Slogans

बाल मज़दूरी रोकने के लिए 50+ नारे – Child Labour Slogans in Hindi

ETEditorial TeamNovember 17, 20261 min read

Child labour slogans in Hindi

दोस्तों, ढाबे पर बर्तन धोता बच्चा, ईंट-भट्ठे पर काम करती छोटी बच्ची, ट्रैफिक सिग्नल पर सामान बेचता लड़का, ये तस्वीरें हम रोज़ देखते हैं और अक्सर नज़रें फेर लेते हैं। जनगणना 2011 के अनुसार भारत में 5 से 14 साल के करीब 1 करोड़ बच्चे किसी न किसी काम में लगे थे। हर ऐसा बच्चा पढ़ाई, खेल और बचपन से वंचित है।

भारत में कानून साफ है: 14 साल से कम उम्र के बच्चे से किसी भी काम में मज़दूरी करवाना अपराध है। फिर भी गरीबी, अशिक्षा और जागरूकता की कमी के कारण बाल मज़दूरी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसीलिए आज हम आपके लिए बाल मज़दूरी के ख़िलाफ़ कुछ असरदार नारे लेकर आए हैं, जिन्हें आप स्कूल के पोस्टर, रैली, निबंध या विश्व बाल श्रम निषेध दिवस (12 जून) पर इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए, शुरुआत करते हैं कुछ छोटे नारों से।

बाल मज़दूरी पर नए और छोटे नारे

हाथों में औज़ार नहीं, किताब दो; बचपन को उसका अधिकार दो।

ढाबे पर नहीं, स्कूल में हो हर बच्चे का स्थान।

सस्ती मज़दूरी, महँगा बचपन; बाल श्रम रोको, बचाओ जीवन।

बचपन बिकाऊ नहीं है।

दिखे कहीं बाल मज़दूरी, तो चुप रहना नहीं ज़रूरी; डायल करो 1098।

बाल मजदूरी स्लोगन – Child labour slogans in Hindi

बाल मजदूरी पर नारे
बाल मजदूरी पर नारे

बच्चे होते हैं भगवान रूप, इनसे मजदूरी करवाना नहीं अनुरूप!

Slogans on Child Labour in Hindi Language

Slogans on Child Labour in Hindi Language
Slogans on Child Labour in Hindi Language

बाल व्यापार की रोक थाम, हम सब मिल करे ये काम!

माना मेहनत श्रम जीवन में आवश्यक, लेकिन शिक्षा का है अपना महत्त्व!

Bal Adhikar par Slogan

Bal Adhikar par Slogan
Bal Adhikar par Slogan

बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं!

बाल व्यापार को हमें रोकना है, सब मिलकर ये काम करना है!

Child Labour Slogans

Child Labour Slogans
Child Labour Slogans

पढ़ाई हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगे!

नन्हे-नन्हे हाथों को काम नहीं किताब दो!

Bal Majduri par Nare

Bal Majduri
Bal Majduri

ये बिल्कुल मत भूलो कि बाल मजदूरी ना सिर्फ बच्चों का जीवन खराब करता है, बल्कि भारत की छवि भी धूमिल करता है।

बच्चों से मजदूरी कराना बंद करें और उनके पढ़ाई पर अब ध्यान धरें!

Bal Majduri Slogan in Hindi

आपको बता दें कि बाल मज़दूरी तभी रुकेगी जब हम सब इसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएँगे। अगर आप इन नारों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, तो ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक यह संदेश पहुँचेगा।

Bal Majduri Slogan in Hindi
Bal Majduri Slogan in Hindi

आओ चलो सब मिलकर एक अच्छा काम करें, एक बच्चे को बाल मजदूरी से हटाएँ।

छोड़ो बच्चों मज़दूरी और श्रम, शिक्षा ग्रहण करने का है क्षण!

Slogans on Against Child Labour

Slogans on Against Child Labour
Slogans on Against Child Labour

शिक्षा से बाल मजदूरी को बिल्कुल दूर भगाएं, और अपने देश को अंधकार से बचाएं।

हो सके तो किसी गरीब बालक को शिक्षा, ताकि धन के अभाव में वह मजदूरी पर न जाए!

Child Labour Quotes in Hindi

Child Labour Quotes in Hindi
Child Labour Quotes in Hindi

आजाद देश की सिर्फ एक ही पुकार, बच्चों को भी बाल श्रम से आजादी दिलाओ।

बाल मजदूरी जरूरी होगा रोकना तभी कर सकेंगे विकसित राष्ट्र की कल्पना!

Child Labour in Hindi Poster

Child Labour in Hindi Poster
Child Labour in Hindi Poster

बाल मजदूरी को दूर करेंगे, अनाथ बच्चों को सहारा बनेंगे!

बच्चे तो देश को आगे ले जाएँगे, यदि उन्हें मजदूरी पर ना लगाएँगे!

Child labor

मत करवाओ बच्चों से इतनी कमाई, अब इन्हें करनी है सिर्फ़ पढ़ाई!

Bal Majduri Par Nare – Stop child labour quotes

Child Labour Slogans GIF

हम सबने अब यह हैं ठाना, बाल मजदूरी को जड़ से मिटाना!

बच्चों का जीवन नष्ट न करें इसलिए बाल श्रम को ख़त्म करें!

Stop Child Labour in Hindi

अभी करनी हैं हमें पढ़ाई, मत करवाओ हमसे कमाई!

बाल अधिकारों के बिना भारत की उन्नति है अपूर्ण, बाल मजदूरी को रोककर करो इसे परिपूर्ण।
More Image Poster Child Labour

Child labor

बाल मजदूरी लेने की ना करना तुम भूल, क्योंकि यह कार्य नहीं है राष्ट्रहित के बिल्कुल अनुकूल।

देश में तरक्की का नया अध्याय अब लिखना है, बाल मजदूरी की समस्या से साथ सबको साथ मिलकर लड़ना है।

Child labor

बचपन की किलकारी, क्यों रोती है बेचारी!

जीवन में आगे बढ़ना हैं तो हमें ज्ञानवान और सक्षम बनना है!

Child labor

बाल मजदूरी की बेड़ियों को अब तुम काट डालो, और बच्चों को कराओ पूरी तरह से आजाद।

Child labor

मजदूरी के चंद रूपयों ने छीन लिया है बचपन का प्यार।

हर शोषित बालक भारत के भविष्य के डोर की एक कमजोर कड़ी हैं!

Child Labour Quotes in Hindi

अभी तो हमको करनी हैं पढ़ाई, मत करवाओ हमसे कसरत और कमाई!

बचपन छीन लिया बाल मजदूरी ने, अब तो बाल मजदूरी हटाओ।

Child labor

बाल मजदूरी को जड़ से हटाओ, और बालकों का करो उत्थान।

हम सबने मिलकर यह ठाना है, बाल मजदूरी को देश से मिटाना है।

Child labor

बाल श्रम पर सब मिलकर प्रतिबंध लगाओ, और अपने बच्चों का जीवन बचाओ।

आओ हम सब मिलकर बाल मजदूरी को जड़ से मिटाएँ, पैसों के लिए बच्चों को न सताएँगे!

Child labor

अच्छे मां बाप वही, जो बच्चों को पढ़ाए और मजदूरी को अपने देश से भगाए।

हर किसी को जगाना है, बाल मजदूरी को जड़ से मिटाना है!

Child labor

बाल मजदूरी को रोके बिना भारत की तरक्की असंभव है।

मजदूरी छोड़ शिक्षा का करना होगा विचार तभी होगा यह सपना साकार!

Child labor

गांव-गांव शहर-शहर सिर्फ अब एक ही नारा, बच्चों को मजदूरी से बचाओ।

बाल मजदूरी को रोकने के लिए हम सबको एक साथ मिलकर करनी पूरजोर प्रयास, तभी होगा देश का पूरा विकास।

Child labor

जब देश के लोग मिलकर साथ आएंगे, तभी हम बाल मजदूरी पर काबू कर पाएंगे।

बच्चों में होते हैं भगवान, मजदूरी से होगा उनका अपमान!

Child labor

बच्चे हैं हमारे देश की शान, मत बेचों इन्हें मजदूरी के हाथ।

बच्चों को मजदूरी से बचाइए, इसके लिए हर इंसान ने आगे आइये!

मजबूरी चाहे कितनी भी हों, लेकिन बच्चों से कभी मजदूरी न करवाएं।

बचपन है एक अनमोल खज़ाना, बच्चों से मजदूरी करवाके इसे मत गवाना!

Child labor

बाल मजदूरी है एक महा भूल, यह है हर समस्या का मूल।

बाल मजदूरी हैं अभिशाप, नन्हें बालको से मजदूरी करवाना हैं महापाप!

Child labor

बच्चों को शिक्षित करने का सब मिलकर करो कार्य, बाल मजदूरी को ना करो आप बिल्कुल स्वीकार्य।

बच्चों से मत काम करवाओ, उनके नन्हें हाथों को दुःख ना पहुँचाओ!

Child labor

बाल मजदूरी को खत्म करने पर लगाओ सब मिलकर जोर, ताकि देश में तरक्की हो हर ओर।

बच्चों को पढाके बनाएं जबरदस्त क्योकि बच्चे हैं देश का भविष्य!

बाल मज़दूरी से जुड़े कानून और ज़रूरी जानकारी

दोस्तों, नारों के साथ-साथ यह जानना भी ज़रूरी है कि कानून क्या कहता है और शिकायत कहाँ करनी है।

  • बाल श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016: 14 साल से कम उम्र के बच्चों से किसी भी काम में मज़दूरी करवाने पर रोक है (स्कूल के बाद परिवार के काम में हाथ बँटाने और बाल कलाकार जैसे कुछ अपवादों के साथ)। 14 से 18 साल के किशोरों से खतरनाक कामों में मज़दूरी नहीं करवाई जा सकती।
  • शिक्षा का अधिकार: संविधान का अनुच्छेद 21A और शिक्षा का अधिकार कानून (2009) 6 से 14 साल के हर बच्चे को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार देते हैं।
  • शिकायत कहाँ करें: कहीं बाल मज़दूरी दिखे तो चाइल्डलाइन 1098 या आपात नंबर 112 पर सूचना दें।
  • विश्व बाल श्रम निषेध दिवस: हर साल 12 जून को।
  • बाल मज़दूरी के खिलाफ “बचपन बचाओ आंदोलन” चलाने वाले कैलाश सत्यार्थी को 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला था।

तो दोस्तों, याद रखिए कि भारत में 14 साल से कम उम्र के बच्चों से किसी भी काम में, और 14 से 18 साल के किशोरों से ख़तरनाक कामों में मज़दूरी करवाना मना है। सबसे लोकप्रिय नारा भी यही कहता है: “नन्हे-नन्हे हाथों को काम नहीं, किताब दो।” अगर कहीं बाल मज़दूरी दिखे, तो चुप मत रहिए और 1098 पर ज़रूर सूचना दीजिए।

यह भी पढ़ें:

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

16 thoughts on “बाल मज़दूरी रोकने के लिए 50+ नारे – Child Labour Slogans in Hindi”

Leave a Comment