आइए जानते हैं दुनिया के देश के नाम और इनकी खासियत के बारे में – List of Countries And Capitals In Hindi

List of Countries And Capitals

दुनिया के कुल कितने देश हैं, यह एक ऐसा सवाल है, जिसे जानने की उत्सुकता आपके मन में कई बार हुई होगी, इसके साथ ही यह प्रतियोगी परीक्षा में भी पूछा जाना वाला सबसे अहम सवाल भी है, जिसका उत्तर बेहद कम लोग ही जानते हैं, इसलिए आज हम अपने इस पोस्ट में आपको दुनिया के सभी देशों के नाम उपलब्ध करवा रहे हैं, जिनमें से कई के नाम तो आपने सुने तक नहीं होंगे –

List of Countries in the World

आइए जानते हैं दुनिया के देश के नाम और इनकी खासियत के बारे में – List of Countries And Capitals In Hindi

दुनिया में कुल देशों की संख्या 195 हैं, जिनमें से 193 देश ऐसे हैं जो कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य है, जबकि 2 देश. ताइवान और वेटिकन सिटी को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि वेटिकन सिटी, दुनिया का सबसे छोटा देश है, जिसका क्षेत्रफल कुल 0.44 वर्ग किलोमीटर है, और यह यूरोप महाद्धीप में स्थित है, जबकि रुस दुनिया का सबसे बड़ा देश है, जिसका जनसंख्या घनत्व दुनिया में सबसे कम है, और यह आकार में भारत से करीब 5 गुना बड़ा देश है।

वहीं इनके अलावा कुछ ऐसे देश हैं, जो कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली और ताकतवर देशों में शुमार हैं, वहीं कई देश अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था और उन्नत तकनीक की वजह से मशहूर हैं, लेकिन कई देश ऐसे भी हैं, जिनके बारे में आप जानते भी नहीं होंगे।

इसलिए दुनिया के सभी 193 देशों के बारे में हम आपको नीचे जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं, जो कि इस प्रकार है।

विश्व के सभी देशों के नामों की लिस्ट – Name of Countries in World

1. अफगानिस्तान (राजधानी – काबुल)

अफगानिस्तान एक ऐसा इस्लामी गणराज्य है जो कि दक्षिण मध्य एशिया में स्थित है और चारों तरफ जमीन घिरा हुआ है।नयहां पश्तो और फारसी भाषा बोली जाती है। जिसका कुल क्षेत्रफल 6, 52, 230 किलोमीटर है। अफगानिस्तान मोहम्मद गौरी, सिकन्दर लोदी, बाबर, दारा प्रथम,समेत कई सम्राज्यों के शासकों की कर्मभूमि रहा है।

2. अल्बानिया (राजाधानी – तिराना)

अल्बानिया संसदीय लोकतंत्र वाला देश है, जहां का क्षेत्रफल 28, 748 किलोमीटर है और अल्बानियाई यहां की राजभाषा है।

3.अलजीरिया (राजधानी – अल्जियर्स)

अलजीरिया, यह जन.लोकतंत्रीय गणराज्य है, जहां का क्षेत्रफल 2,381,741 वर्ग किलोमीटर है, जिसके आधार पर यह दुनिया का 10 वां सबसे बड़ा देश है। यहां अरबी भाषा बोली जाती है।

4. अंडोरा (राजधानी -अंडोरा ला वेला)

अंडोरा 31.8 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसा हुआ है। यहां फ्रैंच, स्पेनिश पोर्तगीज आदि भाषाएं बोली जाती हैं।

5. एंटीगुआ और बारबुडा (राजधानी – सेंट जोंस)

एंटीगुआ और बारबुडा का क्षेत्रफल 440 वर्ग किलोमीटर है, यहां की अधिकारिक भाषा इंग्लिश है। यहां ज्यादातर क्रिश्चयन लोग रहते हैं।

6. अर्जेंटीना (राजधानी – ब्यूनस आयर्स)

दक्षिण अमेरिका में स्थित देश अर्जेंटीना का क्षेत्रफल 2780403 वर्ग किलोमीटर है । यह क्षेत्रफल के आधार पर ब्राजील के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है।

7. आर्मीनिया (राजधानी – येरेवान)

आर्मीनिया देश दुनिया का एक ऐसा देश हैं, जहां सबसे पहले ईसाई धर्म को राष्ट्रीय धर्म बनाया गया था । तुर्की के पास स्थित यह एक छोटा सा खूबसूरत देश है, जो अपनी प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति के लिए जाना जाता है। यह देश करीब 29, 743 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

8. ऑस्ट्रेलिया (राजधानी – कैनबरा)

ऑस्ट्रेलिया, दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जो कि एक द्धीप, महाद्धीप और राष्ट्र माना जाता है। ऑस्ट्रेलिया का नाम देश के सबसे ताकतवर, शक्तिशाली और समृद्ध देशों में शुमार हैं।

स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, यातायात, आर्थिक स्वतंत्रता, राजनैतिक और मूलभूत अधिकारों की रक्षा में ऑस्ट्रेलिया हमेशा से ही अग्रणी रहा है। ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी है। वहीं यह 7686850 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

9. ऑस्ट्रिया (राजधानी – विएना)

ऑस्ट्रिया, यूरोप के जर्मनी के पास स्थित एक छोटा सा धनी और खूबसूरत देश है। जो कि 83,871 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में स्थित है। ऑस्ट्रेया की अधिकारिक भाषा जर्मन हैं, और क्रोएशिएन, हंगोरियन, स्लोवेनियाई यहां की स्थानीय भाषा हैं।

10. आज़रबाइजान (राजधानी – बाकू)

11. एंगुइला (राजधानी – दि वैली)

12. अंगोला (राजधानी – लुआंडा)

13. बहरीन (राजधानी – मनामा)

14. बहामास (राजधानी – नसाऊ)

15. बांग्लादेश (राजधानी – ढाका)

बंगाल की खाड़ी के किनारे बसा बांग्लादेश की राजधानी ढाका है, जो कि करीब 14,570 वर्गकिलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है। भारत की आजादी के बाद बांग्लादेश को अपनी स्वतंत्रता के लिए पाकिस्तान से युद्ध लड़ना पड़ा था और फिर 16 दिसंबर, 1971 को बांग्लादेश को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया था। इसे पूर्वी पाकिस्तान कहा जाता है।

16. बारबाडोस (राजधानी – ब्रिजटाउन)

17. बेल्जियम (राजधानी – ब्रेसुल्स)

बेल्जियम पश्चिमी यूरोप में बसा एक छोटा का देश है,जिसका अधिकारिक नाम ” Kingdom Of Belgium ” है। यह देश करीब 30,528 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में बसा हुआ है।

बेल्जियम अपने नाटो के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय, फ्लेमिश पुनर्जागरण वास्तुकला, मध्ययुगीन पुराने शहरों, यूरोपीय संघ आदि के लिए काफी मशहूर है। इस देश में जर्मन, डच औऱ फ्रैंच भाषा ज्यादा बोली जाती है।

18. बेलोरूस (राजधानी – मिन्स्क)

19. बेनिन (राजधानी – पोर्टो नोवो)

20. बेलीज (राजधानी – बेलोमोपान)

21 .बरमूडा (राजधानी – हैमिल्टन)

22. बोलिविया (राजधानी – लापास)

23. भूटान (राजधानी – थिम्पू)

24. बोस्निया और हर्ज़ेगोविना (राजधानी – साराजेवो)

25. ब्राज़ील (राजधानी – ब्रासीलिया)

साउथ अमेरिका का सबसे बड़ा देश ब्राजील का आधिकारिक नाम República Federativa do Brasil है, जो कि 8514877 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहां दुनिया की सबसे बड़ी नदी अमेजन नदी प्रवाहित होती है। इसके साथ ही क्रैक कोकीन के दुनिया में सबसे बड़ा बाजार के लिए भी ब्राजील मशहूर है । ब्राजील में सबसे ज्यादा पुर्तगाली भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं।

26. बोत्सवाना (राजधानी – गोबोर्नि)

27.बुल्गारिया (राजधानी – सोफिया)

28. ब्रुनेई (राजधानी – बन्दर सेरी बेगवान)

29. बुर्किना फासो (राजधानी – ऊगादोगो)

30. बुरुंदी (राजधानी – बुजुंबुरा)

31. उत्तरी कोरिया (राजधानी – प्योंगयांग)

32.कैमरून (राजधानी – याओउण्डे)

33.कंबोडिया (राजधानी – नामपेन्ह)

34. कनाडा (राजधानी – ओटावा)

कनाडा, रुस के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है, वहीं यहां का पानी मिनरल वॉटर से भी ज्यादा साफ माना जाता है। वहीं अमेरिका/कनाडा बॉर्डर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बॉडर माना जाता है, जहां हर समय सुरक्षाकर्मियों की कमी रहती है। और यह देश 9,984,670 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में बसा हुआ है।

35. दक्षिण सूडान (राजधानी – जुबा)

36. केप वर्दे (राजधानी – प्राये)

37. केंद्रीय अफ्रीकन गणराज्य (राजधानी – बंगुई)

38. संयुक्त अरब अमीरात(राजधानी – अबू धावी)

संयुक्त अरब अमीरात एशिया के मध्य पूर्व में स्थित अरबी देश है, जिसकी राजधानी अबू धावी है। वहीं यहां की अधिकारिक भाषा अरबी है, जबकि यहां हिन्दी, अंग्रेजी, फारसी और उर्दू भाषा भी बोली जाती है। यह देश 83,600 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में बसा हुआ है। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा स्थित है।

39. चीन (राजधानी – बीजिंग)

चीन, दुनिया का एक ऐसा देश है जहां की जनसंख्या सबसे ज्यादा है। यह एशियाई महाद्धीप के पूर्व में स्थित है। जो कि 9,596,961 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसा हुआ है। यहां का आर्थिक विकास पिछले कुछ सालों में अमेरिका से 7 गुना ज्यादा रहा है।

40. चिली(राजधानी – सैंटियागो)

41. कोमोरोस (राजधानी – मोरनी)

42. कोलम्बिया (राजधानी – बोगोटा)

43. कोस्टा रिका (राजधानी – सान होजे)

44. कांगो (राजधानी – किंशासा)

45. क्यूबा (राजधानी – हवाना)

46. क्रोएशिया (राजधानी – जाग्रेब)

47.चेक गणतंत्र (राजधानी – प्राग)

48. साइप्रस (राजधानी – निकोसिया)

49. डेनमार्क (राजधानी – कोपनहेगन)

50. टोगो (राजधानी – लोमे)

51. जिबूती (राजधानी – जिबूती सिटी)

52. डोमिनिका (राजधानी – रॉसेओ)

53. डोमिनिकन गणराज्य (राजधानी – सेंटो डोमिंगो)

54. मिस्र (राजधानी – काहिरा)

55. इक्वेडोर (राजधानी – क्विटो)

56. भूमध्यवर्ती गिनी (राजधानी – माल्बो)

57. एल साल्वाडोर (राजधानी – सान – साल्वाडोर)

58.एस्तोनिया (राजधानी – ताल्लिन)

59. इरिट्रिया (राजधानी – असमारा)

60. इथियोपिया (राजधानी – अदीस अबाबा)

61. आयरलैंड (राजधानी – डबलिन)

62. फिनलैंड (राजधानी – हेलसिंकी)

63. फिजी (राजधानी – सुवा)

64. दक्षिण कोरिया (राजधानी – सियोल)

दक्षिण कोरिया, पूर्वी एशिया में स्थित एक ऐसा देश है जिसका अधिकारिक नाम ‘Republic of Korea’ है, यहां कोरियाई भाषा बोली जाती है। यह देश 100,363 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में यह देश, पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखता है।

65. फ्रांस (राजधानी – पेरिस)

फ्रांस पश्चिम यूरोप में स्थित दुनिया का एक ऐसा देश है, जो कि क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का 43 वां सबसे बड़ा देश है, इसका क्षेत्रफल 640,679 वर्ग किलोमीटर है। फ्रांस की खूबसूरती को देखने दुनिया भर से सबसे ज्यादा पर्यटक यहां आते है।

66. गाम्बिया (राजधानी – बाञ्जुल)

67. गैबॉन (राजधानी – अली बांगो ओडिम्बा)

68. जॉर्जिया (राजधानी – थ्बिलीसी)

69. घाना (राजधानी – अक्रा)

70. जर्मनी (राजधानी – बर्लिन)

जर्मनी, यूरोप महाद्धीप में स्थित ऐसा देश है, जो कि जनसंख्या के आधार पर यूरोपीय संघ में दूसरे नंबर पर आता है। इस देश में जर्मन भाषा बोलने वाले ज्यादातर लोग रहते हैं। जर्मनी, पूरी दुनिया में आधुनिक और मॉडर्न तकनीक से लैसे यातायात साधन का निर्माण करने के लिए जाना जाता है। आपको बता दें AUDI, BMW, Mercedes.Benz ये सभी जर्मनी की ही कंपनी है।

71. यूनान (राजधानी – एथेंस)

72. सान मारिनो (राजधानी – सैन मैरिनो)

73. पैराग्वे (राजधानी – असुन्सियोन)

74. ग्रेनेडा (राजधानी – सेंट जॉर्ज़्स)

75. ग्वाटेमाला (राजधानी – ग्वाटेमाला नगर)

76. गिन्नी (राजधानी – कॉनाक्री)

77. गुयाना (राजधानी – जॉर्ज टाउन, गयाना)

78. गिनी.बिसाऊ (राजधानी – बिसाऊ)

79. हैती (राजधानी – पोर्ट.ऑ.प्रिंस)

80. होंडुरस (राजधानी – टेगुसिगलपा)

81. हंगरी (राजधानी – बुडापेस्ट)

82. आइसलैंड (राजधानी – रेक्जाविक)

83. इंडिया (राजधानी – नई दिल्ली)

भारतअपनी अनूठी संस्कृति और सभ्यता के लिए पहचाने जाता है। यह दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्धीप का सबसे बड़ा देश है, इसके साथ ही यह आबादी के आधार पर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यह एक लोकतांत्रिक गणराज्य है। भारत देश 3,287,263 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में बसा हुआ है। विविधता में एकता ही भारत देश की पहचान है।

84. ईरान (राजधानी – तेहरान)

85. इंडोनेशिया (राजधानी – जकार्ता)

86. इजरायल (राजधानी – येरुशलम)

87. इराक (राजधानी – बगदाद)

88. इटली (राजधानी – रोम)

इटली, यूरोप महाद्धीप के दक्षिण में स्थित एक ऐसा देश है, जिसकी राजधानी रोम है। इसका क्षेत्रफल 301,340 वर्ग किलोमीटर है। अर्थव्यवस्था के आधार पर यह देश दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट में शुमार है। आपको बता दें कि दुनिया में इटली की अर्थव्यवस्था दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वहीं यहां करीब 85 फीसदी रोमन कैथोलिक एवं इटालियन है।

89. आइवरी (राजधानी – कोस्ट)

90. पलाउ (राजधानी – न्गेरुल्मुड)

91. जमैका (राजधानी – किंग्स्टन, जमैका)

92. जॉर्डन (राजधानी – अम्मान)

93. कजाकिस्तान (राजधानी – अस्ताना)

94. टोंगा (राजधानी – नोको लोफा)

95. केन्या (राजधानी – नैरोबी)

96. किर्गिस्तान (राजधानी – बिश्केक)

97. कुवैत (राजधानी – कुवैत नगर)

98. लातविया (राजधानी – रीगा)

99. लाओस (राजधानी – व्यिंचन)

100. लेबनान (राजधानी – बेयरूत)

101. लिसोटो (राजधानी – मसेरु)

102. लीबिया (राजधानी – ताराबूलस)

103. लाइबेरिया (राजधानी – मोनरोविया)

104. लिथुआनिया (राजधानी – विल्नुस)

105. लिकटेंस्टीन (राजधानी – वादूज)

106. लक्समबर्ग (राजधानी – लक्समबर्ग)

107. मेडागास्कर (राजधानी – अंटाननरीवो)

108. मैसिडोनिया गणराज्य (राजधानी – सोप्जे)

109. मलेशिया (राजधानी – कआलालम्पुर)

दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित मलेशिया एक ऐसा देश है, जिसकी राजधानी कुआलालम्पुर है, और यहां की अधिकारिक भाषा मलय है। मलेशिया 329,845 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में बसा हुआ है। इस देश का सिपादान द्धीप, विश्व के सबसे शानदार डाइविंग स्पॉट है।

110. मलावी (राजधानी – लिलोंगवेल)

111. माली (राजधानी – बमाको)

112. मालदीव (राजधानी – माले)

कई महाद्धीपों से मिलकर बना यह देश मालदीव, पूरी दुनिया में अपनी खूबसूती के लिए जाना जाता है। यहां की मुख्य भाषा दिवेही है। करीब 298 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसे इस देश में ज्यादातर मुस्लिम धर्म के लोग रहते हैं। क्षेत्रफल के आधार पर मालदीव, विश्व का सबसे छोटा देश है। मालदीप में आने वाले पर्यटकों की संख्या दुनिया भर में सबसे ज्यादा है।

113. माल्टा (राजधानी – वैलेटा)

114. तुवालू (राजधानी – फुनाफुति)

115. मॉरिटानिया (राजधानी – नवाक्षुत)

116. नाउरु (राजधानी – यारेन)

117. मॉरीशस (राजधानी – पोर्ट लुई)

मॉरिशस, हिंद महासागर और दक्षिण अफ्रीका के पास स्थित एक छोटा सा देश है, जो कि दुनियाभर में अपने खूबसूरती के लिए जाना जाता है, यह सैलानियों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक हैं। मॉरीशस 2,040 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस देश में ज्यादातर लोग फ्रैंच भाषा बोलने वाले हैं, जबकि यहां की अधिकारिक भाषा इंग्लिश है। वहीं दुनिया का सबसे खूबसूरत देश होने की वजह से यहां का पर्यटन उद्योग, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में मुख्य भूमिका निभाता है।

118. मोल्दोवा (राजधानी – चिसिनाऊ)

119. मैक्सिको (राजधानी – मैक्सिको नगर)

120. मोनाको (राजधानी – मोनैको)

121. मंगोलिया (राजधानी – उलान बतोर)

122. म्यांमार (राजधानी – नाएप्यीडॉ)

म्यांमार दुनिया का ऐसा देश है, जहां करीब 89 फीसदी जनता बौद्ध धर्म को मानती है। म्यांमार को पहले बर्मा के नाम से जाना जाता था। वहीं इस देश की राजधानी के नाम भी अक्सर बदलते रहे हैं, कभी यांगून तो कभी रंगून आदि रहे है। वर्तमान में इसकी राजधानी नैप्यीदा है। म्यांमार, 676,578 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसा देश है।

123. मोंटेनेग्रो (राजधानी – पॉडगोरिका)

124. मोजाम्बिक (राजधानी – मापुटो)

125. मोरक्को (राजधानी – रबात)

126. नेपाल (राजधानी – काठमांडू)

नेपाल, साउथ एशिया का सबसे प्राचीन देश हैं, जहां करीब 123 भाषाएं बोली जाती है, जबकि यहां की अधिकारिक भाषा नेपाली और मैथिली ही है। नेपाल देश, एक ऐसा देश है, जहां स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता है, क्योंकि यह कभी किसी भी देश के गुलाम नहीं रहा है। नेपाल 147,181 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसा हुआ है।

127. नामीबिया (राजधानी – विंधोएक)

128. न्यूजीलैंड (राजधानी – वेलिंग्टन)

न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित एक ऐसा देश है, जो कि दुनिया के सबसे कम जनसंख्या वाले देशों में से एक है। इसके साथ ही किसी भी नए व्यापार की शुरुआत में इस देश का नाम सबसे ऊपर रखा गया है। कई छोटे.बड़े कई द्दीपों से बने इस देश का क्षेत्रफल करीब 268,021 वर्ग किलोमीटर है।

129. नीदरलैंड (राजधानी – ऐम्स्टर्डैम)

उत्तरी.पूर्वी यूरोप में स्थित, नीदरलैंड यूरोप महाद्धीप का एक ऐसा देश है, जहां के लोगों के कद की औसत लंबाई पूरे विश्व में सबसे ज्यादा है। पुरुषों की औसत ऊंचाई 5 फीट साढ़े ग्यारह इंच है। इसके साथ ही नीदरलैंड, विश्व का पहला देश है, जहां होमोसेक्सुअल यानि कि समान लिंग के लोगों के विवाह को कानूनी करार दिया है।

130. नाइजीरिया (राजधानी – अबुजा)

131. नाइजर (राजधानी – नियामे)

132. निकारागुआ (राजधानी – मनागुआ)

133. नॉर्वे (राजधानी – ओस्लो)

134. उत्तर कोरिया (राजधानी – प्योंगयांग)

135. माइक्रोनेशिया (राजधानी – पालिकिर)

136. ओमान (राजधानी – मस्कट)

137. पनामा (राजधानी – पनामा शहर)

138. पाकिस्तान (राजधानी – इस्लामाबाद)

पाकिस्तान, भारत के पश्चिम में स्थित है। यहां उर्दू, पंजाबी, सिंधी,बलूची और पश्तों भाषाएं बोली जाती हैं। भारत के विभाजन के बाद साल 1947 में पाकिस्तान आस्तित्व में आया था। 7,96,940 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसा हुआ है। यह एक इस्लामिक गणराज्य है। जहां हिन्दू आबादी अब 24 फीसदी से घटकर 1 फीसदी ही रह गई है। आतंकवादी और विद्रोही हमलों के मामले में पाकिस्तान विश्व का 8वां सबसे खतरनाक देश है।

139. पापुआ न्यू गिनी (राजधानी – पोर्ट मोरेस्बी)

140. पेरू (राजधानी – लीमा)

141. किरिबाती (राजधानी – दक्षिण तरावा)

142. पोलैंड (राजधानी – पोलिश)

143. फिलीपींस (राजधानी – मनीला)

144.मार्शल आइसलैंड (राजधानी – मजारू)

145.पुर्तगाल (राजधानी – लिस्बन)

146. कतर (राजधानी – दोहा)

147. चाड (राजधानी – अन जमेना)

148. रूस (राजधानी – मास्को)

पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित रुस, क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश है, जहां का क्षेत्रफल 17,125,191 वर्ग किलोमीटर है। रुस ऐसा देश है जिसके बारे में यह माना जाता है कि यह पृथ्वी का 1/7वां हिस्सा है। यहां रहने वाले ज्यादातर लोग रुसी भाषा बोलते हैं।

149.रोमानिया (राजधानी – बुखारेस्ट)

150. रुआंडा (राजधानी – किगाली)

151. सेंट लूसिया (राजधानी – कैस्टरीज)

152. संत किट्स और नेविस (राजधानी – बस्सेटेरे)

153. समोआ (राजधानी – अपिया)

154. सेंट विन्सेंट एंड ग्रेनेडीन्स (राजधानी – किंग्सटाउन)

155. साओ टोमे और प्रिंसिपे (राजधानी – साओ टोमे)

156. सेनेगल (राजधानी – डाकार)

157. सऊदी अरब (राजधानी – रियाद)

इस्लामिक देश सऊदी अरब प्रमुख रुप से मुस्लिम लोगों को पवित्र धार्मिक स्थल मक्का.मदीना के लिए जाना जाता है, यहां हर साल अलग.अलग देशों से मुस्लिम हज यात्रा के लिए जाते हैं। सऊदी अरब तेल, रेत आदि के लिए भी जाना जाता है। सऊदी अरब करीब 2,149,690 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पर बसा हुआ है।

158. सेशेल्स (राजधानी – विक्टोरिया, सेशाइल्स)

159. सर्बिया (राजधानी – बॅलग्रेड)

160. सिंगापुर (राजधानी – सिंगापुर नगर)

सिंगापुर, मलेशिया और इंडोनेशिया के बीच में बसा देश है, जो कि अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है, यहां की खूबसूरती को निहारने, दुनिया के कोने.कोने से पर्यटक आते हैं, जिससे यहां के पर्यटन उद्योग को भी काफी बढ़ावा मिला है। सिंगापुर, दुनिया का सबसे महंगा देश है जो कि, 722.5 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, यहां की राजभाषाएं अंग्रेजी, मलय, चीनी और तमिल है।

161. सियरा लियोन (राजधानी – फ्रीटाउन)

162. स्लोवाकिया (राजधानी – ब्रातीस्लावा)

163.यमन (राजधानी – साना)

164. स्लोवेनिया (राजधानी – जुब्लजाना)

165. सोलोमन इस्लैंडस (राजधानी – होनियारा)

166. दक्षिण अफ्रीका (राजधानी – प्रिटोरिया, ब्लोमफांटेन, केप टाउन)

दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीका महाद्धीप के दक्षिणी छोर पर स्थित एक ऐसा गणराज्य है, जो कि सूडान को विभाजित कर बनाया गया है। दक्षिण अफ्रीका में 28 लाख से भी ज्यादा भारतीय रहते हैं, इसलिए इसे भारतीयों का दूसरा घर भी जाता है। दक्षिण अफ्रीका 1,221,037 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसा हुआ है।

167. सोमालिया (राजधानी – मोगादीशू)

168. जिम्बाब्वे (राजधानी – हरारे)

169. स्पेन (राजधानी – मद्रिद)

170. जाम्बिया (राजधानी – लुसाका)

171. सूडान (राजधानी – खार्तूम)

172. श्रीलंका (राजधानी – श्री जयवर्धनापुरा)

दक्षिणा एशिया और हिन्द महासागर के उत्तरी हिस्से में स्थित श्री.लंका एक ऐसा देश है, जहां करीब 70 फीसदी लोग बौद्ध धर्म को मानने वाले हैं, जबकि महज 13 फीसदी हिन्दू, 10 फीसदी मुस्लिम और 7 फीसदी इसाई हैं। यहां भगवान बुद्ध की यात्रा के बाद इस धर्म का तेजी से प्रचार किया गया था। श्री लंका 65,610 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसा हुआ है।

173. स्वाजीलैंड (राजधानी – मबैब्ने, लोबंबा)

174. सूरीनाम (राजधानी – पारामरिबो)

175. स्विट्जरलैंड (राजधानी – बर्न)

176. स्वीडन (राजधानी – स्टॉकहोम)

177. सीरिया (राजधानी – दमिश्क)

178. तंजानिया (राजधानी – दोदोमा)

179. तजाकिस्तान (राजधानी – दुशान्बे)

180. थाईलैंड (राजधानी – बैंकाक)

181. तिमोर लेस्टे (राजधानी – दिली)

182. कोत दीवार (राजधानी – यामूसोकुरो)

183. ट्रिनिडाड और टोबैगो (राजधानी – पोर्ट ऑफ स्पेन)

184. तुर्की (राजधानी – अंकारा)

185. ट्यूनीशिया (राजधानी – तूनिस)

186. तुर्कमेनिस्तान (राजधानी – अश्काबाद)

187. युगांडा (राजधानी – कम्पाला)

188. वानूआतू (राजधानी – पोर्ट विला)

189. यूक्रेन (राजधानी – कीव)

190. यूएसए (राजधानी – वॉशिंगटन डी.सी.)

191. यूनाइटेड किंगडम (यूके) (राजधानी – लन्दन)

विकसित, प्रभावाशाली, सबसे शक्तिशाली एवं अमीर देशों की लिस्ट में शुमार यूनाइटेड किंगडम एक ऐसा देश है, जो कि 244820 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसा हुआ है। यहां की मुख्य भाषा अंग्रेजी, आयरिश, स्कॉटिश हैं। यद देश, यहां पड़ने वाली भयंकर ठंड के मौसम के लिए भी जाना जाता है।

192. उज़्बेकिस्तान (राजधानी – ताशकन्द)

193. उरुग्वे (राजधानी – मोण्टेवीडियो)

194. वियतनाम (राजधानी – हनोई)

195. वेनेजुएला (राजधानी – काराकास)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top