28 दिसंबर का इतिहास – History for December 28

History for December 28

भारत और दुनिया के इतिहास में 28 दिसंबर को द पीक डिस्ट्रिक्ट ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना और इस जैसे और भी महत्वपूर्ण घटनायें हुयी उनके बारेमें जानेंगे।

28 दिसंबर का इतिहास – History for December 28

28 December History

28 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of December 28

  • गैलीलियो ने 1612 में नेप्च्यून ग्रह को देखा और इसे स्थिर तारे की संज्ञा दी।
  • किंग ताकसिन 1767 में थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।
  • स्पेन ने 1836 में मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
  • आईओवा 1846 में 29वां अमेरिकी प्रांत बना।
  • भारतीय नेशनल कांग्रेस पार्टी की 1885 में स्थापना हुई.
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन 1885 में बंबई में हुआ, जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।
  • सिनेमा के इतिहास में 1895 में पहली बार किसी कहानी को फ़िल्म का रूप दिया गया। यह फ़िल्म फ्रांस के अविष्कारक लूमीर बंधुओं ने बनाई जिन्हें फ़िल्म जगत का जनक कहा जाता है।
  • दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने 1906 में अपना दूसरा उदारवादी संविधान अंगीकार किया।
  • इटली के मेसिना में 1908 में आये भूकंप से करीब 80 लोग मारे गये।
  • इंपिरियल एयरवेज ने 1926 में भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
  • कोलकाता में 1928 में पहली बार बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।
  • रॉबर्ट सुलिवन 1942 में पहले पायलट बने, जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ानें भरी।
  • द पीक डिस्ट्रिक्ट 1950 में ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।
  • इंग्लैंड के उत्तर में स्थित सबसे बड़े बूचड़खाने को 1957 में पशुओं की फुट एंड माउथ बीमारी की वजह से बंद करने का फैसला लिया गया था.
  • सोवियत संघ ने 1957 में परमाणु परीक्षण किया।
  • चीन ने 1966 में लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
  • अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के मियामी में 1968 में हुए पोप उत्सव में एक लाख लोग शामिल हुए।
  • जर्मनी के तानाशाह के उप प्रमुख मार्टिन बोरमान्नस की 1972 में अस्थियां मिलीं।
  • पाकिस्तान में 1974 में आये 6.3 तीव्रता के भूकंप में 5200 मरे।
  • अमेरिका ने 1976 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मद्रास टेस्ट में अपना 30 वां शतक जड़कर महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड तोड़ा था।
  • राजीव गांधी के नेतृत्व में 1984 में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली।
  • पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की 1995 में एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने, विश्व सिनेमा का दूसरी सदी में प्रवेश।
  • भारतीय डाक विभाग द्वारा 2000 में वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में पांच डाक टिकटों के सेट में 3 रुपये का एक सचित्र डाक टिकट जारी किया गया।
  • इस्रायल ने 2003 में कज़ाकिस्तान के बैंकानूर अंतरिक्ष स्टेशन से दूसरा वाणिज्य उपग्रह छोड़ा।
  • अमेरिका में 2003 में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानी सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया।
  • रूस ने 2007 में ईरान के बुशेहर विद्युत संयंत्र के लिए परमाणु ईधन की दूसरी खेप खेप भेजी।
  • अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का 2008 में निधन हो गया।
  • आम आदमी पार्टी ने 2013 में दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।

28 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 28 December

  • इंग्लैंड की राजकुमारी एलिजाबेथ का जन्म 1635 में हुआ।
  • मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार गजानन त्र्यंबक माडखोलकर का जन्म 1900 में हुआ।
  • हंगरी के गणितज्ञ और वैज्ञानिक जॉन फ़ॉन न्यूमन का जन्म 1903 में हुआ।
  • अमेरिकन कॉमिक्स निर्माता (मार्बल कॉमिक्स) स्टैन ली का जन्म 1922 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का जन्म 1932 में हुआ।
  • भारतीय उद्योगपति रतन टाटा का जन्म 1937 में हुआ।
  • भारतीय राजनेता अरुण जेटली का जन्म 1952 में हुआ।
  • लिनक्स के कर्नल के रचायिता लिनुस टॉरवॉल्ड्स का जन्म 1969 में हुआ।
  • रामायण प्रवक्ता आचार्य पंडित पुनीत द्विवेदी का जन्म 1991 में हुआ।
28 दिसंबर को हुए निधन – Died on 28 December
  • ब्रिटिश इतिहासकार थामस बैबिन्गटन मैक्यावले का 1859 में निधन हुआ।
  • बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता सुन्दरलाल शर्मा का 1940 में निधन हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरा लाल शास्त्री का 1974 में निधन हुआ।
  • हिन्दी कवि सुमित्रानंदन पंत का 1977 में निधन हुआ।
28 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important Days of 28 December
  • केन्द्रीय आरक्षी पुलिस दिवस

Read More:

Hopefully we will be happy to inform you about the history of December 28, that is, the events of today’s history. If there are some errors, then let us know by comment, thank you.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top