भारत की शानदार जगहें, जहाँ जिन्दगी में एक बार जरूर जाना चाहिए – Amazing Places of India

Amazing Places of India

हमारा भारत बहुत बड़ा है और अपने आप में इसकी सुन्दरता भी बहुत अलग है। वैसे आपने कई सारे शहरों का भ्रमण किया होगा और घूमने के आदी होगे तो भारत के हर शहर में गए होंगे। लेकिन यहाँ हम आपको इंडिया की वो जगहें बता रहे हैं जहाँ आपको जरूर घूमने जाना चहिये –

भारत की शानदार जगहें, जहाँ जिन्दगी में एक बार जरूर जाना चाहिए – Amazing Places of India

Amazing places of India
Amazing places of India

राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क, जोधपुर –

वैसे राजस्थान अपनी सुन्दरता और अनोखी जगहों के लिए मशहूर है लेकिन जोधपुर में एक जगह है जहाँ शायद आप ना गए हो। जोधपुर में स्थित मेहरानगढ़ किले के अंदर यहं जगह है। ज्वालामुखी चट्टानों और रेतीले पत्थरों से बना यह क्षेत्र लगभग 70 हेक्टेयर में फैला हुआ है।

पहले इसमें आम लोगो का जाना नहीं था लेकिन साल 2011 से अलाऊ हुआ है। इसे हेरिटेज वाली जगहों में बेस्ट हेरिटेज का अवार्ड भी मिल चुका है।

चादर ट्रेक, लद्दाख, जम्मू कश्मीर –

वैसे लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हर जगह घूमने लायक है लेकिन ये अलग ही है। यहाँ का तापमान 0 से 20 डिग्री तक रहता है। पूरा इलाका सफ़ेद बर्फ की चादर से ढका हुआ है। यहाँ पहुचने के लिए आपको 105 किलोमीटर लम्बा सफ़र करना होगा लेकिन आपको जिन्दगी भर याद रहेगा।

इस जगह आपको जरूर जाना चहिये। एडवेंचर केटेगरी में इसे बेस्ट स्पॉट का अवार्ड मिला है।

गुलमर्ग, जम्मू- कश्मीर –

इसे एशिया के सांतवें सबसे अच्छे स्कीइंग लोकेशन का अवार्ड cnn के द्वारा मिला है। यह दुनिया का सबसे उचा गोल्फ कोर्स है। यहाँ पर आप स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, टोबगानिंग आदि का मजा ले सकते हैं।

स्वर्ण मंदिर, अमृतसर –

आध्यात्मिक केटेगरी में इसे बेस्ट प्लेस का अवार्ड दिया गया है। सोने की तरह चमकता मंदिर और वहां पर सेवादारो का भक्ति भाव देखकर आपका मन खुश हो जाता है।

1581 में इसका निर्माण हुआ था और इसे बनाने में आठ साल लग गए थे। यहाँ पर रोजाना एक लाख लोग लंगर में खाना खाते हैं। आपको एक बार यहाँ जरूर जाना चाहिए।

पालोलेम बीच, गोवा –

वैसे गोवा जाने का सपना हर किसी का होता है और अगर आप कभी जाएँ तो पालोलेम बीच ना छोड़ें। समुन्द्र के किनारे सफ़ेद रेत से ढका हुआ ये बीच गोवा के सबसे सुंदर बीचेस में से एक है।

यहाँ की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यहाँ पार बने काटेज भी अलग ही तरीके से सुंदर है। इसे बेस्ट बीच का अवार्ड भी मिला है।

श्रीनगर-लेह मार्ग, जम्मू कश्म्मीर –

400 किलोमीटर का मार्ग आपको अलग अलग तरह की प्राकृतिक छटाओं का आनंद देता है। इसे रास्ते में पड़ने वाली जोजी ला जगह की सड़क पहले बहुत खराब थी लेकिन अब सही हो गई है।

अगर आप यहाँ जाते हैं तो आपका मन खुश हो जाएगा। दोस्तों के साथ एक बार इस ट्रिप का प्लान आपको करना होगा।

गिर नेशनल पार्क, गुजरात –

इसे वाइल्डलाइफ केटेगरी में बेस्ट प्लेस का अवार्ड मिला है। यहाँ पर आपको पांच सौ से ज्यादा शेर दिखेगे और दो सौ तरह के अलह अलह पंछी उड़ते हुए मिलेगे। इसके अलावा यहाँ स्थित कमलेश्वर झील भी अपने आप में रोचक है। आप यहाँ जाकर वाइल्ड लाइफ का आनंद ले सकते हैं।

मैंग्रोव फारेस्ट, सुंदरवन, पश्चिम बंगाल –

अगर आप दुनिया से विलुप्त हो रही प्रजातियों वाले पक्षियों और जानवरों को देखना चाहते हैं तो इस जगह चले जाइए। ये जगह एक पहेली है। भारत और बंगलादेश के बॉर्डर पर स्थित ये जगह चालीस प्रतिशत भारत के हिस्से में आती है। यहाँ पर सबसे मशहूर रॉयल बंगाल टाइगर है जिसकी संख्या लगभग सौ है। इसके अलावा 260 तरह के पक्षी भी आपको यहाँ दिखेंगे।

अरुणाचल प्रदेश –

भारत में सबसे पहले सूर्योदय यही होता है। एक ऐसा प्रदेश जहाँ की सुन्दरता देखने के लिए ना की केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया से लोग आते हैं। उगते हुए सूरज को देखना, यहाँ की वादियाँ, नदिया और पर्वतो को देखकर आपका मन खुश हो जाएगा।

तो ये हैं भारत की वो सुंदर जगहें जहाँ आपको जरूर जाना चहिये। इन जगहों में जाकर आपको एक अलग ही आनंद की अनुभूति होगी और आपको ऐसा लगेगा की कुछ तो अलग है इन जगहों में।

Read More:

Famous Tourist Places in India

Hope you find this post about ”Amazing Places of India” useful. if you like this article please share on Facebook & Whatsapp.

Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article About Amazing Places of India in Hindi… And if you have more information History of Amazing Places of India then help for the improvements this article.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top