Site icon India's beloved learning platform

ग्लोबर स्टार प्रियंका चोपड़ा की कहानी

प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री, गायक और सन 2000 की मिस वर्ल्ड ख़िताब को जितने वाली नहीं बल्कि हॉलीवुड की एक दिग्गज एक्ट्रेस भी हैं, जिनके प्रशंसक पूरे विश्व भर में हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से करोड़ों लोगों के दिल में राज किया है। अपने फ़िल्मी करियर की बदौलत वह सबसे महँगी अभिनेत्री बनी। आज प्रियंका का नाम भारत के नामी कलाकारों में लिया जाता है। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा को मीडिया ने एशिया की सबसे सेक्सिस्ट महिला भी बताया। तमिल फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा आज विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं। वे भारत की ऐसी पहली अभिनेत्री हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर इतनी कामयाबी हासिल की है। प्रियंका का नाम विश्व के दिग्गज कलाकारों में लिया जाता है। प्रियंका चोपड़ा का जीवन सफर काफी दिलचस्प और प्रेरणादायक है, तो आइए जानते हैं प्रियंका की लाइफ से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में-

ग्लोबर स्टार प्रियंका चोपड़ा की कहानी – Priyanka Chopra Biography in Hindi

एक नजर में-

नाम (Name) प्रियंका चोपड़ा
जन्म (Birthday) 18 जुलाई, 1932, जमशेदपुर, झारखंड, भारत
पिता (Father Name) अशोक चोपड़ा
माता (Mother Name)  मधु चोपड़ा
पति (Husband Name) निक जोनास
शैक्षणिक योग्यता (Education) 12वीं तक

जन्म, बचपन, परिवार एवं शुरुआती जीवन-

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को बिहार राज्य के जमशेदपुर में हुआ। उनके पिता का नाम अशोक और माता का नाम मधु चोपड़ा है, उनके माता-पिता दोनों ही भारतीय आर्मी में सेवारत थे। उनके पिता पंजाबी है जबकि उनकी माता झारखण्ड से है, उनके एक भाई सिद्धार्थ भी है जो उनसे 6 साल छोटा है। परिणिति चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मन्नार उनकी बहनें है। अपने पिता की नौकरी के कारण उनके परिवार को अलग-अलग जगहों पर रहना पड़ा था जिनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अम्बाला, लदाख, लखनऊ, बरेली और पुणे भी शामिल है।

शिक्षा –

प्रियंका के माता पिता के आर्मी में जॉब की वजह से उन्हें कई अलग-अलग स्कूल से पढ़ाई करनी पड़ी थी, लेकिन प्रियंका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ के गर्ल्स स्कूल से और बरेली के सेंट मारिया कॉलेज से ग्रहण की थी। प्रियंका चोपड़ा 13 साल की उम्र में अमेरिका चली गईं थी और वहां उन्होंने अपने रिश्तेदार के घर रहकर करीब 3 साल तक पढाई की थी। उन्होंने वहां जॉन ऑफ कैनेडी हाई स्कूल, सीडर रैपिड्स, लोवा में एडमिशन लिया था। इसके बाद वे भारत वापस आ गईं और फिर बरेली के आर्मी स्कूल से अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद प्रियंका ने जय हिन्द कॉलेज एवं मुंबई के बसंत सिंह इंस्टीट्यू ऑफ साइंस में एडमिशन लिया, हालांकि मॉडलिंग की वजह से प्रियंका को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी थी।

शादी –

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर, एक्टर निक जोनस से 1 दिसंबर, 2018 में शादी कर ली थीं। प्रियंका ने जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में हिन्दू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। उनकी शादी भारत की सबसे महंगी और शाही शादी मानी जाती है। आपको बता दें कि प्रियंका ने 10 साल छोटे निक जोनस को अपना दिल दे बैठी थीं और कुछ दिनों तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। १५ जनवरी २०२२ को उन्होने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम Malti Marie Chopra Jonas है।

मिस वर्ल्ड का खिताब –

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में राज कर रही प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया था, जिसमें यह दूसरे नंबर पर रहीं थी, इसके बाद प्रियंका ने मिस वर्ल्ड पिंजेट में हिस्सा लिया और इस खिताब को अपने नाम किया था, वे इस खिताब को हासिल करने वाली भारत की पांचवीं महिला हैं। प्रियंका ने न सिर्फ मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया, बल्कि वे मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ ब्यूटी, एशिया और ओशिनिया का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

करियर –

मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकीं प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म थमिजान (2002) से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई से अपनी डेब्यू किया था। इसके बाद प्रियंका ने फिल्म अंदाज और सलमान खान & अक्षय कुमार के साथ मुझसे शादी करोगी मे शानदार एक्टिंग की। साल 2004 में ऐतबार फिल्म में उन्होंने नेगिटिव किरदार निभाया, जिसकी काफी प्रशंसा हुई। 2006 से ही प्रियंका ने खुद को बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री साबित किया क्योंकि 2006 में आयी उनकी 2 फिल्में क्रिश और डॉन आर्थिक रूप से उस समय की सबसे सफल फिल्म रही। बाद में 2008 में आयी उनकी फिल्म फैशन ने उनके करियर को ही बदल दिया। उस फिल्म के लिये तो उनकी जितनी तारीफ की जाये कम है, उन्हें अपनी इस फिल्म के लिए कई अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। तभी से प्रियंका ने अलग-अलग कैरेक्टर वाली फिल्मों को करना शुरू किया और वही भूमिका करने लगी जो लोगो को प्रभावित कर सके। उन्होंने फैशन के बाद कमीने (2009), व्हाट्स योर राशी? (2009), 7 खून माफ़ (2011), बर्फी (2012), मैरी कॉम (2014), दिल धड़कने दो (2015) और बाजीराव मस्तानी (2015) जैसी फिल्मों कर अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिल में अपने लिए एक अलग जगह बनाई।

फिल्मे –

करियर –

साल 2015 में प्रियंका ने अमेरिकी टीवी सीरीज क्वांटिको से हॉलीवुड में कदम रखा और वे अमेरिकन नेटवर्क सीरीज को हैडलाइन करने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बनी। एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ ही प्रियंका बहुत से स्टेज शो भी करती है, इसके अलावा न्यूज़पेपर के लिए कॉलम भी लिखती हैं और कई प्रोडक्ट्स की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। उनकी पहली एकल फिल्म 2012 में “इन माय सिटी” आई थी। उनकी दूसरी एकल 2013 में “एक्सोटिक” आई थी। इस फिल्म को यूनाइटेड स्टेट और कनाडा में भी दिखाया गया था।

सिंगिंग करियर –

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि वे एक प्रसिद्ध सिंगर भी हैं। उनका गाना एक्जोटिक काफी फेमस है, यह साल 2013 में आया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म मैरीकॉम में भी एक छोटी जी लोरी भी गाई थी।

सोशल वर्कर –

प्रियंका मनावसेवी काम करने के लिए जानी जाती हैं, इसी के चलते वह 2010 में UNICEF की गुडविल एम्बेसडर बनी। प्रियंका सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहती हैं और प्रकृति, स्वास्थ्य और पढाई, महिला शिक्षा और महिला अधिकार और महिला सुरक्षा, सैम लैंगिकता का प्रचार-प्रसार भी करती है। इनकी प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन फॉर हेल्थ और एजुकेशन नाम की एक संस्था भी हैं। यह संस्था गरीब, जरूरदमंद बच्चों की पढाई औऱ इलाज में मद्द करती है।

रोचक तथ्य –

अवॉर्ड –

फ़िल्मी हस्तियों के घराने के ना होने के बावजूद प्रियंका ने खुद को बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री बनाया था। यह सब उनकी कड़ी मेहनत और काम में इमानदारी का ही नतीजा है।

प्रियंका ने अपनी काबिलियत और हुनर के बल पर आज विश्व स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वे सबसे मशहूर फिल्म अभिनेत्रियों में से एक है। उनके सुनहरे करियर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

Exit mobile version

https://www.neinver.com/

https://www.tavernakyclades.com/

https://www.kidsfunhouse.com/

https://agungbatin.mesuji-desa.id/batin/

https://butcherbar.com/

https://bukoposo.desa.id/poso/

https://nekretnine.mirjanamikulec.com/

https://famousfidorescue.org/

https://eadvocat.rd.ua/

https://miep.spb.ru/

https://www.medswana.co.bw/