कैसी हैं वियतनाम देश में महिलाओं की जिंदगी…

Vietnam Women Life

दुनियाभर में प्राकृतिक और ऐताहासिक रुप से खूबसूरत आपको कई देश मिल जाएंगे। जहां प्राकृतिक खूबसूरती का कोई जवाब नहीं होगा। साथ ही आधुनिक सुख सुविधाएं भी आसानी से मिल जाएंगी लेकिन इनमें से कितने देश ऐसे होंगे तो महिलाओं के लिए पूर्ण रुप से सुरक्षित होंगे। महिलाओँ से संबंधित अपराधों में पिछले कुछ सालों में काफी इजाफा हुआ है जिसमें यौन अपराध पहले नंबर पर है।

जिसकी एक बड़ी वजह इस बात को माना जा सकता है कि आज भी समाज में महिलाओँ को देखने का नजरिया लोगों में अलग है। साथ ही हर क्षेत्र में परचम लहराने के बाद भी कहीं ना कहीं महिलाओँ को कमजोर ही समझा जाता है।

हालांकि दुनिया में कई देश ऐसे भी है जो महिलाओँ की सुरक्षा के लिहाजा से सबसे बेहतर माने जाते है जहां महिलाओं के साथ होने वाले अपराध न के बराबर है। इन्ही में से एक है वियतनाम।

Vietnam Women
Vietnam Women

कैसी हैं वियतनाम देश में महिलाओं की जिंदगी – Vietnam Women Life

वियतनाम की तस्वीर उन सब देशों से अलग है जहां महिलाएं अपने हकों की लड़ाई लड़ रही है। क्योंकि जहां दुनियाभर के कई देशों में महिलाओं को सुरक्षा और हक देने के लिए बसों, ट्रेनों और मैंट्रो में महिलाओँ को अलग सीट अलग कोच दिया जाता है, सरकारी विभागों में महिलाओं के लिए अलग लाइन लगाई जाती है, राजनीति और देश के अन्य क्षेत्र में आरक्षण दिया जाता है वहीं वियतनाम में महिलाओँ को किसी भी तरह का आरक्षण नहीं दिया जाता है बस, ट्रेन या दूसरे किसी स्थान पर किसी भी तरह का आरक्षण नहीं दिया जाता है।

अगर दूसरे शब्दों में कहें तो वियतनाम में महिलाएं और पुरुष बराबर है किसी भी आरक्षण के बिना भी यहां कि महिलाएं दुनियाभर के बड़े बड़े विकसित देशों की महिलाओँ की मुकाबले कहीं ज्यादा सुरक्षित है लेकिन आप सोच रहे होंगे कि कैसे बिना किसी हक या किसी अतरिक्ति आरक्षण के ये महिलाएँ बाकी देशों की महिलाओं की तुलना में सुरक्षित है चलिए आपको बताते हैं आखिर कैसे वियतनाम में महिलाएं इतनी सुरक्षित है।

अगर आपको कभी वियतनाम जाने का मौका मिलेगा तो आप यहां आकर पाएंगे कि इस देश में महिलाओं की जिंदगी बिल्कुल वैसी है जैसी कि हर महिला कल्पना करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या थोड़ी ही कम है वियतनाम में महिलाओं की आबादी 49 प्रतिशत है और आने वाले समय में ये बढ़ने की संभवाना है।

महिलाओं की आबादी अधिक होने के कारण वियतनाम में हर जगह महिलाओं की भागीदारी ज्यादा नजर आती है। और दिलचस्प बात ये है कि यहां पर बिना आरक्षण के भी राजनीति के क्षेत्र में महिलाओँ की भागीदारी बहुत अच्छी है। इसके अलावा स्टॉल लगाना, टैक्सी लगाना, आइसक्रीम बेचाना जिन क्षेत्रों में आपने शायद अपने देश में बहुत कम महिलाओं को देखा होगा उन क्षेत्रों में यहां कि सड़को पर हर दूसरी महिला नजर आ जाएगी।

वियतनाम के कॉल सेंटर में 80 प्रतिशत महिलाएं है। इसके अलावा वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के सपोर्ट और ट्रेनिंग के कारण वियतनाम की महिलाओं की सेना में भी अच्छी खासी भागीदारी है जिसका सबसे बड़ा प्रमाण वियतनाम और अमेरिका के बीच लड़ा युद्ध है जिसमें वियतनाम की महिलाओं ने अमेरिकी सेना का जमकर सामना किया था।

वियतनाम महिलाओं के साथ होने वाले अपराध न के बराबर

वहीं अगर महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की बात करें, तो वियतनाम में महिलाओं के साथ रेप की घटना यहां की मीडिया के लिए बहुत बड़ी खबर मानी जाती है क्योंकि यहां पर आमतौर पर यौन अपराध की घटनाएँ ना के बराबर होती है और अगर होती है तो वो यहां की मीडिया के लिए ब्रेकिंग न्यूज बन जाती है। जबकि इसके विपरीत दूसरे देशों की मीडिया रोजाना कोई ना कोई यौन अपराध की खबर सुने को मिलती है।

अपने हक के लिए किया था बड़ा संघर्ष

हालांकि वियतनाम हमेशा से महिलाओं के लिए इतना सुरक्षित और बेहतर नहीं था वियतनाम कई सौ सालों तक चीन का आधीन रहा जिस कारण यहां पर भी पुरुष वर्चस्व वाली सोच कई सौ सालों तक लोगों पर भारी रही। लेकिन 1930 में वियतनाम की महिलाओं ने अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए महिला संघ बनाया। जिसके बाद बदलाव शुरु हुआ और आज महिलाएं पूरी तरह यहां अपना हक पा चुकी है।

सेहतमंद और खूबसूरत होती है वियतनाम की महिलाएँ

वियतनाम की महिलाएं अपने स्वस्थाय को लेकर भी काफी जागरुक है यहां के लोग जंक फूड ना के बराबर खाते है हालांकि फिर भी पुरुष के मुकाबले यहां की महिलाएँ ज्यादा सेहतमंद होती है । और यहीं इनकी खूबसूरती का भी राज है।

हम हमेशा महिला और पुरुष के बराबरी की बात करते है। लेकिन कभी इस भाव को मन में ला नहीं पाते। हमें ये समझना होगा कि सिर्फ मैट्रो, ट्रेन औ बसों में आरक्षित सीट देने से महिलाओँ को न तो उनके अधिकार दिलाए जा सकते है और ना ही उन्हें सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देकर सुरक्षित किया जा सकता है।

इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण ये है कि हमें अपने विचारों में इस बात को अपनाना होगा कि महिलाएँ और पुरुष बराबर है उन्हें दो अलग – अलग मापदंडो में तोलने की बजाय हमें उन्हें एक नजर से देखना शुरु करना होगा तभी हमारे देश की तस्वीर भी वियतनाम जैसी बन पाएंगी जहां महिलाओँ को किसी के सहारे की जरुरत नहीं पड़ती।

Read More:

Hope you find this post about ”Vietnam Women Life in Hindi” useful. if you like this articles please share on Facebook & Whatsapp. and for the latest update Download: Gyani Pandit free Android app.

2 thoughts on “कैसी हैं वियतनाम देश में महिलाओं की जिंदगी…”

    1. धन्यवाद रनजोत सिंह जी। यह जानकार खुशी हुई कि आपको हमारा ये लिख पसंद आया। हमारी आगे भी इस तरह के पोस्ट अपलोड करने की पूरी कोशिश रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top