भारत की सबसे पुरानी मस्जिद

List of Oldest Mosque in India

भारत विविधता का देश है जिसका मुख्य कारण यहां पर पाए जाने वाले अलग – अलग धर्म है। जिनमें से कुछ मूल रुप से भारत की पैदाइश है तो कुछ बाहर से आकर यहां बसे है। लेकिन हर धर्म की संस्कृति का एक अलग रंग है जिसने भारत को अपने रंग में रंगा है।

आज भारत के ऐसे ही रंग से हम आपको रुबरु कराने जा रहे है। भारत में मस्जिदों का आप एक अलग महत्व है। भारत में मस्जिदों के बनने की शुरुआत मुगलों के आगमन के बाद हुई थी। हालांकि कुछ मस्जिदों के निर्माण के प्रमाण इसे पहले के भी है। चलिए आपको बताते है भारत की इन्ही सबसे पुरानी मस्जिदों – List of Oldest Mosque in India के बारे में।

भारत की सबसे पुरानी मस्जिद – Oldest Mosque in India

Oldest Mosque in India
Oldest Mosque in India

चेरमन जुमा मस्जिद, केरल – Cheraman Juma Masjid

चेरमन जुमा मस्जिद भारत की सबसे पुराना मस्जिद है जो केरल के कोडुन्गल्लुर में है। इस मस्जिद को 623 ई.पू बनाया गया था। इस मस्जिद का निर्माण मलिक बिन दीनार ने कराया था। इस मस्जिद का डिजाइन देखने योग्य है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये एकलौती मस्जिद है जिसका डिजाइन हिंदू मंदिरों से मेल खाता है। ये मस्जिद दुनिया की दूसरी पुरानी मस्जिद भी है।

जामिया मस्जिद, श्रीनगर – Jamia Masjid, Srinagar

भारत की जन्नत कहे जाने वाले राज्य जम्मू कश्मीर की जामिया मस्जिद भी काफी पुरानी है इसे करीबन 1400 में बनाया गया था। इसका निर्माण सुल्तान सिकंदर ने कराया था। लेकिन इतिहास में विवादों के कारण कई बार इस मस्जिद को तोड़ा गया और फिर दोबारा बनाया गया। आखिरी बार इसे महाराजा प्रताप की देख रेख में बनवाया गया था। इस मंदिर की वास्तुकला ब्रिटिशों द्वारा डिजाइन की गई थी। जिस वजह से ये मस्जिद वास्तुकला के लिहाज से श्रीनगर में पर्यटको के लिए आकर्षण का केंद्र है।

बाबरी मस्जिद, अयोध्या – Babri Masjid

बाबरी मस्जिद को साल 1528 में भारत के पहले मुगल शासक बाबर ने बनाया था। लेकिन ये मस्जिद हमेशा से ही विवादों में रही और साल 1992 में एक हिंसक झड़प के दौरान इसे ध्वस्त कर दिया गया। और अब ये मामला कोर्ट में है।

चार मीनार, हैदराबाद – Charminar

हैदराबाद घूमने जाने वाले लोगों के लिए चार मीनार हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहता है। इस मस्जिद को चार मीनार मस्जिद इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसकी चार मीनारे है। इस मस्जिद को साल 1591 में कुतुब शाही राजवंश के पांचवें शासक सुल्तान मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने बनवाया था।

मक्का मस्जिद, हैदराबाद – Makkah Masjid

हैदराबाद की मक्का मस्जिद भारत की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है जिसका निर्माण मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने बनाया था। माना जाता है कि कुली कुतुब शाह ने इस मंदिर का निर्माण मक्का मदीना से लाई मिट्टी से तैयार करवाया था। जिस वजह से इस मस्जिद का नाम भी मक्का मस्जिद रखा गया। इस मस्जिद को बनाने में 77 वर्ष लगे थे। और 8 हजार कारीगरों ने इस मस्जिद का निर्माण किया था। इस मस्जिद का निर्माण साल 1617 में शुरु हुआ था जबकि ये मस्जिद साल 1691 में बनकर तैयार हुई थी।

जामा मस्जिद, दिल्ली – Jama Masjid

जब भारत के इतिहास की सबसे पुरानी मस्जिदों की बात हो रही हो तो हम दिल्ली की जामा मस्जिद को कैसे भुल सकते है। दिल्ली की जामा मस्जिद मुगल शासक शाहजहां ने साल 1656 में बनवाया था। हालांकि मस्जिद का काम साल 1950 में ही शुरु हो गया था। जिसके बाद इसे पूरा होने में 6 साल का समय लगा। जामा मस्जिद को संगमरमर और लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है। दिल्ली की जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद के तौर पर भी जानी जाती है।

मुस्लिम समुदाय में मस्जिदों एक पवित्र जगह है जहां मुस्लिम समुदाय के लोग अपने अल्लाह से अपनी आस्था को प्रकट करते है हालांकि ये भी सच है कि भगवान, अल्लाह को याद करने के लिए किसी स्थान की जरुरत नहीं होती सच्ची आस्था जगह से नहीं मन से आती है।

Read More:

Note: अगर आपके पास Oldest Mosque in India In Hindi मैं और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट मैं लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे।
अगर आपको हमारी Information About Oldest Mosque in India अच्छी लगे तो जरुर हमें Facebook पे Like और Share कीजिये।

2 thoughts on “भारत की सबसे पुरानी मस्जिद”

    1. Thank you for finding our post knowledgeable. Our main motto at gyanipandit is to spread knowledge through our website and to our readers updated with information in every field.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top