एम.बी.ए कोर्स (MBA) कोर्स के बारे संपूर्ण जानकारी

MBA Course Details in Hindi

बहुत सारे छात्रो की इच्छा होती है के व्यावसायिक प्रबंधन के क्षेत्र मे करियर बनाकर सुनहरे भविष्य का निर्माण करे। अगर मौजूदा हालात को देखे तो ये क्षेत्र करियर के हिसाब से एकदम सटीक भी दिखाई देता है, क्योंकी उपलब्ध रोजगारो मे ये एक अच्छा खासा विकल्प सामने आता है।

प्रबंधन(Management) के क्षेत्र मे अगर आपको दिलचस्पी है तो सबसे पहले आपको इससे जुडे कोर्स के बारे मे सही जानकारी का होना अत्यंत आवश्यक बात बन जाती है। इसी महत्वपूर्ण विषय पर यहा हम आपको एम.बी.ए जो के पोस्ट ग्रेज्यूएशन स्तर का कोर्स कोर्स होता इस पर जानकारी देनेवाले है।

आपको यहा एम.बी.ए से जुडी सभी प्रकार की बुनियादी जानकारी देने का हमारा प्रयास होगा, जिसमे सभी प्रमुख पह्लूओ की ओर हम ध्यान केंद्रित कर आपको सही प्रकार से मार्गदर्शन करेंगे। जिसका निकट भविष्य मे आपको अवश्य लाभ होगा, ये हमारा विश्वास है।

एम.बी.ए कोर्स (MBA) कोर्स के बारे संपूर्ण जानकारी – MBA Course Details in Hindi

MBA Course Details in Hindi
MBA Course Details in Hindi

एम.बी.ए का फुल फॉर्म या अर्थ क्या होता है? – MBA Full Form or What is MBA Course

एम.बी.ए का फुल फॉर्म “मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (Master Of Business Administration)” होता है, जो के एक पोस्ट ग्रेज्यूएशन या मास्टर डिग्री स्तर का कोर्स होता है।

प्रबंधन के क्षेत्र मे एम.बी.ए कोर्स को एक अच्छा खासा विकल्प माना जाता है, जिसमे सालाना बडी संख्या मे छात्र प्रवेश लेते है।

एम.बी.ए कोर्स हेतू प्रवेश संबंधित आवश्यक पात्रता – MBA Eligibility

निम्नलिखित तौर पर कुछ आवश्यक पात्रता संबंधित जानकारी दी गई है, जिसे एम.बी.ए कोर्स मे प्रवेश हेतू अनिवार्य माना जाता है।

  1. एम.बी.ए मे प्रवेश इच्छुक छात्र ने न्यूनतम शिक्षा पात्रता के तौर पर किसी भी शिक्षा धारा से ग्रेज्यूएशन या स्नातक स्तर की शिक्षा को पुरा करना अनिवार्य होता है। इसमे इस प्रकार की शिक्षा को किसी भी मान्यताप्राप्त युनिव्हर्सिटी से पुरा करना भी आवश्यक होता है।
  2. ग्रेज्यूएशन शिक्षा मे न्यूनतम कुल अंक सर्वसाधारण वर्ग के छात्रो के औसतन ५० प्रतिशत तक होने चाहिये, वही पिछ्डे या आरक्षण धारक छात्रो के कुल औसतन अंक ४५ प्रतिशत तक होने चाहिये।
  3. एम.बी.ए प्रवेश के लिये निर्धारित की हुई पात्रता परीक्षा को छात्र ने आवश्यक परिणामो के साथ उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है। जिसमे विभिन्न राज्य या युनिवर्सिटी के अंतर्गत आनेवाले महाविद्यालयो मे विभिन्न प्रकार के पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

एम.बी.ए कोर्से मे स्पेशलायझेशन – MBA Course Specializations

निचे हमने इस कोर्स संबंधित कुछ महत्वपूर्ण स्पेशलायझेशन के बारे मे जानकारी दी है, जिस का चयन कर आप एम.बी.ए की डिग्री को हासिल कर सकते है।

  1.  फाइनेंस मैनेजमेंट
  2. मिडिया मैनेजमेंट
  3. रुरल मैनेजमेंट
  4. हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट
  5. ह्युमन रिसोर्स मैनेजमेंट
  6.  हेल्थकेअर मैनेजमेंट
  7. मार्केटिंग मैनेजमेंट
  8. स्पोर्ट्स मैनेजमेंट
  9. इवेंट मैनेजमेंट
  10. डिजिटल मार्केटिंग
  11. ट्रेवल एंड टूरिज्म
  12. लॉजिस्टिक एंड सप्लाई चैन मैनेजमेंट, इत्यादि..

एम.बी.ए कोर्स का अवधी – MBA Course Duration

इस कोर्स का तय निर्धारित अवधी लगभग १ से लेकर २ साल का होता है, जिसे पुरा करने हेतू किसी भी छात्र को न्यूनतम १ साल का, तो ज्यादा से ज्यादा २ साल का समय देना अनिवार्य होता है।

एम.बी.ए का शिक्षा शुल्क – MBA Course Fees

बात करे इस कोर्स के शिक्षा शुल्क के बारे मे तो यहा आपको इस कोर्स को पुरा करने हेतू लगभग ३ लाख से लेकर १० लाख के बिच मे शिक्षा शुल्क को देना पड सकता है। आपके महाविद्यालय का चयन तथा कोर्स को पुरा करने के प्रक्रिया के उपर आपको लगने वाला शुल्क निर्भर होता है।

जैसा के अगर आप फुल टाईम के द्वारा इस कोर्स को किसी उच्च मानक और स्तर के महाविद्यालय से पुरा करते है तो आपको शिक्षा शुल्क ज्यादा देना पड सकता है। वही अगर आप पार्ट टाईम या डिस्टेंस शिक्षा प्रणाली को अपनाते हुये इस कोर्स को पुरा करते है तो आपको लगने वाले शिक्षा शुल्क मे आपको काफी हद तक राहत मिल सकती है।

एम.बी.ए कोर्स के प्रकार – Types Of MBA Course

यहाँ हम आपको इस कोर्स के कुछ विशिष्ट प्रकार या प्रक्रिया के बारे जानकारी देने वाले है, जिसके द्वारा आप इस कोर्स को प्रवेश लेकर पुरा कर सकते है।

  1. एग्जीक्यूटिव एम.बी.ए – इस मे प्रवेश हेतू आपको कार्यक्षेत्र से संबंधित अनुभव और स्नातक स्तर के शिक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक होता है।
  2. १ साल का एम.बी.ए – इस प्रकार के कोर्स हेतू आपको लगभग ५ से लेकर १० साल का संबंधित कार्यक्षेत्र मे अनुभव तथा स्नातक स्तर की शिक्षा को उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है।
  3. डिस्टेंस शिक्षप्रणाली द्वारा एम.बी.ए – यहा आपका लगभग तीन साल तक का संबंधित कार्यक्षेत्र का अनुभव और न्यूनतम ५० प्रतिशत अंको के साथ स्नातक को उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है।
  4. ऑनलाईन एम.बी.ए – कमसे कम आपने स्नातक की शिक्षा को उत्तीर्ण की होनी चाहिये, तब आप इस प्रकार से एम.बी.ए को पुरा कर सकते है।
  5. पार्ट टाईम एम.बी.ए – यह एक विकल्प होता है जहा आपको महाविद्यालय मे उपस्थित रहने की जरुरत नही होती। और न्यूनतम ५० प्रतिशत स्नातक के अंको के आधार पर प्रवेश प्राप्त कर आप इस प्रकार से एम.बी.ए कोर्स को पुरा कर सकते है।

एम.बी.ए कोर्स का पाठ्यक्रम – M.B.A Syllabus

  • प्रथम साल – MBA 1st Year Syllabus 

सेमिस्टर – १

विषय

  1. मार्केटिंग मैनेजमेंट
  2. ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर
  3. ह्युमन रिसोर्स मैनेजमेंट
  4. इन्फोर्मेशन टेक्नॉलॉजी मैनेजमेंट
  5. बिजनेस कम्युनिकेशन
  6. फाइनेंशियल एकाउंटिंग
  7. क्वांटिटिव मेथड्स
  8. मैनेजरिअल इकोनॉमिक्स

सेमिस्टर – २
विषय

  1. मैनेजमेंट ऑफ इन्फोर्मेशन सिस्टम
  2. मैनेजमेंट एकाउंटिंग
  3. मार्केटिंग रिसर्च
  4. फाइनेंशियल मैनेजमेंट
  5. ऑपरेशन मैनेजमेंट
  6. ऑर्गेनाइजेशन इफेक्टिवेनेस एंड चेंज
  7. इकोनॉमिक एनवायरमेंट ऑफ बिजनेस
  8. मैनेजमेंट सायंस

द्वितीय साल – MBA 2nd Year Syllabus

  • सेमिस्टर- ३

विषय

  1. बिजनेस एथिक्स एंड कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी
  2. स्ट्रैटेजिक एनालिसिस
  3. इलेक्टीव कोर्स
  4. लिगल एनवायरमेंट ऑफ बिजनेस
  • सेमिस्टर- ४

विषय

  1. इंटरनेशनल बिजनेस एनवायरमेंट
  2. स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट
  3. प्रोजेक्ट स्टडी
  4. एलेक्टीव कोर्स

एम.बी.ए हेतू महाविद्यालय/युनिव्हर्सिटी – MBA Colleges or Universities

एम.बी.ए के लिये प्रवेश हेतू कुछ प्रमुख महाविद्यालय और युनिवर्सिटी का सुझाव हमने निचे दिया है, जहा पर प्रवेश प्राप्त कर आप इस कोर्स को पुरा कर सकते है, जैसा के;

  1. आई.आई.एम बैंगलोर
  2. आई.आई.एम अहमदाबाद
  3. आई.आई.एम इंदौर
  4. एफ.एम.एस दिल्ली
  5. सिम्बायोसिस इन्स्टिट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट – पुणे
  6. आई.आई.एम कोलकता
  7. एक्स.एल.आर.आई जमशेदपूर
  8. आई.आई.एम कोझिकोडे
  9. नेशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रीअल इंजीनिअरिंग – मुंबई
  10. इंडिअन इन्स्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी – दिल्ली
  11. आई.आई.टी खडगपूर
  12. मैनेजमेंट डेवलपमेंट इन्स्टिट्यूट – गुडगाव
  13. वोक्सेन युनिव्हर्सिटी – हैदराबाद
  14. अमृता स्कूल ऑफ बिजनेस – कोइम्बतुर
  15. के.आई.आई.टी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट – भुवनेश्वर
  16. आई.आई.एम लखनऊ
  17. आई.आई.टी मद्रास, इत्यादि..

एम.बी.ए मे प्रवेश हेतू पात्रता परीक्षा – Top Entrance Exams For MBA

  1. एक्स.ए.टी (XAT)
  2. एन.एम.ए.टी (NMAT)
  3. सी.ए.टी (CAT)
  4. सी.एम.ए.टी (CMAT)
  5. एस.एन.ए.पी (SNAP)
  6. एम.ए.टी (MAT), इत्यादि…

एम.बी.ए मे प्रवेश की प्रक्रिया – MBA Admission Process

इस कोर्स मे प्रवेश हेतू छात्रो को पात्रता परीक्षा को उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है।इसलिये संबंधित महाविद्यालय मे पात्रता परीक्षा के अंको के आधार पर छात्रो को आवेदन फॉर्म दाखिल करना होता है।

पात्रता परीक्षा के अंको के आधार पर छात्रो का प्रवेश सुनिश्चित किया जाता है, इस प्रकार हर साल देशभर मे इस प्रक्रिया द्वारा एम.बी.ए की प्रवेश प्रक्रिया को पुरा किया जाता है।

एम.बी.ए के बाद प्रवेश लेने योग्य कोर्सेस – After MBA Course

  1.  फाइनेंशियल रिस्क मैनेजर (F.R.M)
  2. सर्टिफाईड इन्फोर्मेशन सिस्टम ऑडीटर कोर्स
  3. चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट कोर्स
  4. प्रोडक्शन एंड इन्वेंटरी मैनेजमेंट सर्टिफिकेशन कोर्स, इत्यादी..

उपरोक्त कोर्सेस को आप एम.बी.ए के बाद प्रवेश ले सकते है।

एम.बी.ए के बाद रोजगार के अवसर तथा सैलरी – Job Opportunities And Salary After MBA

निचे कुछ पदो का विवरण दिया हुआ है जिस पर आपको एम.बी.ए को पुरा करने के बाद रोजगार संबंधी अवसर प्राप्त हो जाते है, जैसा के;

  1. ह्युमन रिसोर्स मैनेजर
  2.  प्रोजेक्ट मैनेजर
  3. सेल्स मैनेजर
  4. एडवरटाइजिंग सेल्स मैनेजर
  5.  फाइनेंशियल एनालिस्ट
  6.  एरिया सेल्स मैनेजर
  7.  मैनेजमेंट कंसलटेंट
  8. ट्रान्सपोर्ट एंड लॉजिस्टिक मैनेजर
  9. रिस्क मैनेजर
  10.  सप्लाय चेन मैनेजर, इत्यादि….

उपरोक्त दिये गये सभी पदो पर सालाना ४ लाख से लेकर १३ तक सैलरी दी जाती है, जिसमे आपके रोजगार से जुडी कंपनी या शहर इन दोनो बातो के आधार पर सैलरी मे कमी या बढोतरी हो सकती है।

इस तरह से अबतक आपको हमने एम.बी.ए कोर्स के लगभग सभी प्रमुख पह्लूओ के बारे मे जानकारी दी है, हम आशा करते है आपको ये जानकारी काफी पसंद आयी होगी तथा ये आपके लिये फायेदमंद साबित होगी।

अधिक विषयो के बारे मे जानने के लिये हमारे अन्य लेख अवश्य पढे, हमसे जुडे रहने के लिये धन्यवाद।…

एम.बी.ए कोर्स के बारेमें अधिकतर बार पुछे गये सवाल – MBA Quiz Questions

  1. क्या मै डिस्टेंस शिक्षाप्रणाली के अंतर्गत एम.बी.ए शिक्षाक्रम को पुरा कर सकता हु क्या? (MBA by distance education)

जवाब: हा।

2. डिस्टेंस शिक्षाप्रणाली के अंतर्गत एम.बी.ए कोर्स के लिये कुछ महाविद्यालय या युनिवर्सिटी का सुझाव दिजिए?(Colleges for MBA through distance education)

जवाब: इग्नो (IGNOU – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त शिक्षा युनिव्हर्सिटी), वाय.सी.एम.ओ.यु (YCMOU – यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त शिक्षा युनिव्हर्सिटी), लव्हली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी, महर्षी दयानंद युनिवर्सिटी -रोहतक, अमीटी युनिव्हर्सिटी, एस.आर.एम युनिव्हर्सिटी- चेन्नई इत्यादी..

3. क्या मै फ्री(बिना मूल्य) मे एम.बी.ए कोर्स को पुरा सकता हु क्या? (Free MBA Course)

जवाब: हा।

4. मुझे फ्री मे एम.बी.ए कोर्स को प्रवेश लेना है, कृपया इसके लिये कुछ महाविद्यालय या युनिवर्सिटी का सुझाव दिजिये?(Colleges/Universities for free MBA Course)

जवाब: अमिटी बिजनेस स्कूल, एस.आर.एम बिजनेस स्कूल, इंडिअन स्कूल ऑफ बिजनेस (हैदराबाद और मोहाली) इत्यादि..

5. एम.बी.ए मे कौनसे विषय के साथ स्पेशलायझेशन करना फायदेमंद साबित हो सकता है? (Which MBA course is best?)

जवाब: वैसे तो एम.बी.ए मे सभी स्पेशलायझेशन कोर्सेस का एक खास महत्व होता है,इसमे आपके पसंद पर निर्भर करता है के आपको किस विषय के साथ भविष्य मे करियर का निर्माण करना है।वैसे फाइनेंस, मार्केटिंग, बँकिंग, ह्युमन रिसोर्स इत्यादी मे एम.बी.ए सबका पसंदीदा विकल्प होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top