गुजरात के सबसे बेहतर इंजीनियरिंग कालेज

List of Top Engineering Colleges in Gujarat

जब आपके दिमाग में गुजरात का नाम आता है तो इसे आप केवल व्यापार के क्षेत्र में आगे देखते हैं जबकि ऐसा नहीं है। गुजरात उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत आगे है। यहाँ कई सारे बड़े और बेहतर इंजीनियरिंग कालेज है जिनमे पढने के लिए भारत भर से बच्चे आते हैं। ये हैं गुजरात के टॉप 10 इंजीनियरिंग कालेज Top 10 Engineering Colleges in Gujarat –

गुजरात के सबसे बेहतर इंजीनियरिंग कालेज – Top Engineering Colleges in Gujarat

Top engineering colleges in Gujarat
Top engineering colleges in Gujarat

LD कालेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, अहमदाबाद

  • स्थापना- 1948
  • कैंपस- 59 एकड़
  • फैकल्टी- 195

NAAC ने इस कालेज को AAA+ ग्रेड में रखा है। आप यहाँ GUJCET के द्वारा एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा एम.टेक में जाने के लिए आपको GATE का एग्जाम देना होगा। कालेज में अच्छा प्लेसमेंट होता है और यहाँ होने वाले स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम बहुत मशहूर है। दाखिला मिले तो आपको यहाँ जरूर जाना चहिये।

बिरला विश्वकर्मा महाविद्यालय, आणंद

  • स्थापना – 1948
  • कैंपस – 19 एकड़
  • फैकल्टी – 147

देश के सबसे पुराने इंजीनियरिंग संस्थानों में इसका नाम आता है। यह एक शासकीय कालेज है। NAAC ने इसे AAAA ग्रेड दिया है और इसमें एडमिशन लेने के लिए आपको GUJCET का एग्जाम देना पड़ता है। यहाँ एवरेज पैकेज 3.52 लाख रुपये सालाना है। इस कालेज का कैंपस बहुत अच्छा है और यहाँ हरियाली युक्त वातवरण है। आपको मौके मिले तो इस संस्थान में जरूर जाना चाहिए।

महाराजा सायाजीराव यूनिवर्सिटी, वड़ोदरा

  • स्थापना – 1949
  • कैंपस – 275 एकड़
  • फैकल्टी – 523

कई सालों पुराना यह सरकारी कालेज आज भी स्टूडेंट्स की पसंद बना हुआ है। NAAC ने इसे AAAA ग्रेड में रखा है। आप यहाँ JEE MAIN, NATA और GUJCET के द्वारा जा सकते हैं। कालेज का एवरेज प्लेसमेंट 3 लाख रुपये सालाना है। कालेज में सभी सुविधाएँ मौजूद है। इस कालेज के टीचर्स को लेकर कहा जाता है की वो बहुत अच्छे है। स्टूडेंट्स हमेशा यहाँ के शिक्षको की तारीफ़ करते हैं।

CPET यूनिवर्सिटी अहमदाबाद

  • स्थापना – 1962
  • कैंपस – 12 एकड़
  • फैकल्टी – 63

गुजरात की सबसे बेस्ट यूनिवर्सिटी में इसका नाम लिया जाता है और NAAC ने इसे AAA+ ग्रेड में रखा है। यहाँ एडमिशन लेने के लिए आपको NATA का एग्जाम देना होता है। यहाँ पर सेलिब्रेट होने वाले त्योहारों को लेकर छात्र हमेशा उत्साहित रहते हैं और इसकी चर्चा भी होती है। थोडा महगा संस्थान है लेकिन प्लेसमेंट भी अच्छा होता है।

शांतिलाल शाह इंजीनियरिंग कालेज, भावनगर

  • स्थापना – 1983
  • कैंपस – 80 एकड़
  • फैकल्टी – 107

एक बहुत ही अच्छे इंजीनियरिंग कालेज में इसे गिना जाता है। यह शासकीय संस्थान है। यहाँ एडमिशन लेने के लिए आपको GUJCET का एग्जाम देना पड़ता है जो की अप्रैल महीने में होता है। NAAC ने इसे AAAA ग्रेड में रखा है। यहाँ इंजीनियरिंग करके आप बेहतर प्लेसमेंट पा सकते हैं।

चंदूभाई एस पटेल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, आणंद

  • स्थापना – 2000
  • कैंपस – 110 एकड़
  • फैकल्टी – 171

NAAC ने इसे AAA+ ग्रेड में रखा है। यह एक अच्छा इंजीनियरिंग कालेज है जहाँ आपको एवरेज 3 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिल ही जाता है। यहाँ एडमिशन लेने के लिए आपको JEE MAIN और GUJCET का एग्जाम देना पड़ता है। यहाँ से निकले हुए स्टूडेंट्स हमेशा इस कालेज की तारीफ करते हैं।

धीरुभाई अम्बानी इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, गांधीनगर

  • स्थापना – 2003
  • कैंपस – 50 एकड़
  • फैकल्टी – 140

यह एक प्राइवेट संस्थान है जिसे NAAC ने AAAA ग्रेड में रखा है। यहाँ से एवरेज प्लेसमेंट लगभग 8 लाख रुपये सालाना होता है। यहाँ आप JEE MAIN और GATE के द्वारा एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा यह DAIICT के नाम से खुद का फॉर्म निकालता है जिसके तहत एडमिशन होता है। यहाँ पर आईटी और कंप्यूटर साइंस ब्रांच बहुत अच्छी है।

निरमा यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद

  • स्थापना – 2003
  • कैंपस – 115 एकड़
  • फैकल्टी – 369

इस यूनिवर्सिटी के चर्चे भारत भर में रहते हैं। बेस्ट यूनिवर्सिटी की रैंक में इसे बीसवां स्थान दिया गया है। यह एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है और NAAC ने इसे AAAA ग्रेड में रखा है। यहाँ का कैम्पस, कल्चर और समय समय में होने वाली एक्टिविटीज हमेशा स्टूडेंट्स को पसंद आती है। इस यूनिवर्सिटी में आप बेहतर प्लेसमेंट भी पा सकते हैं। आप यहाँ JEE MAIN के द्वारा एडमिशन ले सकते हैं।

अहमदाबाद यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद

  • स्थापना – 2009
  • कैंपस – 250 एकड़
  • फैकल्टी – 76

यह एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है जिसे NAAC ने AAA ग्रेड दिया है। आप यहाँ JEE MAIN के द्वारा एडमिशन ले सकते हैं। प्रोफेसर्स की वर्किंग और साफ़ सफाई को लेकर हमेशा इस कालेज की चर्चा होती है। कालेज में जिम, कैफेटेरिया जैसी सभी मूलभूत सुविधाएँ मौजूद है।

IITRAM, अहमदाबाद

  • स्थापना – 2012
  • फैकल्टी – 45
  • NAAC ग्रेड – AAA+

यहाँ आप JEE MAIN और GUJCET से एडमिशन ले सकते हैं। कालेज में जिम, कैफेटेरिया, वाई-फाई जैसी सभी सुविधाएँ मौजूद हैं। कई सारे स्टूडेंट्स तो इसे गुजरात का सबसे अच्छा इंजीनियरिंग कालेज भी कहते हैं। यह एक सरकारी यूनिवर्सिटी है। प्लेसमेंट की बात करेन तो कंप्यूटर साइंस ब्रांच में सबसे बेहतर प्लेसमेंट मिलता है।

ये हैं गुजरात के TOP इंजीनियरिंग कालेज जिनमे जाने के लिए स्टूडेंट्स खूब मेहनत करते हैं। वैसे इंजीनियरिंग कालेज में जाने के बाद आपको प्लेसमेंट के पीछे नहीं बल्कि अपनी पर्सनालिटी डेवलपमेंट और खुद को निखारने के पीछे भागना चहिये।

2 thoughts on “गुजरात के सबसे बेहतर इंजीनियरिंग कालेज”

  1. Gauatam Patel

    bilkul sahi kahaa aapne bhaiya sabhi information ek dam right hai.
    mai bhi L.D college me padhta hu

  2. sir aapki writing skill kafi acchi he sath
    hi me aap ek artical top engineering collage of india espar likhiye

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top