Facts in Hindi

आपको अमेरिका के इन बातों के बारेमें पता हैं – Interesting Facts about America

GPEditorial TeamDecember 28, 20161 min read
Updated: July 3, 2018

दोस्तों, हम यहाँ निचे अमेरिका के बारे में कुछ रोचक बाते – Interesting Facts about America बता रहे हैं। बहुत से लोगो को इसे जानकार निश्चित ही आश्चर्य होंगा। –

Interesting Facts about Americaआपको अमेरिका के इन बातों के बारेमें पता हैं – Interesting Facts about America

1. जुनाऊ का शहर, अलास्का आकार में तक़रीबन 3000 वर्ग मील बड़ा है। असल में यह डेलावेर के पुरे राज्य से बड़ा है।

2. 1950 में, अमेरिका के कुल नवजात शिशुओ में 5 % शिशुओ का जन्म अविवाहित माता-पिता को हुआ। वर्तमान में यह नंबर 40% से भी उपर है।

3. अमेरिका में विवाहित जोड़ो की गरीबी दर 6.8% है। जिन घरो में केवल अकेली महिलाये रहती है, उनकी गरीबी दर 37.1 % है।

4. 2013 में सभी बैचलर डिग्री में से 60% डिग्रीयो को महिलाओ ने अर्जित किया था, यूनाइटेड स्टेट में इस साल उन्हें सम्मानित भी किया गया था।

5. यूनाइटेड स्टेट के सुपरमार्केट में हर साल औसतन 3000 पौंड खाद्य कचरे में डाला जाता है।

6. यूनाइटेड स्टेट में 50 साल के बूढ़े इंसानों पर किये गये सर्वे में यह पता चला है की उनमे से केवल 12% लोग ही कह पाए की वे “बहुत खुश” है।

7. औसतन ज्यादातर अमेरिकन दिन में 10 घंटे से भी ज्यादा समय किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग करने में व्यतीत करते है।

8. यूनाइटेड स्टेट में ऐसे तीन नगर है जिनका नाम “सांता क्लॉस” है।

9. हाल ही के सर्वेक्षण के अनुसार, तक़रीबन 81% रशियन लोगो की सोच यूनाइटेड स्टेट के बारे में नकारात्मक है।

10. यूनाइटेड स्टेट के हवाई शहर में ही कॉफ़ी की खेती व्यावसायिक रूप से की जाती है।

11. यूनाइटेड स्टेट के आधे से भी ज्यादा राज्यों में, राज्य के सबसे अधिक भुगतान दिये जाने वाले सरकारी कर्मचारी फुटबॉल कोच है।

12. यूनाइटेड स्टेट सरकार को एक पैसे की टकसाल के लिए 1.8 सेंट और निकेल की टकसाल के लिए 9.4 सेंट की लागत लगती है।

13. तक़रीबन आधे अमेरिकन (47 %) अपने वेतन के पैसो में से एक पैसा भी सेविंग के लिए नही रखते।

14. 2014 में, यूनाइटेड स्टेट में पुलिस ने 1,100 लोगो की हत्या कर दी थी। उसी साल, पुलिस ने कनाडा में 14 लोग, चाइना में 12 लोगो की हत्या की थी जबकि पुलिस ने जर्मनी में किसी को नही मारा था।

15. यूनाइटेड स्टेट का अलास्का राज्य र्होड़े द्वीप से 429 गुना बड़ा है। लेकिन र्होड़े द्वीप की जनसँख्या अलास्का से ज्यादा है।

16. अलास्का का समुद्र तट यूनाइटेड स्टेट के दुसरे 49 राज्यों में सबसे बड़ा है, जो राज्यों को आपस में जोड़ता है।

17. यूनाइटेड स्टेट के एटलांटा शहर का वास्तविक नाम “टर्मिनस” है।

18. यूनाइटेड स्टेट का सबसे ज्यादा पर कैपिटा इनकम वाला राज्य मेरीलैंड है।

19. 86% पुरुषो की सफलता की परिभाषा में सिर्फ “बच्चो का होना” शामिल है, जबकि महिलाओ का प्रमाण इसमें केवल “73%” है।

अमेरिका के बारेमें पूरी जानकारी जाननी हैं तो इस लेख को जरुर पढ़े – America Information

Read More

Hope you find this post about ”Interesting Facts about America in Hindi” useful. if you like this articles please share on facebook whatsapp.
and for the latest update download: Gyani Pandit free android App

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

3 thoughts on “आपको अमेरिका के इन बातों के बारेमें पता हैं – Interesting Facts about America”

Leave a Comment