Hindi Quotes

30+ रिटायरमेंट पर अनमोल विचार और शुभकामनाएँ – Retirement Quotes in Hindi

ETEditorial TeamNovember 15, 20261 min read

Retirement Quotes in Hindi

दोस्तों, रिटायरमेंट नौकरी का आख़िरी दिन ज़रूर है, पर ज़िंदगी के एक नए दौर का पहला दिन भी। सालों तक घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और दफ्तर की ज़िम्मेदारियाँ निभाने के बाद अब वक्त है अपने शौक पूरे करने का, परिवार के साथ समय बिताने का और बिना अलार्म के सुबह उठने का।

अगर आपके किसी सहकर्मी, पापा, मम्मी, शिक्षक या बॉस का रिटायरमेंट है और आप सोच रहे हैं कि कार्ड, विदाई भाषण या WhatsApp मैसेज में क्या लिखें, तो यह लेख आपके लिए ही है। तो आइए, पढ़ते हैं रिटायरमेंट पर कुछ ख़ूबसूरत कोट्स और शुभकामनाएँ।

रिटायरमेंट पर अनमोल विचार – Retirement Quotes in Hindi

Inspirational Retirement Quotes

“काम से रिटायर होने का मतलब ज़िंदगी से रिटायर होना बिल्कुल नहीं है।”

“रिटायरमेंट किसी सड़क का अंत नहीं, बल्कि खुले हाईवे की शुरुआत है।”

“कई लोगों के लिए रिटायरमेंट खुद को निखारने का समय होता है, जिसमें वे पूरी तरह आज़ाद होते हैं।”

Retirement Quotes
Retirement Quotes

“अक्सर जब आपको लगता है कि आप किसी पड़ाव के आखिरी मोड़ पर हैं, तभी आप किसी नई चीज़ की शुरुआत कर रहे होते हैं।”

“रिटायरमेंट की योजना बनाने से पहले अपने जुनून के बारे में सोचिए, और वो कीजिए जो आप हमेशा से करना चाहते थे।”

“रिटायरमेंट में उम्र के हिसाब से नहीं, अपने अंदर के उस युवा के हिसाब से जीजिए जो आप हमेशा से रहे हैं।”

Retirement Slogan
Retirement Slogan

“रिटायरमेंट वो वक्त है जब आप जो चाहें, जब चाहें, जहाँ चाहें और जैसे चाहें, अपनी मर्ज़ी से कर सकते हैं।”

“ज़िंदगी असल में रिटायरमेंट से ही शुरू होती है।”

“मेरे लिए रिटायरमेंट का मतलब है खूबसूरती की खोज: बच्चों, जीवनसाथी, दोस्तों और वक्त की उस खूबसूरती की, जिसे भागदौड़ में कभी ठीक से देख ही नहीं पाया।”

प्रसिद्ध लोगों के रिटायरमेंट पर विचार

Famous Retirement Quotes
Famous Retirement Quotes

“सवाल यह नहीं कि मैं किस उम्र में रिटायर होना चाहता हूँ, सवाल यह है कि किस आमदनी पर।” – जॉर्ज फ़ोरमैन

“रिटायरमेंट बहुत बढ़िया है। इसमें आप कुछ न करते हुए भी पकड़े जाने की चिंता नहीं करते।” – जीन पेरेट

“जब इंसान रिटायर होता है तो वक्त की कोई जल्दी नहीं रहती, इसलिए साथी उसे तोहफ़े में घड़ी देते हैं।” – आर. सी. शेरिफ़

“जो कुछ भी न करना आप चाहते हैं, उसके लिए कभी पूरा समय नहीं मिलता।” – बिल वॉटरसन

“मैं सिर्फ कंपनी से रिटायर नहीं हुआ, बल्कि अपनी चिंताओं, अलार्म घड़ी और प्रेस (इस्त्री) से भी रिटायर हो चुका हूँ।” – हार्टमैन ज्यूल

अब बात करते हैं शुभकामनाओं की। आपको बता दें कि हर रिश्ते के लिए शब्द थोड़े अलग होते हैं, इसलिए नीचे अलग-अलग लोगों के लिए अलग संदेश दिए गए हैं।

रिटायरमेंट की शुभकामनाएँ – Retirement Wishes in Hindi

Retirement Wishes
Retirement Wishes

सहकर्मी के लिए

“आपके साथ काम करना सीखने जैसा था। दफ्तर में आपकी कमी हमेशा खलेगी। रिटायरमेंट की हार्दिक शुभकामनाएँ!”

“फाइलें, मीटिंग और डेडलाइन अब हमारे हिस्से, और सुकून, सैर और चाय आपके हिस्से। नई पारी मुबारक हो!”

“आपकी मुस्कान और मदद करने की आदत ने हर मुश्किल दिन आसान बना दिया। सेहतमंद और खुशहाल रिटायरमेंट की शुभकामनाएँ।”

पापा के लिए

“पापा, आपने इतने साल हमारे सपनों के लिए काम किया, अब आपके सपनों की बारी है। हैप्पी रिटायरमेंट!”

“आज आपकी ड्यूटी खत्म हुई, पर हमारे लिए आप हमेशा सबसे बड़े हीरो रहेंगे। नई शुरुआत मुबारक हो, पापा।”

मम्मी के लिए

“माँ, घर और नौकरी दोनों को एक साथ संभालना आप ही कर सकती थीं। अब बस अपने लिए जीने का वक्त है। रिटायरमेंट की ढेर सारी शुभकामनाएँ!”

शिक्षक के लिए

“आपने हज़ारों विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान का दीप जलाया। आप भले ही स्कूल से रिटायर हो रहे हैं, पर हमारी यादों से कभी नहीं।”

“कक्षा की घंटी अब आपके लिए नहीं बजेगी, पर आपकी सिखाई बातें हमारे दिल में हमेशा गूँजेंगी। सादर शुभकामनाएँ, सर/मैडम।”

बॉस के लिए

“आपने हमें सिर्फ काम नहीं, सही तरीके से काम करना सिखाया। आपकी नई यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।”

विदाई के माहौल में थोड़ी हँसी भी ज़रूरी है। ये मज़ेदार लाइनें माहौल को हल्का कर देंगी।

मज़ेदार रिटायरमेंट कोट्स – Funny Retirement Quotes

Funny Retirement Quotes
Funny Retirement Quotes

“मैं रिटायर हूँ: बाय-बाय टेंशन, हेलो पेंशन!”

“एक रिटायर्ड पति, पत्नी की फुल-टाइम जॉब बन जाता है।”

“रिटायरमेंट से चिंता दोगुनी हो जाती है: पहले काम की चिंता थी, अब काम न होने की।”

“रिटायरमेंट का दिन वो दिन है जब आप घर लौटकर पत्नी से कहते हैं, अब मैं हमेशा आपकी सेवा में हाज़िर हूँ।”

“रिटायरमेंट के बाद आपका नया बॉस वो है जिससे आपने शादी की है।”

“अब सोमवार से डर नहीं लगता, क्योंकि अब हर दिन रविवार है!”

Happy Retirement Quotes
Happy Retirement Quotes

रिटायरमेंट स्टेटस

“नौकरी से छुट्टी, ज़िंदगी से दोस्ती।”

“अलार्म बंद, सपने चालू।”

“ऐसा काम चुनिए जिसे करने में मज़ा आए, ताकि रिटायरमेंट भी उतना ही मज़ेदार लगे।”

Retirement Status
Retirement Quotes in Hindi
Retirement Wishes Quotes
Retirement Slogan in Hindi
Retirement Status in Hindi

रिटायरमेंट कार्ड या विदाई भाषण में क्या लिखें?

अगर आप अपने शब्दों में कुछ लिखना चाहते हैं, तो ये छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखिए।

  • एक खास याद लिखें: कोई किस्सा या आदत जो सिर्फ उस व्यक्ति से जुड़ी हो।
  • धन्यवाद कहें: उनकी किसी सीख या मदद के लिए।
  • आगे की शुभकामनाएँ दें: सेहत, सुकून और नए शौकों के लिए।
  • मज़ाक हल्का रखें: मज़ेदार कोट्स दोस्तों के बीच अच्छे लगते हैं, औपचारिक विदाई में सादगी बेहतर है।

तो दोस्तों, किसी के रिटायरमेंट पर सबसे अच्छा तोहफ़ा यही है कि उन्हें महसूस हो कि उनकी मेहनत को याद रखा जाएगा। इनमें से जो शब्द आपको सबसे अच्छे लगें, उन्हें अपने अंदाज़ में ज़रूर भेजिए।

यह भी पढ़ें: प्रेरणादायक विचार

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

13 thoughts on “30+ रिटायरमेंट पर अनमोल विचार और शुभकामनाएँ – Retirement Quotes in Hindi”

  1. retirement is newly born life with full freedom ,enjoyment too live each and every movement with u r way

    Reply
  2. when we retired please accept that working of that field is going on more good and faster also . When we are not on the earth the working was going and when we retired it continue . we are the part of this working life .
    enjoy retirement.

    Reply

Leave a Comment