मुंबई की इन जगहों में जरूर जाएँ घूमने

Tourist Places in Mumbai in Hindi

सपनो के शहर मुंबई में जाना हमेशा रोमांचक होता है क्योकि ये शहर अपने आप में अलग है। हर साल यहाँ लाखो लोग अपना सपना पूरा करने जाते हैं तो इतने ही लोग घूमने भी जाते हैं। अपनी आधुनिकता और नयेपन को समेटे हुए इस शहर में कई सारी जगहें हैं जहाँ आप घूमने जा सकते हैं-

मुंबई की इन जगहों में जरूर जाएँ घूमने – Tourist Places in Mumbai

Tourist places in Mumbai
Tourist places in Mumbai

गेटवे ऑफ़ इंडिया – Gateway Of India

मुंबई जाने वालो के दिमाग में सबसे पहले इसी जगह का नाम आता है। होटल ताज के सामने स्थित इस जगह में आपको भारत का प्राचीन इतिहास दिखेगा। साल 1911 में इंग्लैंड के शासक जार्ज पंचम और महारानी विक्टोरिया के भारत आगमन में ये बनवाया गया था।

यहाँ मराठा राजा छत्रपति शिवाजी की मूर्ती भी लगी हुई है। इसके मजबूत स्तम्भ में आठ दरवाजे खुलते हैं। आप गेटवे ऑफ़ इंडिया घूमने जा सकते हैं।

जुहू बीच – Juhu Beach

पहली बार मुंबई जाने वाले लोगो के मन में सबसे पहले यही इक्षा आती है की वो जुहू बीच जाएँ। यहाँ पर आप समुन्द्र का नजारा ले सकते हैं। इसके अलावा सनसेट देखने के लिए यहाँ रोजाना हजारो लोग आते हैं।

महालक्ष्मी मंदिर – Mahalakshmi Temple

धन की देवी लक्ष्मी का यह मंदिर बहुत पुराना है। इसका निर्माण हिन्दू व्यापारी ढकजी दादाजी द्वारा साल 1831 में करवाया गया था। नवरात्रि और दिवाली के मौके पर यहाँ अच्छी खासी भीड़ देखी जा सकती है। भारतभर से यहाँ पर्यटक आते हैं और इस जगह को देखते हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर – Siddhivinayak Temple

कोई मुंबई जाए और इस मंदिर के दर्शन ना करे ऐसा हो ही नहीं सकता है। आये दिन बड़े बड़े क्रिकेटर और बॉलीवुड स्टार्स समेत नेता यहाँ आते रहते हैं। 1801 में बना यह मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। इसके अंदर की छत में सोने का पानी चढ़ाया गया है। यह मंदिर अपने आप में बहुत विशाल और प्राचीन है। आपको मुंबई में इस जगह जरूर जाना चहिये।

हाजी अली दरगाह – Haji Ali Dargah

मुंबई की फेमस जगह वरली के तट से जुड़े एक छोटे टापू पर बनी ये दरगाह पूरी दुनिया में मशहूर है। यह सईद पीर हाजी अली शाह बुखार की दरगाह है जो की एक बहुत बड़े व्यापारी थे और बाद में सूफी संत बन गए। इस जगह हर दिन लाखो लोग आते हैं। मुंबई में हाजी अली दरगाह जाना बेहतर होगा।

मरीन ड्राइव – Marine Drive

मुंबई के लोग शांति और सुकून की तलाश में इस जगह जाते हैं और यह जगह बहुत अच्छी है। तीन किलोमीटर की गोलाकार ड्राइव जिसके आसपास रेस्तरां है। इसकी दूसरी तरफ एक सकरा रास्ता है जहाँ आप सूरज डूबने का मनमोहक दृश्य देख सकते हैं। यह रास्ता नरीमन पॉइंट के उत्तर से शुरू होकर चौपाटी में खत्म होता हैं। मुंबई में घूमने लायक जगहों में एक ये भी है।

गोरई बीच – Gorai Beach

मुमाबी की भीडभाड वाली दुनिया से दूर जाकर शांत जगह की तलाश करने वालो के लिए ये जगह बहुत अच्छी है। समुदंर की लहरों के बीच आप खुद को अकेला महसूस करते हैं और यह जगह आपको आकर्षित करती है।

छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय – Chhatrapati Shivaji Maharaj Vastu Sangrahalaya

पहले इसे प्रिंस ऑफ़ वेल्स संग्रहालय के नाम से जाना जाता था लेकिन अब इसे छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय के नाम से जाना जाता है। भारत के इतिहास और इसकी धरोहर को देखने के लिए इससे अच्छी जगह कोई नहीं है। साल 2010 में यूनेस्को ने इसे पैसिफिक हेरिटेज अवार्ड से सम्मानित किया था।

एम्यूजमेंट पार्क – Amusement Park

भागदौड़ वाली जिन्दगी से थोडा रिलैक्स होना है तो आपको इस जगह जाना चहिये। यहाँ पर बहुत बड़ा वाटरपार्क है जो की गर्मियों के समय में पूरा भरा रहता है। आपको यहाँ घूमने जाना चहिये।

इसके अलावा आप मुंबई में जामा मस्जिद (Jama Masjid), फिल्म सिटी (Film City Mumbai),  ग्लोबल पगोडा (Global Vipassana Pagoda), फैशन स्ट्रीट (Fashion Street), संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (Sanjay Gandhi National Park), महाकाली गुफाएं (Mahakali Caves), कनहरी गुफाएं (Kanheri Caves) आदि भी जा सकते हैं।

ये मुंबई की वो जगहें है जहाँ घूमने से आपको अच्छा लगेगा। हर साल लाखो की संख्या में पर्यटक यहाँ घूमने आते हैं।

Read More:

Hope you find this post about ”Tourist Places in Mumbai in Hindi” useful. if you like this article please share on Facebook & Whatsapp.

Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article About Tourist Places in Mumbai in Hindi… And if you have more information History of Tourist Places in Mumbai in Hindi then help for the improvements this article.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top