क्या आप जानते हैं हमारे देश का नाम भारत कैसे पड़ा?

What is the Meaning of India

हम जिस देश में रहते है उस देश के बारे में जानकारी रखना हमारा पहला कर्त्तव्य है हालांकि हम से ज्यादातर लोग इस बात ये अनजान है कि हमारे देश का अधिकारिक नाम क्या है और उसे ये नाम क्यों दिया गया है? वैसे तो इस सवाल में ज्यादा सोच विचार करने वाला कुछ नहीं है क्योंकि हमारे देश का अधिकारिक नाम हिंदी में भारत और इंग्लिश में इंडिया है। और इसकी पुष्टि आप इसे लगा सकते है कि भारत सभी सरकारी दफ्तरों में हिंदी में भारत सरकार और इंग्लिश इंडिया है।

और ये नाम संविधान में भी उल्लेखित है यानी कि आप भारत को चाहे कितने भी नामों से बुलाए लेकिन इसका अधिकारिक नाम भारत ही है। हालांकि भारत को हिंदुस्तान, आर्यावर्त, जम्बूद्वीप के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन पंपरागत धरोहर के कारण संविधान में भी देश का नाम भारत ही रखा गया। लेकिन क्या आप जानते है भारत को भारत नाम कैसे मिला या फिर इंग्लिश में भारत को इंडिया ही क्यों कहा जाता है?

What is the Meaning of India
What is the Meaning of India

क्या आप जानते हैं हमारे देश का नाम भारत कैसे पड़ा? – What is the Meaning of India

दरअसल भारत को भारत नाम दिए जाने को लेकर दो कहानियां मशहूर है। कुछ वेदांतों का मानना है कि चंद्रवंशी राजा दुष्यंत और विश्वामित्र की बेटी शकंतुला के पुत्र भरत के नाम पर हमारे देश को भारत बुलाया जाता है। हालांकि ऋग्वेद के अनुसार भारत का नाम सूर्यवंशी राजा भरत के नाम पर भारत पड़ा। ऋग्वेद की व्याख्या करने वाले वेदांतो के अनुसार मनु के वंशज ऋषभदेव के के दो पुत्र थे भरत और बाहुबली। बाहुबली को वैराग्य प्राप्ति के बाद भरत को चक्रवती सम्राट बनाया गया था।

और तभी से हमारे देश को भारतवर्ष कहा जाने लगा। और भरत के सभी वंशज और इस देश में मूल रुप से रहने वाले लोग भारती कहलाए। और शायद यही वजह भी रही होगी कि पांडवो और कौरवों के बीच हुए युद्ध को महाभारत कहा गया। क्योंकि महाभारत की व्याख्या करने वालों का कहना है कि महाभारत का युद्ध भारतीयों में हक के लिए ही था इसलिए इसे महाभारत युद्ध का नाम दिया गया।

भारत को इंडिया कब कहा जाने लगा

भारत को इंग्लिश में इंडिया ही क्यों कहते है इसके पीछे कोई तर्क नहीं है। हां लेकिन शायद हम भारत को इंडिया इसलिए कहते है क्योंकि ये नाम ब्रिटिशस ने भारत को दिया था। इण्डिया शब्द की उत्पत्ति सिंधु शब्द से हुई है जो पहली बार यूनानियों के दारा प्रचलित हुआ था।

इसके अलावा भारत को हिंदुस्तान और आर्यावर्त भी कहा जाता है।

हिंदुस्तान या आर्यावर्त को क्यों नहीं मिला अधिकारिक नाम का दर्जा

भारत और इण्डिया को आधिकारिक नाम का दर्जा प्राप्त है यानी आप हर सरकारी कागज, दफ्तर या लीगल पेपर्स पर अपने देश का नाम हिंदी में भारत और अंग्रेजी में इंडिया ही लिखा हुआ देंखेगे। हालांकि भारत को हिंदुस्तान के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन शायद संविधान में इस शब्द को जगह इसलिए नहीं मिली होगी क्योंकि ये शब्द एक धर्म के लोगों को अंकित करता है जबकि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है। हालांकि हम अपने देश को भारत कहे या इंडिया या फिर हिंदुस्तान। देश के प्रति भावना एक समान होनी चाहिए।

More Articles:

Note: For more articles like “What is the Meaning of India In Hindi” & Also More New Article please Download: Gyanipandit free Android app.

5 thoughts on “क्या आप जानते हैं हमारे देश का नाम भारत कैसे पड़ा?”

    1. शुक्रिया जी अपनी रुचि इस पोस्ट में दिखाने के लिए, इस तरह के ज्ञानवर्धक पोस्ट हम अपनी वेबसाइट gyanipandit.com पर आगे भी अपलोड करते रहेंगे। यकीनन आपको हमारे यह सभी पोस्ट जरूर पसंद आएंगे।

  1. Is lekh ko padhne ke baad logon ko yakeen ho jaega ki bharat hamesha se tha aur rahega. Log bharat ko dharm aur bhasha ke aadhar par chahe jitna bhi baant lein lekin bharat hamesha rahega.

    1. Editorial Team

      धन्यवाद रॉबिन जी, आपने हमारे इस लेख को पढ़ा। सही कहा आपने हमारा भारत देश में अनेक संस्कृति, भाषा, रीति-रिवाज, पहनावा समेत तमाम विविधता होने के बाद भी हम सब भारतीय एक हैं और यही हमारे भारत देश की पहचान भी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top