डिप्लोमा कोर्स ‘DCA’ से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी

DCA Course Details in Hindi

आजकल अधिकतर छात्रो का झुकाव प्रबंधन या तकनिकी के क्षेत्र मे दिखाई पडता है, जिसपे आधारित बेहतरीन शिक्षाक्रमो को शिक्षा व्यवस्था मे उपलब्ध कराया गया है।तकनिकी से जुडे विषयो की बात करे तो बहुत सारे छात्र करियर के हिसाब से कंप्यूटर मे करियर के विकल्प का चयन करते है।

पर बहुत बार छात्रो को कम समय मे पुरे होनेवाले कोर्स मे दिलचस्पी होती है, जिस से वो जल्दी ही इस क्षेत्र मे रोजगार कि दृष्टी से संभावनाये खोज सके। इस महत्वपूर्ण लेख द्वारा आप कंप्यूटर से जुडे ऐसेही एक खास कोर्स डी.सी.ए के बारे मे जानकारी हासिल कर पायेंगे, जिसके सभी बुनियादी पह्लूओ से आप यहा अवगत हो सकेंगे।

अगर आप भी कंप्यूटर के क्षेत्र मे दिलचस्पी रखते है और डी.सी.ए कोर्स को प्रवेश लेना चाहते है तो, जरूर ये जानकारी आपके लिये लाभदायी सिद्ध होगी।

डिप्लोमा कोर्स ‘DCA’ से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी – DCA Course Details in Hindi

DCA Course Details in Hindi
DCA Course Details in Hindi

डी.सी.ए का फुल फॉर्म या अर्थ – DCA Full Form or What is DCA Course

डी.सी.ए का फुल फॉर्म डिप्लोमा इन कंप्यूटर अप्लिकेशन्स (Diploma In Computer Applications) होता है, जो के एक डिप्लोमा स्तर का कोर्स होता है।

डी.सी.ए शिक्षाक्रम का शुल्क – DCA Course Fees

बात करे इस शिक्षाक्रम के शुल्क की तो लगभग तीस हजार रुपये तक का शिक्षा शुल्क आपको इस कोर्स को पुरा करने हेतू देना होता है।

कोर्स का अवधी – DCA Course Duration

इस कोर्स का अवधी लगभग ६ माह से लेकर १ साल तक का होता है, जिसमे किसी भी छात्र को अधिक से अधिक एक साल इस कोर्स को पुरा करने हेतू देना होता है।

डी.सी.ए कोर्स मे प्रवेश हेतू पात्रता – DCA Eligibility

इस कोर्स मे प्रवेश हेतू इच्छुक छात्र ने न्यूनतम बारवी कक्षा को किसी भी शिक्षा धारा से मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड या युनिवर्सिटी से उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है।

इसके अलावा कक्षा दसवी मे कंप्यूटर विषय प्रमुख या वैकल्पिक विषय के तौर पर उत्तीर्ण किया होना चाहिये।

डी.सी.ए कोर्स का पाठ्यक्रम – DCA Course Syllabus

  • सेमिस्टर – १

विषय

  1. प्रिन्सिपल्स ऑफ प्रोग्रामिंग
  2. सिस्टम एनालिसिस एंड डिजाईन
  3. इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर्स
  4. कंप्यूटर ग्राफिक्स
  5. वर्ड प्रोसेसिंग एंड स्प्रेडशीट
  6. प्रोग्रामिंग लैंग्वेज एंड डेटाबेस
  • सेमिस्टर – २

विषय

  1. सी.प्लस.प्लस (C++)
  2. युनिक्स ऑपरेटिंग सिस्टम
  3. फाइनेंशियल एकाउंटिंग सिस्टम
  4. प्रोजेक्ट मैनेजमेंट
  5. मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स

डी.सी.ए मे प्रवेश हेतू महाविद्यालय/युनिवर्सिटी – DCA Colleges / Universities

  1. गुजरात टेक्नॉलॉजी युनिव्हर्सिटी
  2. जादवपूर युनिव्हर्सिटी
  3. कोलकता युनिव्हर्सिटी
  4. अलिगढ मुस्लिम युनिव्हर्सिटी
  5. अमिटी युनिव्हर्सिटी
  6. जामिया मिलिया इस्लामिया
  7. पंजाब युनिवर्सिटी
  8. सावित्रीबाई फुले पुणे युनिव्हर्सिटी
  9. बनारस हिंदू युनिव्हर्सिटी
  10. युनिव्हर्सिटी ऑफ राजस्थान
  11. मद्रास युनिव्हर्सिटी
  12. महर्षी दयानंद युनिव्हर्सिटी रोहतक
  13. लव्हली प्रोफेशनल युनिव्हर्सिटी
  14. अलाहाबाद युनिवर्सिटी
  15. कलिंग इन्स्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रीअल टेक्नॉलॉजी, इत्यादि..

डी.सी.ए कोर्स के लिये प्रवेश प्रक्रिया – DCA Admission Process

इस कोर्स हेतू कक्षा १२ वी के प्राप्त कुल अंको के आधार पर प्रवेश सुनिश्चित किया जाता है। जिसमे संबंधित महाविद्यालय मे अंको के आधार पर मेरीट लिस्ट के अनुसार छात्रो को प्रवेश दिया जाता है।

डी.सी.ए के बाद प्रवेश लेने योग्य कोर्सेस – After DCA Course

  1. बैचलर ऑफ कंप्यूटर अप्लिकेशन
  2.  पोस्ट ग्रेज्यूएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर अप्लिकेशन
  3. मास्टर ऑफ कंप्यूटर अप्लिकेशन, इत्यादी..

डी.सी.ए के बाद रोजगार संबंधी अवसर और सैलरी – Job Opportunities And Salary After DCA

  • कंप्यूटर ऑपरेटर
  • वेब डिजाईनर
  • सी प्लस प्लस डेवलपर
  • सॉफ्टवेयर डेवलपर
  • अकाउंटेंट
  • टेक्नीकल राईटर, इत्यादि…

उपरोक्त पदो पर डी.सी.ए कोर्स पुरा होने के बाद रोजगार संबंधी अवसर प्राप्त होते है जिसमे सालाना लगभग २ लाख से लेकर ६ लाख तक सैलरी दी जाती है।

इस प्रकार से आपने डी.सी.ए कोर्स के बारे मे सभी महत्वपूर्ण पह्लूओ पर बुनियादी जानकारी को पढा, जो के आपको इस कोर्स मे प्रवेश हेतू निश्चित ही फायदेमंद साबित होगी।

हम आशा करते है इस जानकारी के माध्यम से आपके मन मे इस कोर्स से संबंधित सभी प्रश्नो के जवाब मिल गये होगे तथा आपको ये जानकारी काफी पसंद भी आयी होगी। हमसे जुडे रहने के लिये धन्यवाद।..

डी.सी.ए कोर्स के बारेमें अधिक बार पुछे गये सवाल – Quiz on DCA Course

1. डी.सी.ए कोर्स की पढाई से संबंधित कुछ किताबो का सुझाव दिजीये? (Books For D.C.A)

जवाब: ऑपरेटिंग सिस्टम – डॉ. मोहमद रफी, मि. विक्रम सिंधू, डिप्लोमा इन कंप्यूटर अप्लिकेशन – मधुर कुमार तेलंग, कॉम्प्रेहेन्सीव कंप्यूटर लर्निंग – बी. कुमार, जावा द कम्प्लीट रेफरेंस- हर्बर्ट शिल्ड, इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर एंड प्रोग्रॅमिंग यूजिंग पाइथन – जॉन गुटेग इत्यादि।

2. क्या मै ऑनलाईन डी.सी.ए कोर्स कर सकता हू? (Online D.C.A Course)

जवाब: हा।

3. डी.सी.ए का फुल फॉर्म क्या होता है? (Full Form of D.C.A)

जवाब: डिप्लोमा इन कंप्यूटर अप्लिकेशन।

4. डी.सी.ए कोर्स का अवधी कितना होता है? (Duration Of D.C.A Course)

जवाब: लगभग १ साल का।

5. डी.सी.ए कौनसे स्तर का शिक्षाक्रम होता है? (D.C.A Course Level)

जवाब: डिप्लोमा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top