अभिनेत्री श्रुति हसन की बायोग्राफी | Shruti Haasan Biography

Shruti Haasan – श्रुति हसन भारतीय गायिका, अभिनेत्री और संगीतकार है। श्रुति हसन ने तमिल, तेलुगु, और हिंदी के कई सारी सुपर हिट हिंदी फिल्मो में काम किया है।
Shruti Hassan

अभिनेत्री श्रुति हसन की बायोग्राफी – Shruti Haasan Biography

श्रुति हसन का पूरा नाम श्रुति राजलक्ष्मी हसन हैं उनका का जन्म 28 जनवरी 1986 को चेन्नई में मशहूर फ़िल्म अभिनेता कमल हसन और सारिका ठाकुर के घर में हुआ। उनके पिता तमिलनाडू के है और मा महाराष्ट्र की है।

श्रुति हसन ने उनकी पढाई चेन्नई के लेडी अंदल वेंकतासुब्बा राव स्कूल से पूरी की। आगे की पढाई उन्होंने मुंबई के सेंट एंड्रू कॉलेज में तत्वज्ञान विषय लेकर की।

श्रुति हसन का करियर – Shruti Haasan Career

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद श्रुति हसन ने सिनेमा और संगीत की तरफ़ ध्यान देना शुरू कर दिया और आखिरकार वो संगीत सिखने के लिए कैलिफ़ोर्निया के म्यूजिशियन इंस्टिट्यूट में चली गयी। बाद में फिर वो संगीत की पढाई पूरी करके चेन्नई आ गयी।

जब श्रुति हसन केवल 6 साल की थी तो उन्होंने उनके पिता की फ़िल्म थेवर मगन मे पहला गाना गाया था। उस गाने को इलायराजा ने कंपोज़ किया था। हसन ने पहली बार हिंदी फ़िल्म चाची 420 में गाना गाया था। उस फ़िल्म में हसन ने फ़िल्म में छोटी बच्ची के लिए गाना गाया था। उस फ़िल्म को ख़ुद कमल हसन ने निर्देशित किया था।

2008 में श्रुति ने उनका पहले अल्बम पर काम करना शुरू कर दिया था। उस अल्बम को हसन ने ही कंपोज़ किया है और उसे लिखा भी है।

गायिका का करियर शुरू करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग की तरफ़ ध्यान देना शुर कर दिया था।

2000 में उन्होंने पहली बार तमिल और हिंदी दोनों भाषा की फ़िल्म हे “राम” में काम किया था। उस फ़िल्म को कमल हसन ने निर्देशित किया था। महात्मा गांधी की फ़िल्म में उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की बेटी का किरदार निभाया था।

श्रुति बाद में हिंदी फ़िल्म “लक” में इमरान खान के साथ नजर आयी।

श्रुति हसन की कुछ मशहूर फिल्में – Shruti Haasan Best Movies List

  • 2000 – हे राम (तमिल, हिन्दी)
  • 2009 – लक (हिन्दी)
  • 2011 – अनगनगा ओ धीरुदु (तेलुगू)
  • 2011 – दिल तो बच्चा है जी (हिन्दी)
  • 2011 – एलुम आरिवु (तमिल)
  • 2011 – ओ माय फ्रेंड (तेलुगू)
  • 2012 – 3 (तमिल)
  • 2012 – गब्बर सिंह (तेलुगू)
  • 2013 – बलुपु (तेलुगू)
  • 2013 – रमैया वस्तावैया (हिन्दी)
  • 2013 – डी-डे (हिन्दी)
  • 2013 – येवाडू (तेलुगू)
  • 2013 – रमैया वस्तावैया (तेलुगू)
  • 2014 – गब्बर सिंह 2 (तेलुगू)
  • 2015 – तेवर (हिन्दी)
  • 2015 – गब्बर इज़ बैक (हिन्दी)
  • 2015 – वेलकम बैक (हिन्दी)
  • 2015 – पुली (तमिल)
  • 2016 – रॉकी हैंडसम (हिंदी)

Read Also: Biography in Hindi

I hope these “Shruti Haasan Biography In Hindi ” will like you. If you like these “Shruti Haasan Biography In Hindi ” then please like our facebook page & share on whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android App

4 thoughts on “अभिनेत्री श्रुति हसन की बायोग्राफी | Shruti Haasan Biography”

    1. Editorial Team

      Thanx For reading our post on gyanipandit.com. Shruti Hasan is a wonderful actress who has played many roles in Bollywood movies. Please Stay Tuned to our website for other such posts.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top