व्लादिमीर पुतिन से जुड़ी अहम बातें!

Russian Politician Vladimir Putin Facts

इन दिनों रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर है। व्लादिमीर पुतिन – Vladimir Putin को दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओँ के तौर पर जाना जाता है। व्लादिमीर पुतिन अब तक 4 बार रुस के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले चुक हैं। रुस जिसे पहले सोवियत संघ के नाम से जाना जाता था। जो क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश है।

ऐसे में व्लादिमीर पुतिन का ताकतर नेता के तौर पर चर्चित रहना कोई चौंकाने वाली बात नहीं है लेकिन दो दशक से सत्ता में बैठे व्लादिमीर पुतिन से जुड़ी बहुत सी बातें – Vladimir Putin Facts है जिनके बारे में बहुत से लोग नहीं है। और क्योंकि व्लादिमीर पुतिन भारत में अतिथि बनकर आए है तो अपने अतिथि के बारे में जानकारी रखना तो बहुत जरुरी है।

Vladimir Putin Facts
Vladimir Putin Facts

व्लादिमीर पुतिन से जुड़ी अहम बातें – Russian Politician Vladimir Putin Facts

व्लादिमीर पुतिन साल 1999 से ही रुस के राष्ट्रपति पद पर शासन कर रहे है। आपको बता दें रुस में 6 वर्षों के कार्यकाल वाले राष्ट्रपति पद पर पुतिन चौथी बार विराजमान हुए है।

व्लादिमीर पुतिन के पास करीबन 46 अरब डॉलर की संपत्ति है। रुसी राष्ट्रपति पुतिन को लेकर ये भी कहा जाता है कि उन्होनें रुस में पुतिनवाद को जन्म दिया है

व्लादिमीर पुतिन जर्मनी बोलने में माहिर है लेकिन उनकी अंग्रेजीं उतनी अच्छी नहीं है।

माना जाता है कि व्लादिमीर पुतिन के दादा रुस के बड़े नेता लेनिन और स्तालिन के रसोईया हुआ करते थे। वहीं व्लादिमीर पुतिन का बचपन भी काफी गरीबी में बिता। बचपन में पुतिन चूहों का शिकार भी किया करते थे।

रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जासूसी नोवलस का बहुत शौक है। पुतिन का मानना है कि जो काम एक पूरी सेना मिलकर नहीं कर सकती है वो एक जासूस कर सकता है। शायद इसलिए क्योंकि राष्ट्रपति बनने से पहले व्लादिमीर पुतिन रुस की एजेंसी के लिए जासूस का काम करते थे। पुतिन रुस के लिए पश्चिमी देशों की जासूसी किया करते थे।

व्लादिमीर पुतिन को स्कूबा डाइविंग का शौक है साल 2011 में स्कूबा डाइविंग करते हुए पुतिन ने ग्रीक संस्कृति से जुड़े बर्तन समुद्र से निकाले थे। इसके अलावा पुतिन को गायकी का भी बहुत शौक है व्लादिमीर पुतिन हॉलीवुड सिंगर केविन कॉस्नर और शेरोन स्टोन के साथ जैज गाने गा चुके है।

व्लादिमीर पुतिन अक्सर अपने साहस का प्रमाण देते रहते है। व्लादिमीर पुतिन ने साल 2008 में एक टीवी दल को बाघ से बचाया था। इसके अलावा साल 2010 में व्लादिमीर पुतिन ने रुस में लगी आग को बुझने के लिए आए जहाज को खुद एक पायलट के तौर पर चलाया था।

व्लादिमीर पुतिन ने 18 साल की उम्र में ही जूडो में ब्लैक बैल्ट हासिल कर लिया था। व्लादिमीर पुतिन को लेकर साल 2011 में रुस में एक ऑनलाइन कॉमिक की भी शुरुआत की गई थी। जिसका नाम सुपर पुतिन रखा गया था। इस ऑनलाइन सीरीज में पुतिन अपने जूडो के दावों से आंतकवादियों को मार गिराते है।

Read More:

  1. Facts about India
  2. Interesting Facts about Russia

Hope you find this post about ”Russian Politician Vladimir Putin Facts” useful. if you like this articles please share on Facebook & Whatsapp. and for the latest update download : Gyani Pandit free android App

1 thought on “व्लादिमीर पुतिन से जुड़ी अहम बातें!”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top