अल्बानिया के बारेमें महत्वपूर्ण घटनाएँ और जानकारी | Albania Information

अल्बानिया, अधिकारिक रूप से रिपब्लिक ऑफ़ अल्बानिया दक्षिण-पूर्वी यूरोप का एक देश है। इसके उत्तर-पश्चिम में मॉन्टेंगरो की बॉर्डर, उत्तर-पूर्व में कोसोवो की बॉर्डर और दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व में ग्रीस की बॉर्डर है। इसके पश्चिम में एड्रीयाटिक सागर और दक्षिण-पश्चिम में लोनियन सागर का समुद्र तट है।

Albania Information

अल्बानिया के बारेमें महत्वपूर्ण घटनाएँ और जानकारी | Albania Information

वर्तमान अल्बानिया क्षेत्र डाल्मेशिया, मकदूनिया और मोएसिया के रोमन प्रांत का ही एक भाग है। बाल्कन युद्ध के पश्चात जब यूरोप में ओटोमन साम्राज्य पूरी तरह से गिर चूका था तभी अल्बानिया ने 1912 में आज़ादी की घोषणा की थी। अल्बानिया राज्य पर 1939 में इटली ने आक्रमण किया था, जिसके चलते 1943 में नाज़ी जर्मन के रक्षक बनने से पहले ग्रेटर अल्बानिया की स्थापना की गयी। इसके अगले साल इनवर होक्स्हा और लेबर पार्टी की लीडरशिप में सामाजिक नागरिक गणराज्य की स्थापना की गयी। साम्यवादी युग में अल्बानिया में काफी सामाजिक और राजनितिक बदलाव देखने मिले, और साथ ही बहुत से अंतर्राष्ट्रीय समुदायों का अलगाव भी देखने को मिला। 1991 में सोशलिस्ट रिपब्लिक को भंग किया गया और रिपब्लिक ऑफ़ अल्बानिया की स्थापना की गयी।

अल्बानिया एक संसदीय गणतंत्र वाला राष्ट्र है। इस देश की राजधानी टिराना, इसका औद्योगिक और आर्थिक गढ़ है, जहा देश की तक़रीबन 8,00,000 से भी ज्यादा जनसँख्या रहती है। मुक्त बाज़ार सुविधाओ ने देश में विदेशी निवेश के द्वार खोल रखे है, विशेषतः इस वजह से देश में यातायात इर उर्जा क्षेत्र में सबसे ज्यादा विकास देखने को मिला। अल्बानिया की मानव विकास सूचि (HDI) काफी ऊँची है और यहाँ देश के नागरिको को अच्छी स्वास्थ यंत्रणा और मुक्त प्राइमरी और सेकेंडरी शिक्षा की सुविधाए भी प्रदान की जाती है। अल्बानिया की आर्थिक व्यवस्था उच्च और मध्यम वर्गीय आय पर निर्भर करती है और देश की ज्यादातर आय भी सर्विस सेक्टर से ही मिलती है। इसके बाद आय के मुख्य स्त्रोतों में औद्योगिक और कृषि क्षेत्र का समावेश है।
अल्बानिया यूनाइटेड स्टेट, नाटो, यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संस्था, कौंसिल ऑफ़ यूरोप, इस्लामिक सहयोग संस्था और वर्ल्ड ट्रेड आर्गेनाईजेशन का सदस्य भी है। साथ ही यह देश एनर्जी कम्युनिटी , ब्लैक सी इकॉनोमिक कोऑपरेशन और मेडिटरेनीयन यूनियन का संस्थापक सदस्य भी है।

अल्बानिया के इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण दिन – Important Dates in Albania History

1939 – दुसरे विश्व युद्ध के शुरू होने से कुछ समय पहले ही इटली ने आक्रमण कर दिया। और किंग जोंग भागकर ग्रीस चले गये।

1941 – इनवर होक्स्हा नए अल्बेनियन् साम्यवादी पार्टी का मुखिया बना। और टिराना को देश की राजधानी बनाया गया।

1943 – जर्मन सेना ने आक्रमण किया और इतालियन लोगो के सरेंडर करने के बाद अल्बानिया को हासिल किया।

1944 – कम्युनिस्ट प्रतिरोध के बाद जर्मन को देश से बाहर निकाला गया। इनवर होक्स्हा को देश के नए लीडर के रूप में नियुक्त किया गया।

1946 – सरकारी स्थिति से अ-साम्यवादियो को साफ़ किया गया।

1948 – अल्बानिया ने यूगोस्लाविया के साथ वाले अपने संबंधो को तोडा और सोवियत संघ ने अल्बानिया को आर्थिक सहायता देना शुरू किया।

1955 – अल्बानिया वॉरसॉ पैक्ट का संस्थापक सदस्य बना।

1985 – तक़रीबन आधी शताब्दी तक राज करने के बाद, स्तालिनवादी तानाशाह इनवर होक्स्हा की मृत्यु हो गयी।

1989 – साम्यवादियो ने पूर्वी यूरोप में शासन किया।

1990 – स्वतंत्र राजनितिक पार्टी की रचना की गयी। अल्बेनियन् को विदेशो में यात्रा करने का भी अधिकार दिया गया।

1991 – बहु-पार्टी चुनाव में, साम्यवादी पार्टी और गठबंधन ने कुल 250 में से 169 सीटे अपने नाम की, नयी डेमोक्रेटिक पार्टी भी 75 सीटो को अपने नाम करने में सफल रही।

1992 – डेमोक्रेटिक पार्टी ने चुनाव जीता। और पार्टी के लीडर साली ब्रिषा पहले नियुक्त प्रेसिडेंट बने।

1999 – नाटो ने युगोस्लाव मिलिट्री के खिलाफ हवाई हमला किया। कोसोवो में हजारो भागने वाले लोगो पर सर्ब सेना ने आक्रमण किया। इसके चलते बड़े पैमाने पर शर्णार्थियो ने अल्बानिया से पलायन किया था।

2009 – अल्बानिया अधिकारिक रूप से नाटो में शामिल हो गया और यूरोपियन संघ की सदस्यता के लिए आवेदन किया।

2014 – यूरोपियन कमीशन ने अल्बानिया को यूरोपियन संघ का सदस्य घोषित किया।

दोस्तों , अगर आपको हमारी अल्बानिया के बारेमें दी गयी जानकारी पसंद आयी हो, तो और पढिए अल्बानिया के बारेमें और भी कुछ रोचक बातें – Interesting Facts about Albania जिन बातों को पढ़कर आप हैरान रह जाओंगे।

Read More –

I hope these “Albania Information in Hindi” will like you. If you like these
“Albania Information in Hindi with History” then please like our facebook page & share on whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android App

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top