उज्जैन जाने का है प्लान तो इन जगहों में जरूर घूमे – Ujjain Tourist Places in Hindi

Ujjain Tourist Places in Hindi

क्षिप्रा नदी के तट पर बसा शहर उज्जैन महाकाल की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। कई सारे ऐतिहासिक विरासतें अपने अंदर समेटे ये शहर आध्यात्म का भी बड़ा केंद्र है। वैसे तो उज्जैन में मुख्य रूप से महाकाल के मंदिर को देखने के लिए लोग जाते हैं लेकिन यहाँ और भी दर्शनीय स्थल – Tourist Places Near Ujjain हैं। अगर आप उज्जैन जा रहे हैं तो इन जगहों में जरूर जाएँ-

Ujjain Tourist Places in Hindi

उज्जैन जाने का है प्लान तो इन जगहों में जरूर घूमे – Ujjain Tourist Places in Hindi

  • जंतर मंतर – Jantar Mantar

उज्जैन के लोकप्रिय स्थानों में में से एक जन्तर मंतर एक समय पर खगोल का बहुत बड़ा केंद्र हुआ करता था। इतिहास के अनुसार इसका निर्माण 17वीं शताब्दी में राजा जयसिंह के द्वारा करवाया गया था। यहाँ पर लगे सभी उपक्रम उसी समय के लगे हुए हैं।

खगोल को लेकर कई सारी बड़ी गणनाएं इस जगह से होती हैं। इस जगह आपको घूमने जरूर जाना चहिये।

  • श्री महाकालेश्वर मंदिर – Shree Mahakaleshwar temple Ujjain

कहते है की इस मन्दिर में विराजमान महाकाल के दर्शन करने से आपकी अप्लायु में मृत्यु नहीं होती है। इस मंदिर को एतिहासिक बताया जाता है और कहा जाता है की भगवान् शिव का शिवलिंग यहं खुद प्रगट हुआ था।

शिव के 12 ज्योतिलिंगों में से ये एक है। सुबह के समय ब्रम्ह मुहूर्त में यहाँ होने वाली भस्म आरती को देखने के लिए हजारो की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

  • कालियादेह पैलेस – Kaliadeh Palace

शिप्रा नदी के किनारे यह एक भव्य महल है जिसका निर्माण 1458 ईसवीं में मंडू के सुल्तानों ने करवाया था। यहाँ पर कई सारी बातों का उल्लेख मिलता है। कहा जाता ही की पहले यहाँ एक सूर्य मंदिर हुआ करता था जो की अब नहीं है। महल की संचरना और फ़ारसी गुम्बद आपको बहुत आकर्षित करते हैं।

इस महल को पिंडारियों ने ध्वस्त कर दिया था जिसके बाद इसका निर्माण माधवराव सिंधिया ने फिर से करवाया था। महल में मौजूद कलाकरी देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

  • काल भैरव मंदिर – Kal Bhairav Temple

इस मंदिर का निर्माण चंद्रसेन ने करवाया था। कहते हैं की काल भैरव भगवान शिव का ही एक अंश हैं। अपने आने वाले भक्तो की रक्षा वो खुद करते हैं। यहाँ पर अलग अलग तरह की मूर्तियाँ देखने को मिल जाएगी।

यहाँ की सबसे बड़ी बात है की यहाँ पर काल भैरव को शराब चढ़ाई जाती है। आप एक बार इस मंदिर में जरूर घूमकर आये।

  • चिंतामन गणेश मंदिर – Chintaman Ganesh Temple

कहते हैं की शिप्रा नदी के किनारे बने इस मंदिर में भगवान् गणेश की मूर्ती स्वयं प्रगट हुई थी। एक चमत्कारी मंदिर जिसमे जाने से आपके मन के कष्ट दूर हो जाते हैं ऐसा कहा जाता है। यह शहर का सबसे बड़ा गणेश मंदिर है और यहाँ रोजाना हजारो की संख्या में भक्त आते हैं।

  • हरिसिद्धि मंदिर – Harsiddhi Temple Ujjain

कहते हैं की इस मंदिर में स्वयं विक्रमादित्य पूजा करने आते थे। यह रुद्रसागर तलब के किनारे है। कहते हैं की दक्ष के यज्ञ के बद सती की कोहनी यहाँ गिरी थी। यह वैश्य समाज का प्रमुख मंदिर है। इसे लेकर एक रोचक कहानी है की विक्रमादित्य के अलवा कोई भी शासक यहाँ विश्राम नहीं करेगा और ये आशीर्वाद इसी शक्तिपीठ के द्वारा मिला था।

इसके बाद आज तक उज्जैन में कोई भी मुख्यमंत्री रात नहीं गुजारता है। इस जगह आपको एक बार जाना चाहिए।

  • कालिदास संस्कृत अकादमी – Kalidasa Sanskrit Akademi

अगर आप भारत की सबसे प्राचीन भाषा संस्कृत का महत्व और उसके विस्तार की रूप-रेखा जानना चाहते हैं तो एक बार उज्जैन के इस जगह में चले जाएँ। महाकवि कालिदास के नाम से बना ये संस्थान आज भी हमे भारत के गौरवशाली इतिहास की कई सारी कहानिया सुनाता है।

तो ये हैं उज्जैन के वो स्थान जहाँ एक बार आपको जरूर जाना चाहिए। उज्जैन की सबसे बड़ी बात है की यहाँ पर आपको अधिक ट्रेवल नहीं कर पड़ता है। एक स्थान से दूसरे स्थान तक आप आसानी से पहुच जाते हैं। महाकाल के मंदिर के अलावा कई सारे जगहें हमने आपको बताई जहाँ आप जा सकते हैं।

Read More:

Hope you find this post about ”Ujjain Tourist Places in Hindi” useful. if you like this information please share on Facebook.

Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article about Ujjain tourism and if you have more information about Ujjain tourism then help with the improvements in this article.

2 thoughts on “उज्जैन जाने का है प्लान तो इन जगहों में जरूर घूमे – Ujjain Tourist Places in Hindi”

  1. Jantar Mantar name is given to observatories in Jaipur and Delhi. This observatory in Ujjain is known as Vedh Shala.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top