नारी शिक्षा पर निबंध – Nari Shiksha Essay

Nari Shiksha Essay in Hindi

आज महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा का खास ध्यान दिया जा रहा है। वहीं आज महिलाओं की साक्षरता दर भी पिछले सालों की तुलना में काफी सुधर गई है, जहां पहले महिलाओं को घर की रसोई तक ही सीमित रखा जाता था, और उनको शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर नहीं जाने दिया जाता था।

वहीं अब महिलाओं को शिक्षित करने के लिए हमारे समाज के लोगों की सोच विकसित हो रही है, और महिलाओं की शिक्षा अब एक राजनीतिक और सामाजिक मुख्य मुद्दा बन चुका है।

महिलाओं को शिक्षित करने की दिशा में कदम उठाना महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देना है। लोगों को नारी शिक्षा के लिए जागरूक करने और इसके महत्व को समझऩे के लिए आजकल स्कूलों में नारी शिक्षा पर निबंध भी लिखवाए जाते हैं।

इसी कड़ी में आज हम आपको नारी शिक्षा से संबंधित अलग-अलग शब्द सीमा के निबंध अपने इस लेख में उपलब्ध करवाएं, जिनका आप अपनी जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल कर सकते हैं –

नारी शिक्षा पर निबंध – Nari Shiksha Essay

Nari Shiksha Essay
Nari Shiksha Essay

नारी शिक्षा पर निबंध नंबर 1 (550 शब्द)- Eassy on Women Education (550 Word)

महिलाओं को शिक्षित करने से न सिर्फ एक सभ्य परिवार का निर्माण होता है बल्कि एक सभ्य समाज का भी निर्माण होता है, और देश के विकास को गति मिलती है, इसलिए किसी ने कहा है कि –

”अगर एक आदमी को शिक्षित किया जाता हैं तब
एक आदमी ही शिक्षित होता है लेकिन जब एक
औरत को शिक्षित किया जाता है तब पीढ़ी शिक्षित होती है”

महिलाएं यानि की आधी आबादी का शिक्षित होना बेहद जरूरी है, तभी हमारा देश पूरी तरह से विकसित देश हो सकेगा। भारतीय समाज के आर्थिक सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए हर किसी को महिलाओं की शिक्षा पर महत्व देना चाहिए।

महिला शिक्षा का महत्व – Importance of Nari Shiksha

वैसे तो सभी के लिए शिक्षा का सामान रुप से महत्व है, लेकिन महिलाओं की शिक्षा, कई मायनों में बेहद महत्व रखती हैं, इसलिए महिलाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है।

  • शिक्षित महिला एक मां के रुप में न सिर्फ अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देती है, बल्कि एक शिक्षित महिला समाज के विकास में और राष्ट्र की उन्नति में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • शिक्षा से महिलाओं के अंदर बढ़ता है आत्मविश्वास और आत्मसम्मान
  • महिलाओं को शिक्षित करने से न सिर्फ उनका आत्मसम्मान बढ़ता है, बल्कि उनमें आत्मनिर्भर बनने का भाव भी पैदा होता है, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • शिक्षा के माध्यम से ही महिलाओं को अपने सामर्थ्य को समझने का मौका मिलता है और वे अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर खुद को बेहतर साबित कर सकती है।
  • इसके साथ ही वे पुरुष प्रधान देश में भी पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल सकती हैं।

शिक्षा से महिला सशक्तिकरण को मिलता है बढ़ावा – Women Empowerment

शिक्षा से ही आज महिलाओं को स्थिति मजबूत हुई है, जिससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिला है।

एक शिक्षित महिला अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले खुद करने में सक्षम होती हैं, अर्थात एक शिक्षित महिला किसी भी तरह से पुरुषों पर निर्भर नहीं रहती हैं और अपने जिंदगी से जुड़े अहम फैसले खुद करती है।

शिक्षा से महिलाओं को आर्थिक रुप से मिलती है मजबूती

एक शिक्षित महलिाओं के लिए आज हर क्षेत्र में नौकरी की अपार संभावनाएं हैं, जहां वह नौकरी कर न सिर्फ पैसा कमा सकती हैं, बल्कि एक पुरुष की तरह अपने परिवार का खर्चा भी उठा सकती हैं।

महिलाओं के शिक्षित होने से घरेलू हिंसा के मामलों में भी कमी आयी है।

शिक्षित महिलाओं से परिवार को मिलती है मजबूती

एक शिक्षित महिला न सिर्फ अपने परिवार को सही तरीके से चलाती है बल्कि अपने बच्चों को भी अच्छी शिक्षा देती है और उनके आगे बढ़ने के लिए मार्ग प्रशक्त करती है जिससे परिवार की उन्नति होती है, वहीं कामकाजी महिला से आर्थिक रुप से भी परिवार मजबूत बनता है।

शिक्षित महिलाएं समाज के विकास में निभाती हैं महत्वपूर्ण भूमिका

एक शिक्षित महिला समाज के हर पहलू पर बारीकी से ध्यान देती है। इसके साथ ही सामाजिक स्थिरता से जुड़ी परेशानियों को ढूढंने में भी मदत करती हैं, जिससे समाज के विकास को बढ़ावा मिलता है।

वहीं महिलाओं के शिक्षित होने से माता-शिशु मृत्यु दर में भी कमी आई है और जीवन रक्षा दर, सामुदायिक उत्पादकता और स्कूली शिक्षा में बढ़ोतरी हुई है।

राष्ट्र की उन्नति के लिए भी महिलाओं की शिक्षा है बेहद जरूरी

शिक्षित महिलाएं आज इंजीनियरिंग,मेडिकल, टीचिंग, पर्यटन, मनोरंजन समेत तमाम क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और आर्थिक रुप से मजबूत बन रही हैं। इसके साथ ही पुरुषों के बराबर ही किसी कंपनी के विकास में समान रुप से अपना सहयोग दे रही हैं, जिससे राष्ट्र की उन्नति हो रही है और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही हैं। इसलिए महिलाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है।

अगले पेज पर और भी नारी शिक्षा पर निबंध…..

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top