महिलाओँ के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश..

Most Dangerous Countries for Women

कई सौ वर्षों से हमारे समाज को पुरुष प्रधान कहकर महिलाओं को उनके हक से वंचित रखा गया। हालांकि समय – समय पर समाज में महिलाएं के हक के लिए आवाज उठती रही है यही कारण है कि आज के समय में दुनिया के सभी देश महिलाओं के अधिकार के लिए सख्त से सख्त कानून बनाने के प्रयास कर रहे है।

हालांकि इसके बावजूद कई देशों में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध चरम पर है। लेकिन इसे भी चौंकाने वाली बात ये है कि दुनिया में कोई देश ऐसा भी है जहां महिलाओं के साथ होने वाले अपराध आम है और उन्हें ये गलत भी नहीं लगता। हम बात करें महिलाओँ के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देश – Most Dangerous Countries for Women पापुआ न्यू गिनी – Papua New Guinea की।

Most Dangerous Countries for Women
Most Dangerous Countries for Women

महिलाओँ के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश – Most Dangerous Countries for Women

पापुआ न्यू गिनी आस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित एक देश है। आबादी के मामले में ये दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है साथ ही यहां पर आज भी ब्रिटेन की हुक्कुमत चलती है। क्योंकि ये देश आर्थिक दृष्टि से बहुत गरीब है शायद यही वजह है कि यहां पर अपराध भी चरम पर है। दूसरे देशों में महिलाओं के साथ होने वाली यौन हिंसा और घरेलु हिंसा यहां के लिए रोजाना की आम बात है। रिपोर्ट्स के अनुसार पापुआ न्यू गिनी की 70 प्रतिशत महिलाएँ अपने जीवन के दौरान एक बार यौन शोषण का शिकार जरुर होती है।

रिपोर्टस के अनुसार इस साल जनवरी में ही पापुआ गिनी में घरेलु हिंसा और बलात्कार के 6000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। और आप इसे समझ ही सकते है जब एक महीने में 6000 से मामले दर्ज हुए तो फिर ऐसे कितने हजार मामले होंगे जिनके केस ही दर्ज नहीं हुए होंगे। क्योंकि रिपोर्टस के अनुसार पापुआ न्यू गिनी में ज्यादातर महिलाएं अपराधों के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराते है। यहां पर महिलाएं दिन के समय भी कहीं जाने से डरती है क्योंकि यहां के लोकल अपराधियों के लिए गैंग रेप और महिलाओँ से मारपीट कर उन्हें लूटना सबसे आसान काम है। और अफसोस की बात ये है कि इन लोगों के लिए ये कोई अपराध नहीं है।

हालांकि पिछले कुछ सालों में कुछ महिलाओं ने इन अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की है जिसमें यहां की सरकार ने भी सहयोग दिया है। पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने यहां की महिलाओं के लिए सेफ हाउस की सुविधा शुरु की है लेकिन सेफ हाउस योजना की समस्या ये है कि इस योजना के तहत केवल 60 साल तक की महिलाएं ही आकर यहां रह सकती है यानि कि इस उम्र से अधिक वाली महिलाओं को यहां से कोई भी सुरक्षा नहीं दी जा सकती।

इसके अलावा पापुआ गिनी में यौन शोषण और घरेलु हिंसा को लेकर ज्यादा कड़े कानून भी नहीं है और जो कानून है उनके तहत भी कुछ ही मुजरिमों को सजा हो पाती है। और शायद यहीं वजह है भी है कि यहां केवल कुछ प्रतिशत महिलाएं ही इंसाफ के लिए आवाज उठाती है और जिन्हें न्याय मिल पाता है।

अपराधों की कहानी तो आपने बहुत सुनी होगी। लेकिन यहां पर गौर करने वाली बात ये है कि पापुआ न्यू गिनी में लोग महिलाओं के साथ रेप और घरेलु हिंसा को अपराध समझते ही नहीं है। और यही सोच यहां की महिलाओं की बची हुई हिम्मत को भी तोड़ देती है।

Read More:

Hope you find this post about ”Most Dangerous Countries for Women in Hindi” useful. if you like this articles please share on Facebook & Whatsapp. and for the latest update Download: Gyani Pandit free Android app.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top