Site icon India's beloved learning platform

अमेरिका का इतिहास और महत्वपूर्ण जानकारी

America History in Hindi

संयुक्त राज्य अमेरिका को नई दुनिया के नाम से भी जाना जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका उत्तर अमेरिकी महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी वाशिंगटन है। जानिए ऐसेही संयुक्त राज्य अमेरिका के बारेमें और भी जानकारी / America Information

अमेरिका का इतिहास और महत्वपूर्ण जानकारी – America History in Hindi

अमेरिका के बारेमें महत्वपूर्ण जानकारी – The United States of America Information

देश का नाम (Country Name) संयुक्त राज्य अमेरिका।(United States of America)
देश की राजधानी का स्थान (Capital of America) वाशिंग्टन डी.सी(डिस्ट्रिक्ट ऑफ़ कोलंबिया) – Washington DC
संयुक्त राज्य अमेरिका का स्वतंत्रता वर्ष (Independence Year of America) ४ जुलाई १७७६।
देश अंतर्गत कुल राज्यों की सँख्या (Total Number of States in USA) पचास (५० – Fifty)
देश का आर्थिक चलन (Currency of America) डॉलर/ संयुक्त राज्य अमेरिकन डॉलर।(USA Dollar)
महाद्वीपीय स्थान (Continental Placement of America) उत्तर अमेरिका महाद्वीप।(North America Continent)
देश अंतर्गत मौजूद प्रमुख भाषाएँ (Languages of America) अमेरिकन अँग्रेजी, हवाइयन, सीओक्स इत्यादि।
कुल क्षेत्रफल (Total Area) ९८,३३,५२० किलोमीटर वर्ग।
क्षेत्रफल अनुसार देश का विश्व में क्रमस्थान (Areawise Global Rank of USA) तिसरा(3rd)
देश की कुल जनसँख्या (Population of America) ३२ करोड़ ८२ लाख।
जनसँख्या अनुसार देश का विश्व में स्थान (Populationwise Global Rank of USA) तिसरा(3rd)
देश का राष्ट्रीय पशु (National Mammal of USA) अमेरिकन बिसन/ अमेरिकन भैंस।(American Bison)
राष्ट्रीय पक्षी (National Bird of America) बाल्ड ईगल। (Bald Eagle)
देश का राष्ट्रीय वृक्ष (पेड़) (National Tree of America) ओक वृक्ष। (Oak Tree)
राष्ट्रीय पुष्प (फूल) (National Flower of America) गुलाब पुष्प।(Rose Flower)
राष्ट्रीय फल (National Fruit of America) ब्लूबेरी। (Blueberry)
देश का राष्ट्रीय खेल(National Sport of America) बेसबॉल।(Baseball)

नई दुनिया अमेरिका के बारेमें महत्वपूर्ण जानकारी – USA History in Hindi

द यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका (USA), साधारणतः यूनाइटेड स्टेट (U.S) और अमेरिका के नाम से भी जाना जाता है, यह 50 राज्यों, एक संघीय जिला, पाँच मुख्य आत्म शासी प्रदेश और बहुत से अधिकारों वाला देश है। पचास में से 48 राज्य और एक संघीय जिला मिला हुआ है और उत्तरी अमेरिका में कनाडा और मेक्सिको में स्थित है।

अलास्का के राज्य उत्तरी अमेरिका के उत्तर-पश्चिम कोने से काफी दूर है, जिसकी कनाडा के साथ पूर्व में एक बॉर्डर भी थी। इसके साथ ही हवाई राज्य मध्य प्रशांत के द्वीपसमूह में स्थित है। सभी प्रदेश प्रशांत महासागर और कॅरीबीयन सागर से बिखरे हुए है। यह नौ समय के क्षेत्र से ढंका हुआ है।

इस देश का भूगोल, जलवायु और वन्य जीवन अत्यंत विविध है। 3.8 मिलियन वर्ग मील (9.8 मिलियन किलोमीटर वर्ग) और 324 मिलियन लोगो के साथ, यूनाइटेड स्टेट कुल क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का तिसरा सबसे बड़ा देश है और जनसँख्या के हिसाब से भी दुनिया का तिसरा सबसे बड़ा देश है। यह दुनिया के सबसे ज्यादा जातीय विविधता और बहु-संस्कृति वाले देशो में से एक है और साथ ही यह दुनिया का सबसे बड़ा अप्रवासी जनसँख्या वाला देश है।

2010 तक अमेरिका में तक़रीबन 80% शहरीकरण हो चूका है और दिन ब दिन विकसित हो ही रहा है। देश की राजधानी वाशिंगटन,डी.सी. है और साथ ही यह न्यू यॉर्क का सबसे बड़ा शहर भी है, दुसरे मुख्य शहरो में लोंस एंजल्स, शिकागो, सेन फ्रांसिस्को, बोस्टन, डलास, फ़िलेडैल्फ़िया, हॉस्टन, मिआमि और एटलांटा का समावेश है। पैलियो भारतीय ने एशिया से उत्तरी अमेरिका की ओर तक़रीबन 15,000 साल पहले ही पलायन कर लिया था।

यूरोपियन लोगो का बसना यहाँ 16 वी शताब्दी में शुरू हुआ था। इसके बाद यूनाइटेड स्टेट 13 ब्रिटिश कॉलोनीयो के साथ पूर्वी तट में उभरा। ग्रेट ब्रिटेन और कॉलोनी के बीच हुए मदभेद के चलते 1775 में शुरू हुए सात साल के युद्ध के परिणाम के बाद अमेरिकन क्रांति की शुरुवात हुयी। 4 जुलाई 1776 में अमेरिकन क्रांति युद्ध में कॉलोनी ग्रेट ब्रिटेन के साथ लढ रही थी, जबकि 13 कॉलोनी के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से आज़ादी के घोषणा को अपना लिया था।

1783 में ग्रेट ब्रिटेन से यूनाइटेड स्टेट की आज़ादी के साथ यह युद्ध ख़त्म हुआ और यूरोपियन कॉलोनी साम्राज्य के खिलाफ यह पहला सफल युद्ध था। देश के वर्तमान संविधान को 1788 में, 1781 में अपनाए गये परिसंघ के लेख के बाद संविधान को भी अपनाया गया था।

संविधान के पहले दस संशोधन को बिल ऑफ़ राइट्स का नाम दिया गया, 1791 में इसकी पुष्टि की गयी और मौलिक नागरिक स्वतंत्रता के लिए इन्हें डिजाईन किया गया। यूनाइटेड स्टेट ने 19 वी शताब्दी में भारतीय जनजाति को विस्थापित कर उत्तरी अमेरिका में जोरदार विस्तार की शुरुवात की थी, जिसमे उन्होंने नए प्रदेशो का भी अधिग्रहण किया था और धीरे-धीरे कुछ नये राज्यों का भी निर्माण किया था।

19 वी शताब्दी के दुसरे चरण में, अमेरिकन सिविल वॉर ने देश में क़ानूनी गुलामी का खात्मा किया। इस शताब्दी के अंत तक, यूनाइटेड स्टेट प्रशांत महासागर तक विस्तृत और देश आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत हो चुकी थी, साथ ही देश में औद्योगिक क्रांति ने भी ऊँची उड़ान भर ली थी। स्पेनिश-अमेरिकन वॉर और प्रथम विश्व युद्ध ने अमेरिका की मिलिट्री पॉवर को वैश्विक स्तर पर सुनिश्चित कर दिया था।

द्वितीय विश्व युद्ध से यूनाइटेड स्टेट वैश्विक महाशक्ति के रूप में उभरा और नुक्लेअर हथियारों को विकसित करने वाला पहला देश बना और युद्ध में उनका उपयोग करने वाला भी पहला देश बना और इसके साथ-साथ यूनाइटेड नेशन सिक्यूरिटी कौंसिल का स्थायी सदस्य बना।

यह देश आर्गेनाईजेशन ऑफ़ अमेरिकन स्टेट्स (USA) का संस्थापक सदस्य और दूसरी पैन-अमेरिकन और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओ का सदस्य भी है। 1991 में सोवियत संघ के विघटन और शांति युद्ध के ख़त्म होते ही यूनाइटेड स्टेट महाशक्ति के नाम से जाना जाने लगा। यूनाइटेड स्टेट एक पुर्णतः विकसित देश है, नाममात्र जीडीपी के हिसाब से इसकी अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे विशाल अर्थव्यवस्था है।

सामाजिक आर्थिक प्रदर्शन, औसतन मजदूरी, मानव विकास, पर कैपिटा जीडीपी और प्रति व्यक्ति उत्पादन दर की सूचि में भी यूनाइटेड स्टेट का स्थान काफी अच्छा है। यूनाइटेड स्टेट की अर्थव्यवस्था का पालन दुसरे देश भी कर रहे है। यूनाइटेड स्टेट की अर्थव्यवस्था का निर्माण क्षेत्र दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निर्माण क्षेत्र है।

जबकि यूनाइटेड स्टेट की जनसँख्या वैश्विक जनसँख्या का केवल 4.4% ही है और इसका जीडीपी वैश्विक जीडीपी के त्रिमास के बराबर है और मिलिट्री कार्यो पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले देशो में यह तीसरे पायदान पर है, लेकिन आज भी यूनाइटेड स्टेट की मिलिट्री पॉवर और आर्थिक शक्ति को महाशक्ति माना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी यूनाइटेड स्टेट की राजनीतिक स्थिति और सांस्कृतिक बल का प्रभाव पड़ता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका के कुल राज्यों की सूची – List of States in USA

क्रमगत तरीके से यहाँ हम नजर डालेंगे संयुक्त राज्य अमेरिका के अंतर्गत आनेवाले सभी राज्यों पर, जिनका सूचीगत विवरण निचे दिया हुआ है इनमे प्रमुखता से शामिल राज्य है –

  1. अलास्का (Alaska)
  2. अलाबामा (Alabama)
  3. अर्कांसस(Arkansas)
  4. एरिजोना (Arizona)
  5. कोलारैडो (Colarado)
  6. कैलिफ़ोर्निया (California)
  7. डेलवेयर(Delaware)
  8. कनेक्टिकट (Connecticut)
  9. जॉर्जिया (Georgia)
  10. फ्लोरिडा (Florida)
  11. ऐडहो (Idaho)
  12. हवाई (Hawai)
  13. इंडियाना (Indiana)
  14. इलीनोइस (Illinois)
  15. केंटुकी (Kentucky)
  16. कंसास (Kansas)
  17. लोवा (Lowa)
  18. माइने (Maine)
  19. ल्युसिआना (Luciana)
  20. न्यू हैम्पशायर (New Hampshire)
  21. मैसाच्युसेट्स (Massachusetts)
  22. मैरीलैंड (Maryland)
  23. मिशिगन (Michigan)
  24. मिस्सीसिपी (Mississippi)
  25. मिन्नेसोटा (Minnesota)
  26. मोंटाना (Montana)
  27. मिसौरी (Missouri)
  28. नेब्रास्का (Nebraska)
  29. नेवाडा (Newada)
  30. न्यू जर्सी (New Jersey)
  31. ओरेगॉन (Oregon)
  32. न्यू मेक्सिको (New Mexico)
  33. नॉर्थ कैरोलिना (North Carolina)
  34. न्यू यॉर्क (New York)
  35. ओहिओ(Ohio)
  36. नॉर्थ डैकोटा (North Dakota)
  37. ओकलाहोमा (Okalahoma)
  38. र्होड आइलैंड (Rhode Island)
  39. पेनिसिल्वेनिया (Pennysylvenia)
  40. साउथ डैकोटा (South Dakota)
  41. साउथ कैरोलिना (South Carolina)
  42.  टेक्सास (Texas)
  43. टेनेसी (Tennessee)
  44. वेर्मोन्ट (Vermont)
  45. उटाह (Utah)
  46. वर्जीनिया (Virginia)
  47. वाशिंग्टन (Washington)
  48. वेस्ट वर्जीनिया (West Virginia)
  49. व्योमिंग (Vyoming)
  50. विस्कॉन्सिन(Wisconsin)

संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रमुख नदियाँ – Rivers of USA

विश्व के कुल क्षेत्रफल में संयुक्त राज्य अमेरिका का तिसरा क्रम होने के साथ प्राकृतिक संसाधनों के दृष्टी से भी ये देश काफी समृध्द माना जाता है। जहाँ पर घने जंगलो के साथ नदियाँ, पर्वत, बर्फीले प्रदेश का काफी अधिक विस्तार है,यहाँ हम इस देश में बहने वाले प्रमुख नदियों पर नजर डालेंगे जिसमे प्रमुखता से शामिल होनेवाली नदियाँ है –

संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रमुख धर्म – Religions of America

विश्व में मौजूद ईसाई धर्म की जनसँख्या का विचार करे तो अन्य देशो की तुलना में संयुक्त अमेरिका में इस धर्म के लोगो का निवास सबसे अधिक है।जिसमे देश के आबादी के ७० प्रतिशत तक संख्या एक अकेले इस धर्म की है। ईसाई धर्म के मतप्रवाहो में प्रोटेस्टेंट, रोमन कैथोलिक अनुसार धार्मिक मान्यताओं का आचरण करनेवालों की संख्या आम तौर पर पाई जाती है।

अन्य धर्मियो में मुस्लिम, हिन्दू, जुड़ाइजम,बौध्द इत्यादि धर्म का पालन करनेवाले लोग भी यहाँ पर रहते है। इन धर्मो के अलावा देश में एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो के किसी भी धर्म को मानते नहीं है, या फिर खुदको नास्तिक मानकर जीवन जिते है।

संयुक्त अमेरिका की भाषाएँ – Languages of America

देश में वैसे तो कोई आधिकारिक भाषा नहीं है पर अधिकता से बोलीचाली और कार्यालयीन कामकाज हेतू अमेरिकन अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रीय भाषाओ का उपयोग भी देशांतर्गत किया जाता है जिसमे हवाईन, सिओक्स, सामोअन, स्पॅनिश, चमोरो आदि भाषाये शामिल है।

कुछ आंतरराष्ट्रीय भाषाएँ भी यहाँ आम तौर पर पाई जाती है जिसमे चाइनीज, टगलॉग, वियतनामी, फ्रेंच, कोरियन, जर्मन, जापनीज, आदि भाषाएँ भी प्रयोग की जाती है।

संयुक्त राज्य अमेरिका का सामाजिक जीवन – Social Life of USA

पश्चिम की संस्कृति का सही मायने में दर्शन अमेरिका में देखने को मिलता है जहाँ पर जिंदगी को जीने के ढंग कुछ अलग तौर पर स्थापित हुए दिखते है, जिसमे नाच, गाना, पार्टी, घूमना, फिरना, शराब, धूम्रपान आदि चीजे यहाँ के लोगो के जीवन का अभिन्न अंग होता है। निजी कार्य, व्यवसाय, रोजगार के अलावा इन लोगो का अधिकतर समय मौज मस्ती से जुड़े संसाधनों के इर्द गिर्द व्यतीत होता है।

सामान्य तौर पर आपको यहाँ के सामाजिक जीवन में लोग एक दूसरे से घुल मिलकर रहने वाले दिखाई पड़ते है, पर इसके अलावा नस्ल भेद का प्रभाव भी यहाँ पर कुछ हद तक देखने को मिलता है। इस देश के इतिहास में नस्लभेद विरोधी आंदोलन से जुडी घटनाये भी शामिल है, जिसका कुछ क्षेत्रो में आज भी प्रभाव देखने को मिलता है जहाँ पर इस तरह की घटनाये आज भी होती है।

अधिकतर लोग ईसाई धर्म का पालन करनेवाले होने के कारण शादी, अंतिम क्रिया, त्यौहार, धार्मिक क्रिया इत्यादि को संपन्न किया जाता है।सामान्यतः यहाँ के लोगो का जीवनमान उच्च स्तर का होता है जहाँ पर सभी आधुनिक सुख सुविधाओं के साथ जीवन जिया जाता है, वही मध्यम और उच्च आर्थिक वर्ग के लोग यहाँ होते है।

इस देश में अधिकतर बार एक से ज्यादा शादीयो का चलन आम तौर पर देखा जाता है वही पारिवारिक व्यवस्था में मनमर्जी जीवन जीने की मानसिकता देखने को मिलती है।

अमेरिका की संस्कृति और परंपरा – Culture and Tradition of America

लगभग पुरे देश में ईसाई धर्म का अधिक प्रभाव है वही इस देश के इतिहास में सबसे ज्यादा इस धर्म का प्रचार प्रसार देशांतर्गत होने के ऐतिहासिक सबूत मौजूद है। यहाँ के प्रार्थणस्थलो में आपको अधिकतर चर्च देखने को मिलेंगे जिसमे प्रोटेस्टंट, रोमन कैथोलिक मान्यताओं के अनुसार धार्मिक कार्य पुरे होते है। विगत कुछ दशकों में देश में हिन्दू, मुस्लिम, बौध्द आदि धर्मो का प्रचलन यहाँ पर हुआ है, जिसके कारण इन सभी धर्मो से जुड़े प्रार्थना स्थल भी यहाँ मौजूद है।

ईसाई के अलावा अन्य धर्मो से जुड़े क्रियाकलाप भी यहाँ संपन्न होते है और धार्मिक मान्यताओं को देश में स्थान दिया गया है। अमेरिकन अंग्रेजी भाषा के साथ कुछ स्थानिक और आंतरराष्ट्रीय भाषाओ को आम तौर पर देश में इस्तेमाल किया जाता है।

आधुनिकता और नवीनीकरण के आधार पर अमेरिका में सबसे अधिक विकास किया गया है, जिसमे विज्ञान, चिकित्सा, तकनीक, खगोल विज्ञान, भौतिकी और रसायन से जुड़े संशोधन प्रचुर मात्रा में हुए है। दुनिया के प्रमुख शक्तिशाली देशो में अमेरिका का अग्रक्रम लगता है वही वैश्विक अर्थव्यवस्था के सूची में भी इस देश ने शीर्ष देशो में अग्रक्रम हासिल किया है।

कला, खेल, शिक्षा और आधुनिक युध्द हथियार निर्मिति में भी अमेरिका का स्थान विश्व में मजबूत माना जाता है। विश्व में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े लगभग सभी प्रमुख शिक्षा संस्थान अमेरिका में मौजूद है, वही दुनिया के चुनिंदा अग्रक्रम औद्योगिक क्षेत्र और तकनिकी कंपनिया अमेरिका में मौजूद है।

अमेरिका का प्रमुख भोजन प्रकार – Staple Foods of America

अमेरिका के अधिकतर व्यंजन काफी स्वादिष्ट और पोषक माने जाते है जिसमे फल, हरी सब्जियाँ और माँस का इस्तेमाल अधिकता से किया जाता है, यहाँ आप जान पायेंगे ऐसेही कुछ व्यंजन प्रकारो बारे में जिनमे शामिल है –

संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रमुख शिक्षा संस्थान/यूनिवर्सिटी – Educational Institutions/Universities of USA

विश्वभर में अमेरिका का शिक्षा क्षेत्र में विकास तथा यहाँ की आधुनिक शिक्षा पध्दति काफी मशहूर है, अमेरिका में कुछ ऐसेही विश्व विख्यात शिक्षा संस्थान, मौजूद है जहाँ का शिक्षा मानक स्तर काफी प्रतिष्ठित माना जाता है। इनमे शामिल प्रमुख शिक्षा संस्थान इस प्रकार से है –

संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ प्रसिध्द पर्यटन स्थल – Famous Tourist Places in United States of America

संयुक्त अमेरिका के कुल क्षेत्रफल के तुलना में यहाँ पर मौजूद जनसँख्या उतनी ज्यादा नहीं है साथ ही देश का अधिकतर क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से पूर्ण स्थलो से व्याप्त है जिसमे जंगल, पर्वत, झील, वॉटर फॉल्स, नदियाँ, बर्फीले प्रदेश आदि शामिल है। साथ में यहाँ के विकसित जीवनशैली के अंतर्गत कुछ कृत्रिम पर्यटन स्थल का निर्माण किया गया है जिनमेंसे कुछ प्रसिध्द पर्यटन स्थलों का ब्यौरा हमने निचे दिया हुआ है, जैसे के –

संयुक्त राज्य अमेरिका के जानेमाने प्रभावशाली व्यक्तित्व – Worldwide Famous Persons From USA

यहाँ हम आपको परिचित करायेंगे उन तमाम व्यक्तियों से जो विभिन्न क्षेत्र से जुड़े हुए है तथा जिनका मूलस्थान संयुक्त राज्य अमेरिका देश है। इनमेसे अधिकतर लोग विश्व के प्रभावशाली और सुप्रसिध्द व्यक्तियों में शामिल है और शायद इन्हे आपने विभिन्न माध्यमों द्वारा देखा और सुना भी होगा। ऐसेही लोगो का ब्यौरा निचे दिया गया है, जिनमे प्रमुखता से सम्मिलित होते है –

यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण दिवस – Important Dates in American History

दोस्तों, अगर आपको हमारी अमेरिका के बारेमें दी गयी जानकारी पसंद आयी हो, तो और पढिए अमेरिका के बारेमें और भी कुछ रोचक बातें जिन बातों को पढ़कर आप हैरान रह जाओंगे। – Interesting Facts about America

संयुक्त राज्य अमेरिका के विषय में अधिकतर बार पूछे जाने वाले सवाल – Gk Quiz on America

Exit mobile version