प्रेम का प्रतीक ताजमहल पर निबंध – Essay on Tajmahal in Hindi

ताजमहल पर निबंध – Taj Mahal par Nibandh

प्रस्तावना

दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल की खूबसूरती हर किसी को अपना कायल बना देती है। वहीं ताजमहल न सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम, मुगलकालीन वास्तुकला का बेजोड़ एवं अनुपम नमूना है, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी इसकी संरचना के हर पहलू पर बारीकी से ध्यान दिया गया है। बारिश होने, बिजली गिरने और अथवा भूकंप आने पर भी इस मकबरे का बाल भी बांका नहीं हो सकता है।

प्रेम का प्रतीक “ताजमहल” की भव्य सुंदरता – Symbol of Love Taj Mahal

मुगलों के समय में बनी सबसे खूबसूरत इमारत और शाहजहां और मुमताज के प्रेम का प्रतीक ताजमहल को उत्तरप्रदेश के आगरा शहर में यमुना नदी के किनारे बनाया गया है। सफेद संगरमर के पत्थरों से बनी यह खास इमारत सपनों के स्वर्ग की तरह लगती है। इसकी शाही बनावट हर किसी को अपनी तरफ आर्कषित करती है।

वहीं ताजमहल के आसपास के फूल बगीचों के बगान और इसके बीच में बने सरोवर में पड़ती इसकी परछाई का दृश्य अति मनोरम लगता है। इस अर्धगोलाकार और भव्य स्मारक की गुंबद के नीचे एक कमरे में मुमताज महल की शानदार कब्र बनी हुई हैं। इसके साथ ही इसकी दीवारों पर शाही कलाकृतियों का इ्स्तेमाल कर पत्थरों से सुंदर नक्काशी की गई है।

यही नहीं सुंदर कांच के टुकड़ों का इस्तेमाल कर कुरान की कुछ आयतों को लिखा गया है। वहीं ताजमहल की चारों छोरों पर बनी अति आकर्षक मीनारें भी इसकी सुंदरता पर चार चांद लगाती हैं।
सफेद संगममर के पत्थरों से निर्मित इस शाही और भव्य ऐतिहासिक इमारत ताजमहल का अद्भुत सौंदर्य पूर्णिमा की चांदनी रात में सबसे ज्यादा होता है। यह चन्द्रमा की किरणों के साथ चमकता दिखाई देता है, जिसकी अद्भुत छटा देखने इस दिन खासकर दूर-दूर से लोग आते हैं।

उपसंहार

मुगलकालीन, हिन्दू-मुस्लिम वास्तुकला का यह अनुपम एवं बेजोड़ नमूना है, जिसे मोहब्बत की मिसाल माना जाता है। वहीं कई प्रेमी जोड़े इसकी सैर करने आते हैं और इसकी अनुपम छटा का आनंद उठाते हैं। इसके साथ ही ताजमहल के आस-पास बाग-बगीचे, हरियाली और पानी के फुव्वारे इसकी सुंदरता को चार चांद लगाते हैं।

Read More:

I hope this “Essay on Tajmahal in Hindi” will like you. If you like these “Taj Mahal Paragraph in Hindi” then please like our facebook page & share on WhatsApp.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top