स्वास्थ पर निबंध

Essay on Health in Hindi

अच्छा स्वास्थ्य मनुष्य के लिए कितना जरूरी है, यह तो हम सभी जानते हैं। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, जो कि मानव को सफलता के पथ पर अग्रसर करता है, लेकिन यह सब जानते हुए भी आजकल पैसे कमाने की होड़ में मनुष्य अपने शरीर के प्रति लापरवाह हो गया है, जिसका खामियाजा अपनी जान की कीमत देकर तक भुगतना पड़ता है।

इसलिए आज की युवा पीढ़ी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में निबंध उपलब्ध करवा रहे है, स्कूल / कॉलेजों में निबंध प्रतियोगिताओं में भी इस तरह के निबंध लिखने के लिए कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल आप अपनी जरूरत के मुताबिक कर सकते हैं।

स्वास्थ पर निबंध – Swasthya Par Nibandh

Swasthya par Nibandh
Swasthya par Nibandh

प्रस्तावना

स्वास्थ पर मनुष्य का न सिर्फ मानसिक विकास निर्भर करता है, शारीरिक, बल्कि व्यक्ति की सफलता और प्रगति भी निर्भर करती है। जाहिर है कि एक पूर्ण रुप से स्वस्थ व्यक्ति ही अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल कर सकता है और अपने परिवार एवं आसपास के वातावरण को आनंदित कर सकता है।

अच्छा स्वास्थ्य, व्यक्ति को सकारात्मक बनाने में मद्द करता है, जबकि बीमार और अस्वस्थ व्यक्ति खुद को असहाय समझने लगता है और नेगेटिविटी से भर जाता है। सही मायने में एक स्वस्थ व्यक्ति वही माना जाता है कि, जो कि किसी भी तरह की शारीरिक बीमारियों और मानसिक तनाव से मुक्त होता है। स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ एवं अच्छी सोच विकसित होती है। इसलिए सफल और आनंदित जीवन के लिए अच्छे स्वास्थ्य का होना काफी महत्वपूर्ण है।

स्वास्थ्य की बदलती परिभाषा – New Definition of Health in Hindi

समय के साथ स्वास्थ्य का परिभाषा भी विकसित हुई है। पहले अच्छे स्वास्थ्य को शरीर का अच्छी तरह से काम करने की क्षमता से जोड़ा जाता था। हालांकि बाद में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक स्वास्थ्य शरीर उसे माना जो कि शारीरिक मानसिक, सामाजिक रुप से स्वस्थ हो।

इसके बाद स्वास्थ्य को लेकर कई रिसर्च हुईं और आज एक पूर्ण रुप से स्वस्थ व्यक्ति उसे माना जाता है, जो कि मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास के साथ-साथ, आध्यात्मिक और संज्ञानात्मक रुप से भी स्वस्थ होता है।

स्वास्थ्य का महत्व – Importance of Health in Hindi

एक पूर्ण रुप से स्वस्थ व्यक्ति ही अपने जीवन के उद्देश्यों को पाने में सफल होते हैं, अर्थात मनुष्य के स्वास्थ्य पर ही उसका पूरा जीवन, करियर एवं सफलता निर्भर करती है। स्वास्थ्य, मानव जीवन का मूल आधार होता है, जो कि मनुष्य को अपने जीवन के कार्यों को करने के लिए प्रेरित करता है।

बीमार और अस्वस्थ व्यक्ति न सिर्फ परिवार की जिम्मेदारी उठाने में असमर्थ होते हैं, बल्कि अपने दैनिक कामों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहते हैं। अस्वस्थ व्यक्ति पूरी तरह नकारात्मकता से भरा होता है। वहीं अगर परिवार का कोई सदस्य बीमार और अस्वस्थ रहता है, तो इसका प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। बीमार व्यक्ति का परिवार मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक रुप से कमजोर हो जाता है, एवं उन्नति नहीं कर पाता। वहीं एक स्वस्थ मनुष्य अपना जीवन-यापन करने के लिए भली प्रकार से काम कर सकता है, क्योंकि बीमारी और अस्वस्थता इंसान को असफलता की तरफ पीछे धकेलती है।

स्वास्थ्य और सफलता – Health and success

स्वास्थ्य और सफलता का गहरा नाता है। कई विद्धानों ने भी स्वास्थ्य को धन कहा है। एक पूर्ण रुप से स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क वास करता है, जिससे मनुष्य सफलता की तरफ अग्रसर होता है और अपने उद्देश्यों को हासिल कर पाता है।

एक हेल्दी दिमाग में ही बेहतरीन और आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाले आइडिया जन्म लेते हैं, जबकि अस्वस्थ व्यक्ति के अंदर सिर्फ नेगेटिव विचार ही जन्म लेते हैं, जो कि व्यक्ति के विकास में रुकावट डालते हैं।

शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी है जरूरी – Mental Health is Important

मनुष्य के लिए जितना जरूरी उसका शारीरिक रुप से स्वस्थ रहना है, उतना ही महत्वपूर्ण मानसिक रुप से स्वस्थ रहना भी है, क्योंकि जब तक व्यक्ति मानसिक रुप से स्वस्थ नहीं रहता है, वह उन्नति नहीं कर पाता है। क्योंकि मानसिक तनाव व्यक्ति को बीमार बना देता है एवं आगे नहीं बढ़ने देता है। व्यक्ति जब तक मानसिक रुप से स्वस्थ नहीं रहता है, वो अपने लक्ष्य पर फोकस नहीं कर पाता है।

कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ख्याल – How To Take Care of Your Health

जो व्यक्ति पूर्ण रुप से स्वस्थ रहना चाहते हैं, उन्हें अपने स्वास्थ्य का उचित रुप से ध्यान रखने की जरूरत है।

  • अच्छा खाना खाएं – Eat Good Food

हेल्दी बने रहने के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हेल्दी डाइट लेना है। ऐसा खाना खाएं जिससे आपक शरीर के अंदर उचित प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स पहुंच सके। आहार युक्त भोजन ग्रहण करने से व्यक्ति स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता है, साथ ही शारीरिक स्फूर्ति भी आती है।

  • नियमित रुप से व्यायाम करें – Exercise Regularly

हेल्दी रहने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप नियमित रुप से योगा एवं व्यायाम करें। इससे न सिर्फ व्यक्ति फिट रहता है, उसकी शरीर सुंदर और आकर्षक बनता है, बल्कि व्यायाम व्यक्ति को ऊर्जावान बनाने में भी मद्द करता है। साथ ही व्यक्ति के दिमाग को आराम देता है।

  • मेडिटेशन करें – Do Meditation

मेडिटेशन भी व्यक्ति को स्वस्थ रखने में काफी मद्द करता है। इससे व्यक्ति का मानसिक संतुलन बना रहता है और वो तनावमुक्त रहता है। किसी भी काम को करने के लिए और अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेडिटेशन द्धारा फोकस किया जा सकता है, यह मनुष्य को पूर्ण रुप से स्वस्थ बनाता है।

  • पूरी नींद लें – Sleep Better

एक स्वस्थ शरीर के लिए कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है। नींद की कमी की वजह से व्यक्ति को थकावट महसूस होती है। कई बार तो मानसिक तनाव तक की स्थिति पैदा हो जाती है। इसलिए मनुष्य को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए, ताकि काम करने के लिए उसके शरीर में पर्याप्त ऊर्जा बनी रहे।

  • नेगेटिव लोगों से दूर रहें – Stay Away From Negative People

स्वस्थ रहने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि आप नकारात्मक लोगों के संपर्क में न आएं, क्योंकि नकारात्मक लोग निराशा से भरे होते हैं, जिनसे मिलकर मन उदास हो जाता है, इसलिए पॉजिटिव लोगों के साथ रहने की कोशिश करें, इससे आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता है।

  • रुटीन चेक-अप करवाएं – Regular Health Check Up

वैसे भारत में आमतौर पर लोग रुटीन-चेक अप पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, लेकिन अगर हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो हर व्यक्ति को अपना रुटीन चेक अप करवाना चाहिए, इससे किसी भी बड़ी और घातक बीमारी को रोकने में मद्द मिलती है।

निस्कर्ष

आज के दौर में लोग पैसे कमाने की होड़ में अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर रहे हैं। वहीं अनियमित खान-पान और अनिद्रा की वजह से तमाम तरह की बीमारियां जन्म ले रही हैं, इसलिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की जरूरत है और इसके महत्व को समझने की जरूरत है। स्वस्थ व्यक्ति ही अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकता है।

Read More:

I hope this “Essay on Health in Hindi” will like you. If you like these “Swasthya Par Nibandh” then please like our Facebook page & share on Whatsapp.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top