिक रुप से भी परिवार मजबूत बनता है।

शिक्षित महिलाएं समाज के विकास में निभाती हैं महत्वपूर्ण भूमिका

एक शिक्षित महिला समाज के हर पहलू पर बारीकी से ध्यान देती है। इसके साथ ही सामाजिक स्थिरता से जुड़ी परेशानियों को ढूढंने में भी मदत करती हैं, जिससे समाज के विकास को बढ़ावा मिलता है।

वहीं महिलाओं के शिक्षित होने से माता-शिशु मृत्यु दर में भी कमी आई है और जीवन रक्षा दर, सामुदायिक उत्पादकता और स्कूली शिक्षा में बढ़ोतरी हुई है।

राष्ट्र की उन्नति के लिए भी महिलाओं की शिक्षा है बेहद जरूरी

शिक्षित महिलाएं आज इंजीनियरिंग,मेडिकल, टीचिंग, पर्यटन, मनोरंजन समेत तमाम क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और आर्थिक रुप से मजबूत बन रही हैं। इसके साथ ही पुरुषों के बराबर ही किसी कंपनी के विकास में समान रुप से अपना सहयोग दे रही हैं, जिससे राष्ट्र की उन्नति हो रही है और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही हैं। इसलिए महिलाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है।

अगले पेज पर और भी नारी शिक्षा पर निबंध…..

नारी शिक्षा पर निबंध नंबर 2 (300 शब्द) – Nari Shiksha Essay (300Words)

प्रस्तावना

महिलाएं देश की आधी आबादी होती है, यानि कि आधी शक्ति और जब यह आधी शक्ति, पुरुषों की शक्ति से मिलकर पूरी शक्ति बनकर समाज में समान रुप से अपनी भागीदारी निभाएगी तो पूर्ण रुप से समाज का विकास होगा और हमारा देश विकसित देशों में शुमार हो जाएगा।

लेकिन आधी शक्ति यानि की महिलाएं तभी अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर पाएगी, जब वे शिक्षित होगी, इसलिए नारी शिक्षा बेहद जरूरी है। इसलिए कहा गया है कि-

जहाँ नारी शिक्षा नहीं, वहाँ भविष्य की कल्पना नहीं।

नारी शिक्षा का अधिकार

भारतीय संविधान ने पुरुषों और महिलाओं को समान रुप से अधिकार दिए हैं। महिलाओं को भी शिक्षा का उतना ही अधिकार है, जितना की पुरुषों को हैं, लेकिन फिर भी समाज की रुढ़िवादी सोच के चलते आज भी ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की शिक्षा पर इतना ध्यान नहीं दिया जाता है।

लेकिन इस दिशा में सरकार की तरफ से कई तरह की योजनाओं चलाईं जा रही हैं, जिससे लोग महिलाओं की शिक्षा को लेकर जागरूक हो रहे हैं। शिक्षित महिलाएं आज समान रुप से समाज, परिवार और देश के विकास में मदत कर रही हैं, इसलिए महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत हैं।

देश में नारी शिक्षा को प्रभावित करने वाले कारण

• लैंगिग भेदभाव
• घट रही महिलाओं की संख्या
• नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न
• दहेज प्रथा
• माता-शिशु मृत्यु दर में वृद्धि
• बढ़ रहीं बलात्कार की घटनाएं
• माता-पिता की आर्थिक स्थिति सही नहीं होना
• कन्या भ्रूण हत्या

नारी शिक्षा को बढ़ावा देने वाली योजनाएं

महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए और महिला सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार ने कई योजनाएं बनाईं हैं, जिससे महिलाएं अपनी शक्ति का पूर्ण रुप से इस्तेमाल कर सकें और परिवार, समाज और देश के विकास में मदत कर सकें, साथ ही समाज में महलिाओं की स्थिति सुधर सके।
वहीं भारत सरकार ने महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने वाली कुछ योजनाओं के बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं-

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
• सुकन्या समृद्धि योजना
• बालिका समृद्धि योजना
सर्व शिक्षा अभियान
• इंदिरा महिला योजना
• राष्ट्रीय महिला कोष
• रोजगार और आमदनी हेतु प्रशिक्षण केन्द्र

उपसंहार

हमारे देश का सही मायने में विकास तभी होगा और भारत देश सबसे अधिक शक्तिशाली देशों में तभी शुमार होगा, जब हमारे देश की आधी आबादी यानि की महिलाएं शिक्षित होंगी।

नारी शिक्षा पर निबंध नंबर 3 (650 शब्द) – Nari Shiksha Essay (300Words)

प्रस्तावना

महिला और पुरुष दोनों से मिलकर ही समाज का निर्माण होता है। वहीं अगर इनमें से कोई एक वर्ग भी कमजोर होता है तो, उस समाज का पूर्ण रुप से विकास नहीं हो सकता है।

वहीं शिक्षा की दोनो को सामाजिक रुप से सामानता प्रदान करती है, इसलिए महिला शिक्षा बेहद जरूरी है, इसके बिना किसी भी समाज और राष्ट्र का पूर्ण रुप से विकास होना संभव नहीं है।
नारी अबला नहीं, आलंबन है, पढ़ाई से उसका, स्वावलंबन है।

नारी शिक्षा के फायदे – Nari Shiksha Benefits

• शिक्षा से मिलेगी लैंगिग भेदभाव को दूर करने में मदत:

महिलाओं के शिक्षित होने से समाज में महिला और पुरुषों के बीच भेदभाव को मिटाने में मदत मिलेगी। इसके साथ ही समाज के लोगो में शिक्षित महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव भी पैदा हुआ है।

• शिक्षा से मिलेगा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा:

नारी शिक्षा से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा, शिक्षा के माध्यम से महिलाओं ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है और वह सशक्त बनी हैं और हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

• शिक्षा से होगी महिलाओं के प्रतिष्ठा में वृद्धि:

महिलाओं के शिक्षित होने से न सिर्फ महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ेगा और बल्कि वे आत्मनिर्भर बनेगी है, बल्कि इससे समाज और परिवार में उनकी प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी।

• शिक्षा से महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति होगी जागरूक:

आज महिलाएं शिक्षा के माध्यम से ही महिलाएं अपने अधिकारों को पहचानने में समर्थ्य हुईं है औरअपने हक की लड़ाई लड़ रही हैं। वहीं इससे उन्हें आगे बढ़ने में भी मदत मिलेगी और उनका विकास होगा।

• नारी शिक्षा से सामाजिक बुराईयों और रुढिवादी विचारधारा से मिलेगी मुक्ति:

महिलाओं के शिक्षित होने से समाज में फैली दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी बुराइयों को खत्म करने में मदत मिलेगी, जिससे उनका शोषण नहीं होगा और उन्हें विकास के पथ पर आगे बढ़ने में मदत मिलेगी।

• महिला शिक्षा से घरेलू हिंसा और अत्याचारों में आएगी कमी:

महिलाओं के शिक्षित होने से उनके साथ कोई बुरा बर्ताव नहीं कर पाएगा, और वहीं शिक्षित महिलाएं उन पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा सकेंगी, जिससे महिलाओं से जुड़े अपराध जैसे यौन हिंसा, घरेलू हिंसा, बलात्कार जैसे मामलों में भी कमी आएगी।

• महिलाओं के शिक्षित होने से परिवार का होगा विकास:

एक शिक्षित महिला अपने परिवार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, किसी भी परिवार की बागडोर महिला के हाथ में होती है, वहीं महिला ही अपने बच्चों की पहली शिक्षक होती है, अगर महिला शिक्षित होगी तो वह अपने बच्चों को आगे बढ़ने में अपना सहयोग करेगी और उस परिवार का रहन-सहन भी सुधरेगा और परिवार का विकास होगा।

• महिलाओं के शिक्षित होने से समाज का होगा विकास:

शिक्षित महिलाएं समाज के विकास में पूर्ण रुप से मदत करती हैं, दरअसल महिलाएं समाज की आधी आबादी होती है, वहीं जब आधी आबादी भी पुरुषों की तरह अपनी पूरी शक्ति और सामर्थ्य का इस्तेमाल करेगी तो, समाज के विकास को बढ़ावा मिलेगा, इसके साथ ही एक सभ्य और शिक्षित समाज का निर्माण होगा।

• महिलाओं की शिक्षा से माता-शिशु मृत्यु दर में आएगी कमी:

अशिक्षित महिलाओं को कम समझ और जानकारी होने की वजह से यही नहीं पता होता कि उनको क्या खाना चाहिए और कैसे रहना चाहिए, जिसकी वजह से कई बार उन्हें बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,वहीं दूसरी तरफ शिक्षित महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहती हैं, जिससे माता-शिशु मृत्यु दर कम करने में मदत मिलेगी।

• महिलाओं के शिक्षित होने से राष्ट्र की होगी उन्नति:

शिक्षित महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों की तरह अपनी अहम भागीदारी निभाती हैं, और देश को आर्थिक, सामाजिक विकास में मदत मिलती हैं। इसलिए महिलाओं के शिक्षित होने से राष्ट्र का विकास होगा और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

निष्कर्ष –

इस तरह नारियों की शिक्षा आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, परिवारिक समेत सभी मायने में अहम है, इसलिए हम सभी को महिलाओं की शिक्षा पर जोर देना चाहिए और इस दिशा में प्रयास करना चाहिए। इसलिए कहा गया है कि-

देश को करनी है तरक्की तो नारी शिक्षा है जरुरी।

Read More:

Hope you find this post about ”Nari Shiksha Essay in Hindi” useful and inspiring. if you like this articles please share on Facebook & Whatsapp.

Exit mobile version

https://www.neinver.com/

https://www.tavernakyclades.com/

https://www.kidsfunhouse.com/

https://agungbatin.mesuji-desa.id/batin/

https://butcherbar.com/

https://bukoposo.desa.id/poso/

https://nekretnine.mirjanamikulec.com/

https://famousfidorescue.org/

https://eadvocat.rd.ua/

https://miep.spb.ru/

https://www.medswana.co.bw/

https://ppikotadepok.or.id/