Site icon India's beloved learning platform

भारतीय फिल्म अभिनेत्री तब्बू की जीवनी | Tabu Biography in Hindi

तबस्सुम फातिमा हाशमी (जन्म 4 नवम्बर 1971), जो एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है, विशेषतः तब्बू – Tabu के नाम से जानी जाती है। साधारणतः उन्होंने हिंदी फिल्मो में काम किया है और साथ ही उन्होंने कुछ इंग्लिश, तेलगु, तमिल, मलयालम, मराठी और बंगाली भाषा की फिल्मे भी की है। दो बार बेस्ट एक्ट्रेस के लिए वह नेशनल अवार्ड और 6 फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुकी है, जिनमे बेस्ट एक्ट्रेस के चार क्रिटिक्स अवार्ड भी शामिल है। भारत सरकार ने सन 2011 में उन्हें पद्म श्री देकर सम्मानित किया था।


भारतीय फिल्म अभिनेत्री तब्बू की जीवनी – Tabu Biography in Hindi

तब्बू साधारणतः फिल्मो में मुख्य पात्र के रूप में ही नजर आती है, आलोचक भी उनके अभिनय की काफी तारीफ करते है। आलोचकी की दृष्टी से उनके सबसे सफल फिल्मे माचिस (1996), विरासत (1997), कन्दुकोंदैन कन्दुकोंदैन (2000), हु तु तु (1999), अस्तित्व (2000), चांदनी बार (2001), मकबूल (2003), चीनी कम (2007), हैदर (2014) और दृश्यम (2015) रही है। साथ ही उन्होंने बहुत से बॉक्स ऑफिस सुपरहिट फिल्मो में मुख्य रोल और सह-कलाकार की भूमिका भी निभाई है, उन फिल्मो में साजन चले ससुराल (1996), बॉर्डर (1997), बीवी नं.1 (1999), हम साथ-साथ है (1999), फना (2006) और जय हो (2014) शामिल है। उनके अंतरराष्ट्रीय कामो में मुख्य पात्र के रूप में मीरा नायर की नाटकीय फिल्म दी नेमसेक (2007) और सह-कलाकार के रूप में एंज ली की सर्वाधिक सफल एडवेंचर फिल्म लाइफ ऑफ़ पाय (2012) शामिल है।
हमेशा से ही वह मीडिया के सामने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताने की इच्छा नही रखती, जिससे मीडिया में उन्हें वैरागी का नाम भी दिया गया है।

प्रारंभिक जीवन और पृष्टभूमि –

तबस्सुम फातिमा हाशमी का जन्म जमाल हाशमी और रिजवाना की संतान के रूप में हुआ। उनके जन्म के कुछ समय बाद ही उनका माता-पिता का तलाक हो गया, उनकी माता एक स्कूल शिक्षिका थी। प्रारंभिक शिक्षा पाने के लिए तब्बू हैदराबाद की सेंट एंस हाई स्कूल गयी। 1983 में तब्बू मुंबई चली गयी और इसके बाद दो साल तक सेंट ज़ेवियर कॉलेज में पढने लगी।

शबाना आज़मी और बाबा आज़मी की वह भतीजी है और अभिनेत्री फराह नाज़ की छोटी बहन है। वह उर्दू, तेलगु, हिंदी और इंग्लिश भाषा आसानी से बोल लेती है।

अवार्ड्स –

फिल्म माचिस (1996) और चांदनी बार (2002) में अपने प्रदर्शन के लिए तब्बू बेस्ट एक्ट्रेस के लिए 2 राष्ट्रिय फिल्म अवार्ड की हक़दार रह चुकी है। साथ ही उन्हें छः फिल्मफेयर अवार्ड, जिनमे से चार बेस्ट एक्ट्रेस का क्रिटिक्स अवार्ड फिल्म विरासत (1997), हु तु तु (1999), अस्तित्व (2000) और चीनी कम (2007) के लिए और 1 फिल्म हैदर (2014) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड और एक फिल्मफेयर अवार्ड (साउथ फिल्म) और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – तेलगु फिल्म के लिए शामिल है।

और अधिक लेख :-

  1. भारत की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ
  2. रेखा की अनसुनी कहानी
  3. दीपिका पादुकोण की कहानी
  4. अमिताभ बच्चन जीवनी
  5. ऐश्वर्या राय बच्चन की जीवनी
  6. ‘ट्रेजिडी किंग’ दिलीप कुमार जीवनी
  7. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कहानी
  8. लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन की कहानी
  9. धर्मेन्द्र की जीवन कहानी
  10. Sridevi biography

Please Note :- आपके पास About Tabu Biography In Hindi मैं और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट और ईमेल मैं लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे. धन्यवाद.

Exit mobile version

https://www.neinver.com/

https://www.tavernakyclades.com/

https://www.kidsfunhouse.com/

https://agungbatin.mesuji-desa.id/batin/

https://butcherbar.com/

https://bukoposo.desa.id/poso/

https://nekretnine.mirjanamikulec.com/

https://famousfidorescue.org/

https://eadvocat.rd.ua/

https://miep.spb.ru/

https://www.medswana.co.bw/

https://ppikotadepok.or.id/