प्रियंका गांधी वाड्रा का जीवन परिचय

अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाली प्रियंका गांधी देश के मशहूर राजनीतिज्ञ नेहरू – गांधी घराने से तालोक्कात रखती हैं। वे वर्तमान में अखिल भारती कांग्रेस महासचिव और पूर्व उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं, आपको बता दें कि बचपन से ही उनकी राजनीति में दिलचस्पी थी।

वहीं कई लोग उनमें उनकी दादी और देश की पहली महली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की झलक देखते हैं। वहीं आज हम आपको अपने इस लेख में प्रियंका गांधी जी के जन्म, परिवार, शिक्षा, राजनीतिक जीवन, वैवाहिक जीवन समेत उनके जीवन से जुड़े तमाम तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि इस प्रकार है –

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी वाड्रा का जीवन परिचय – Priyanka Gandhi Biography in Hindi

पूरा नाम (Name) प्रियंका गांधी वाड्रा
जन्म तारीख (Birthday) 12 जनवरी 1972, नई दिल्ली
पिता का नाम (Father Name) राजीव गांधी
माता का नाम (Mother Name) सोनिया गांधी
पति का नाम (Husband Name) रॉबर्ट वाड्रा
भाई का नाम (Brother Name) राहुल गांधी
बच्चों के नाम (Children Name) रेहान (Son) और मिराया (Daughter)

जन्म और उनका परिवार –

प्रियंका गांधी नई दिल्ली में 12 जनवरी, 1972 को देश के सबसे मशहूर राजनीतिक परिवार में जन्मीं थीं। वे गांधी-नेहरू परिवार की इकलौती बेटी और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की लाडली बेटी हैं।

प्रियंका गांधी ने अपने जीवन में अपने परिवार में कई राजनीतिक उतार-चढ़ाव देखे हैं, आपको बता दें जब वे महज 19 साल की थी, जब उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का साया उनके सिर से उठ गया था, जिसके बाद उनकी मां सोनिया गांधी ने उनकी परवरिश की।

देश की राजनीति में अहम योगदान देने वाली भारत की पूर्व मंत्री इंदिरा गांधी, उनकी दादी और फिरोज गांधी उनके दादा थे, जो कि जाने-माने ससंद के सदस्य थे।

इसके साथ ही आपको बता दें कि स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू उनके पर नाना जी थे और भारतीय स्वतंत्रा संग्राम के मुख्य नेता मोती लाल नेहरू उनके परदादा थे।

इस तरह भारत की आजादी के समय से उनके परिवार की मुख्य भूमिका रही है, और स्वतंत्र भारत में कांग्रेस को एक सशक्त और मजबूत पार्टी बनाने में उनके परिवार वाले ने अपनी मुख्य भूमिका निभाई है, उनके प्रयासों से ही आज कांग्रेस देश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टियों में गिनी जाती है।

शिक्षा –

प्रियंका गांधी ने अपनी शुरुआती शिक्षा नई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल, कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी से हासिल की। और दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज से अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई आर्ट्स स्ट्रीम से पूरी की, जिसमें साइकोलॉजी उनका मुख्य विषय था।

विवाह और बच्चे –

प्रियंका की प्रेम कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं है, दरअसल जब वे महज 13 साल की थीं, तब से ही रॉबर्ट और प्रियंका को एक दूसरे से प्यार हो गया था, रॉबर्ट वाड्रा की बहन प्रिंयका की दोस्त थी, और रॉबर्ट, राहुल गांधी के अच्छे मित्र थे, दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ, जिसके बाद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वॉड्रा, 18 फरवरी साल 1997 में एक दूसरे से शादी के बंधन में बंध गए।

आपको बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा एक बिजनेसमैन हैं, जिनका हैंडीक्राफ्ट आइटम्स और कस्टम आभूषणों का कारोबार है। इसके अलावा भी कई कंपनियों में उनका शेयर हैं। इन दोनों के दो बच्चे भी है, इनके बेटे का नाम रेहान और बेटी का नाम मिराया है।

निजी जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें –

प्रियंका गांधी को खाना बनाने और फोटग्राफी का भी बेहद शौक है, इसके साथ ही उन्होंने छोटे बच्चों से भी काफी लगाव है, इसलिए उन्होंने राजीव गांधी फाउंडेशन के बेसमेंट में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी शुरु करवाई, ताकि बच्चें आकर वहां पढ़ सकें, और वे बच्चों से जुड़ी रह सकें।

प्रियंका गांधी के बारे में यह कहा जाता है कि वह बुद्धिज्म से काफी प्रभावित हैं, इसलिए उन्होंने इसकी शिक्षा भी ली है।

इसके अलावा प्रियंका गांधी को फिट रहना भी काफी पसंद है, इसलिए वे रोजागार योगा और वर्कआउट भी करती हैं।

प्रिंयका गांधी की हिन्दी भाषा में अच्छी पकड़ है, और उनमें लोगों को आर्कषित करने का भी गुण है।

राजनैतिक करियर –

प्रियंका गांधी ने महज 16 साल की उम्र में ही अपना पहला सार्वजनिक भाषण दिया था, इसके बाद वे अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ पार्टी के सम्मेलनों, अभियानों, और रैलियों में हिस्सा लेती रहती थी, वे पार्टी को हमेशा पीछे से ही सपोर्ट देती रही हैं, और लोगों से मिलती जुलती रहीं।

हालांकि साल 2004 में हुए आम चुनाव में जब सोनिया गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पद संभाला था, इस दौरान प्रियंका गांधी ने एक अभियान प्रबंधक के तौर पर अपनी भूमिका निभाई थी, आपको बता दें कि इस दौरान कांग्रेस ने आम चुनाव में जीत हासिल की थी।

साल 2007 में जब यूपी विधानसभा के चुनाव हुए थे, तो उस वक्त प्रियंका गांधी ने अपने परिवारिक चुनावी क्षेत्र अमेठी और रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का जमकर प्रचार-प्रसार कर जनता का ध्यान पार्टी की तरफ केन्द्रित किया था।

इसके साल 2009 और साल 2014 में हुए आमचुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रचारक के तौर पर अपनी भूमिका निभाई थी। वहीं साल 2019 में उन्होंने अधिकारिक तौर पर राजनीति में अपना शंखनाद किया है। हालांकि अब कांग्रेस पार्टी को प्रियंका गांधी से काफी उम्मीदें भी हैं।

प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी का वो चेहरा हैं, जिससे पार्टी को काफी उम्मीद है। हालांकि प्रियंका गांधी अपने राजनैतिज्ञ प्रतिभा को कितना निखार पाती हैं और राजनीति में कितनी सफलता हासिल कर पाती हैं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल प्रियंका गांधी के सफल राजनैतिक करियर के लिए ज्ञानी पंडित की पूरी टीम की तरफ ढेर सारी शुभकामनाएं।।

1 thought on “प्रियंका गांधी वाड्रा का जीवन परिचय”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top