करण जौहर का फ़िल्मी सफ़र | Karan Johar

Karan Johar – करण जौहर फिल्म जगत का एक बहुत ही जाना माना नाम हैं। सरल शब्दों में हम कहे तो करण जौहर एक मल्टी टेलेंटेड शख्सियत है। वह आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है। करण जौहर का नाम हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्माता निर्देशकों में शामिल किया जाता हैं। करण जौहर ने भारतीय सिनेमा में निर्माता निदेशक होने क साथ साथ और भी कई सारे कार्य किये है जैसे स्क्रीनराइटर, कास्टयूम डिजाइनर, अभिनेता, टीवी होस्ट आदि।

Karan Johar
करण जौहर का फ़िल्मी सफ़र – Karan Johar

करण जौहर का जन्म 25 मई 1975 को मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि फिल्म जगत से जुडी हुई है। उनके पिता यश जौहर जो की 70 से 90 के दशक के जाने माने निर्माता रहे है। और माँ हीरू जौहर एक गृहणी थी।करण की प्रारंभिक स्कूल की शिक्षा मुंबई के ही ग्रीनलांस हाई स्कूल में हुई। एच. आर कॉलेज आफ कॉमर्स एंड इकोनामिक्स से आगे की पढाई की। करण ने फ्रेंच भाषा की भी शिक्षा ली है। उन्होंने फ्रेंच में मास्टर डिग्री ली है। इसके बाद वे पेरिस जा कर जन संचार का कोर्स कर डिग्री लेना चाहते थे लेकिन नहीं ले पाए।

करण जौहर का व्यक्तिगत जीवन – Karan Johar Personal Life:

करण जौहर ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन 07 फरवरी को सरोगेसी तकनीक के माध्यम से करण 2 जुड़वाँ बच्चो के पिता बने हैं, जिसमे एक लड़का जिसका नाम यश जो की उनक पिता का नाम है और लड़की का नाम रूही है जो की उनकी माँ के नाम हीरू से प्रेरित है। करण का भारतीय सिनेमा में दर्शकों के बीच अपने बिंदास व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। वे सभी विषयों पर खुल कर अपनी राय व्यक्त करते है जिसके करण कई बार उन्हें कुछ छोटे मोटे विवादों का भी सामना करना पढता है। निष्कर्ष रूप से कहा जाये तो करण निर्माता, निर्देशक, जज, कास्टयूम डिजाइनर आदि सभी की जिम्मेदारी निभाने में सफल रहे है।

कारन जौहर का फ़िल्मी करियर – Karan Johar Career:

करण जौहर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत “दिलवाले दुल्हनिया ले जायंगे” में सहायक निर्देशक के तौर पर की। इस एक फिल्म ने करण की पूरी जिंदगी बदल दी। इस फिल्म में करण ने शाहरुख़ खान के दोस्त का किरदार भी निभाया था।

निर्देशक के तौर पर ‘’कुछ – कुछ होता है‘’ करण की पहली फिल्म थी। जो की सुपर हिट रही। फिल्म को काफी सराहा गया। इस फिल्म में फ़िल्मफेयर 8 पुरस्कार जीते। जिसमे सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार भी शामिल थे। इसके बाद तो करण ने एक से एक फिल्मे दी ‘कभी ख़ुशी कभी गम’ , ‘कल हो ना हो ‘ , ‘काल’ ‘ कभी अलविदा ना कहना’ इत्यादि। जिनमे से कुछ फिल्मो में करण ने लेखन का कार्य भी किया। करण धर्मं प्रोडक्शन के मालिक भी है 2004 में उनके पिता की मृत्यु के बाद इस प्रोडक्शन हाउस की पूरी जिम्मेदारी उन्ही की है।

बॉलीवुड के बड़े परदे के साथ साथ करण ने छोटे परदे पर भी खूब नाम कमाया। उनका 2004 में आया टी. वी. शो ‘’कॉफ़ी विथ करण’’ बहुत फेमस हुआ। जिसमे करण ने होस्ट का किरदार अदा किया। करण का व्यक्तित्व बॉलीवुड में बहुत ही मिलनसार है जिसके चलते इस शो को काफी फायदा हुआ।

करण जौहर के बारे में कुछ रोचक तथ्य – Karan Johar Interesting Facts:

  • कुछ समय पहले तक करण का अंकज्योतिष में बहुत अधिक विश्वास था। और यही कारन था की उनकी सभी फिल्मो के नाम “क“ अक्षर से ही शुरू होते थे।
  • करण की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने बाहुबली 2 की डिस्ट्रीब्यूटर भी रही हैं।
  • करण जौहर को उनक चाहने वाले के। जे के नाम से भी जानते है।
  • करण जौहर की जिंदगी के सफ़र पर एक पुस्तक भी लिखी गई हैं जिसका नाम है ‘एन अनस्टेबल बॉय’ जिसको पेंगुइन रैमंड हाउस इंडिया के द्वारा लांच किया गया।
    बहुत कम लोग ये जानते है की करण ने शुरूआती समय में एक्सपोर्ट बिजनेस का काम भी किया।
  • पसंदीदा खाने की बात की जाये तो पारसी खाना करण को बेहद पसंद है।
  • भारतीय सिनेमा के सौ साल पुरे होने पर करण ने बाम्बे टॉकीज का निर्माण किया था।
  • शाहरुख़ खान बतौर अभिनेता और काजोल अभिनेत्री के तौर पर करण के पसंदीदा कलाकार है।
  • 1989 में करण दूरदर्शन के सीरियल इन्द्रधनुष में भी काम कर चुके है।
  • सन 2006 में पौलैंड में हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में करण को जूरी के रूप में शामिल किया गया। इसमें शामिल होने वाले करण पहले भारतीय निर्माता है।

करण जौहर की प्रसिद्ध फिल्मे – Karan Johar Femous Movie

  • कुछ – कुछ होता है – 1998
  • कभी ख़ुशी कभी गम – 2001
  • काल – 2005
  • कभी अलविदा न कहना – 2006
  • दोस्ताना – 2008
  • कुर्बान – 2009
  • माय नेम इज खान – 2010
  • स्टूडेंट ऑफ़ द इयर – 2012
  • बोम्बे टॉकीज – 2013
  • ये जवानी है दीवानी – 2013
  • हंसी तो फंसी – 2014
  • २ स्टेट्स – 2014
  • हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां – 2014
  • ऐ दिल है मुश्किल – 2016

Read More:

I hope these “Karan Johar biography in Hindi” will like you. If you like these “Karan Johar Biography In Hindi” then please like our facebook page & share on whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android app.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top