22 अगस्त का इतिहास | 22 August ka Itihas

22 August ka Itihas

22 अगस्त के इतिहास में बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी, बहुत से महान लोगोने 22 अगस्त के दिन जन्म लिया और साथ ही बहुत से महान व्यक्ति आज ही दिन इस दुनिया से चले गयें, आज हम उसी घटनाओं पर फिर से एक नजर डालेंगे।

22 अगस्त का इतिहास – 22 August ka Itihas

22 August History
22 August History

22 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 22

  • नसीरूद्दीन खुसरू को 1320 में गाजी मलिक ने हराया।
  • फ़्रांस के कैथोलिक और प्रोटेस्टेन्ट ईसाइयों के बीच अंतिम युद्ध 1627 में हुआ।
  • ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1639 में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की।
  • रुस, डेनमार्क और पोलैंड के बीच 1698 में त्रिकोणीय संधि हुई जो स्वीडन के विरोध में थी।
  • एन। फ्रेंकलिन 1762 में अमेरिकी अखबार न्यूपोर्ट आर आई, मर्करी की पहली महिला संपादक बनी।
  • अमेरिका ने 1848 में न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
  • ऑस्ट्रिया ने 1849 में इटली के शहर वेनिस में चालक रहित गुब्बारों से पहला हवाई हमला किया।
  • ऑस्ट्रेलिया में सोने के क्षेत्रों की खोज 1851 में हुई।
  • नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना महात्मा गाँधी द्वारा 1894 को की गई थी।
  • जापान ने पांच साल तक कोरिया का संरक्षण करने के बाद उस पर 1910 में कब्जा किया।
  • ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के बीच 1914 को बेल्जियम में पहली मुठभेड़ हुई।
  • भारत के पहले प्रवीण पायलट इन्द्रलाल राय 1918 में प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी के साथ हवाई लड़ाई में मारे गए।
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1921 में विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।
  • जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में 1922को हत्या कर दी गई।
  • अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रति‍निधियों ने 1944 में संयुक्त राष्ट्र के गठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।
  • विश्व के पहले परमाणु सम्पन्न समुद्री जहाज़ ने 1962 में वर्जीनिया से जॉर्जिया तक की यात्रा पूरी की।
  • अमेरिका में 1969 को समुद्री तूफान आने से 255 लोगों की मौत।
  • केन्या के पहले राष्ट्रपति जोमो केन्याता का 1978 में 83 साल की उम्र में निधन हुआ।
  • राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 1979 में लोकसभा भंग की।
  • राज्य सरकार ने 1996 में मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया।
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना 1999 को लागू हुई।
  • काठमांडू में सार्क विदेश मंत्रियों का सम्मेलन 2002 को सम्पन्न, नेपाल में हवाई दुर्घटना में 16 व्यक्ति मारे गये।
  • मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने 2007 में पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव के पद-चिह्नों का पता लगाया।
  • अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर 2007 को सुरक्षित उतरा।
  • मध्य प्रदेश सरकार ने 2008 में बनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्णय लिया।
  • सीरिया के गृहयुद्ध में 2012 को 47 लोग मारे गए।
  • केन्या में दो जनजातीय समूह के बीच 2012 को युद्ध में 48 लोग मारे गए।

22 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – 22 August Famous Birthdays

  • भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक आनन्द कुमार स्वामी का जन्म 1877 को हुआ था।
  • चीनी नेता डेंग जियाओ पिंग का जन्म 1904 को हुआ था।
  • फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार सोंभु मित्रा का जन्म 1915 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार गिरिजाकुमार माथुर का जन्म 22 अगस्त 1919 को हुआ था।
  • हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और व्यंगकार हरिशंकर परसाई का जन्म 1924 में हुआ।
  • ग्यारहवीं लोकसभा के सदस्य इलियास आज़मी का जन्म 1934 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ चिरंजीवी का जन्म 1955 को हुआ था।
22 अगस्त को हुए निधन – 22 August Famous Deaths
  • भारत के प्रथम गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग का निधन 1818 को हुआ था।
  • केन्या के पहले राष्ट्रपति जोमो केन्याता का निधन 1978 को हुआ था।
  • ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार, आलोचक और शिक्षाविद यू. आर. अनंतमूर्ति का निधन 2014 को हुआ था।

Read More:

I hope you find this ”22 August History in Hindi” useful. if you like this Article please share on Whatsapp & Facebook.

6 thoughts on “22 अगस्त का इतिहास | 22 August ka Itihas”

    1. Editorial Team

      Thank You for such wonderful comments and your comments are a source of inspiration which makes us write such post on gyanipandit.com.

    1. Editorial Team

      Thank You for your wonderful comments, We are very glad that you liked our post and left us such a good compliment. Stay tuned to our website.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top