भारत के सबसे पुराने मंदिर | List of Oldest Temple in India

List of Oldest Temple in India

भारत में वैसे तो अनेकों मंदिर है जिनका इतिहास और मंदिरों से जुड़ी आस्था अद्भुत है लेकिन भारत में कई ऐसे मंदिर भी जो शायद एक हजार साल से भी ज्यादा पुराने हैं।

भारतीय इतिहास में हिंदु संस्कृति और मंदिरों से जुड़ी आस्था काफी परिपूर्ण थी रामायण और महाभारत काल में भी मंदिरों में गौरी पूजा और शिवलिंग की पूजा का उल्लेख है। रामेश्वरम जो दक्षिण भारत का एक जाना माना तीर्थस्थल है उसे तीर्थस्थल भगवान राम के कारण ही माना जाता है।

हालांकि कुछ तथ्यों की माने तो पहले लोग देवी देवताओं की पूजा तो करते थे। लेकिन उन्होनें किसी भी तरह के भव्य मंदिरों का निर्माण नहीं कराया था। मंदिरों के निर्माण के प्रमाण बौद्ध, चाणक्य और गुप्तकाल में सबसे ज्यादा निखर कर आता है।

हालांकि भारत में सबसे पुराने ज्योतिर्लिंग और शक्तिपीठ है लेकिन इनके भव्य मंदिरों का निर्माण काफी समय बाद हुआ। भारत का सबसे पुराना मंदिर 2 हजार साल पुराना है। भारत में इसे पहले भी मंदिर रहे होंगे लेकिन बाहरी आक्रमणकारियों ने इन मंदिरो को नष्ट कर दिया था।

चलिए आपको बताते है भारत के सबसे पुराने मंदिर – Oldest Temple in India कौनसे है जिनकी उम्र जानकर आप हैरान हो जाएंगे। और जिनकी मान्यता में आज भी कोई कमी नहीं आई है।

भारत के सबसे पुराने मंदिर – List of Oldest Temple in India

Oldest Temple in India
Oldest Temple in India

मुंडेश्वरी मंदिर, बिहार – Mundeshwari Temple

बिहार के कैमूर जिले में स्थित मुंडेश्वरी मंदिर भारत का सबसे पुराना मंदिर है ये मंदिर का निर्माण 108 ईस्वी में हुआ था। तब से इस मंदिर में पूजा हो रही है। इस मंदिर में भगवान शिव और देवी शक्ति की पूजा होती है। इसके अलावा भगवान गणेश, विष्णु, सूर्य देवी की मूर्तियां भी इस मंदिर में विराजमान है।

पल्लव मंदिर, तमिलनाडु – Pallava Temple

तमिलनाडु में साल 2004 में सुनामी के बाद तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से 60 किलोमीटर आगे महाबलीपुरम में दो मंदिर मिले थे जिनमें से पल्लव मंदिर करीबन 800 साल पुराना है। जबकि इसका आधार करीबन 2000 साल पुराना है।

जगतमंदिर, गुजरात – Dwarkadhish Temple

गुजरात के पश्चिम में स्थित जगतमंदिर भी काफी पुराना है तथ्यों के अनुसार जगतमंदिर गुप्त काल के दौरान 413 ईस्वी में पुननिर्माण कराया गया था। इस मंदिर में आस पास के लोगों की बहुत आस्था है। जिसे द्वारकाधीश मंदिर नाम से भी जाना जाता हैं।

सोमनाथ, गुजरात – Somnath Temple

सोमनाथ का मंदिर हिंदु आस्था के नजरिए से भारत के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है। जिसका इतिहास बहुत पुराना है। सोमनाथ मंदिर का उल्लेख ऋग्वेद में भी है। तथ्यों के अनुसार सोमनाथ का मंदिर 1500 ईसा पूर्व हुआ था। ये मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। जिसे इतिहास में कई बार आक्रमणकारियों ने लूटा।

बृहदेश्वर मंदिर, तमिलनाडु – Brihadisvara Temple

तमिलनाडु का बृहदेश्वेर मंदिर भी काफी पुराना है। इस मंदिर का निर्माण 1003-1010 ई के बीच राजा राज चोल 1 ने करवाया था। इस मंदिर को विश्व के प्रथम ग्रेनाइट मंदिर के तौर पर भी जाना जाता है।

बद्रीनाथ मंदिर, उत्तराखंड – Badrinath Temple

भारत के सबसे पुराने मंदिरों में बद्रीनाथ भी शामिल है बद्रीनाथ भारतीय संस्कृति में इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ये चार धामों से एक है इस मंदिर का निर्माण 8वीं सदी में किया गया था।

केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड – Kedarnath Temple

केदारनाथ मंदिर भगवान शिव का मंदिर है जिसमें भारतीयों की बहुत आस्था है इस मंदिर का निर्माण 10वीं और 11वीं शताब्दी के मध्य हुआ था।

वेंकटेश्वर मंदिर, आंध्र प्रदेश – Venkateswara Temple

वैंकटेश्वर मंदिर आँध्र प्रदेश के तिरुपति शहर में स्थित भारत के सबसे पुराने मंदिरों से एक है तथ्यों के अनुसार इस मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी में हुआ था। इस मंदिर की खासियत ये है कि इस मंदिर में रोम मक्का से भी करीबन 30 हजार पर्यटक हर महीने दर्शन के लिए आते है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मंदिर का आक्टेचर बहुत ही अद्भुत और नायाब है।

इसके अलावा भी भारत में कई ऐसे मंदिर है जिनकी नींव बरसों पुरानी है लेकिन जिनका पुन: निर्माण कराया गया है। हालांकि मंदिर पुराने हो या नए भक्तों की आस्था मंदिरों में समान ही होती है।

Read More:

Hope you find this post about ”List of Oldest Temple in India” useful. if you like this Article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit free Android app.

1 thought on “भारत के सबसे पुराने मंदिर | List of Oldest Temple in India”

  1. बेहतरीन लेख सर काफी दिन बाद विजिट की थी क्यों की घुमने का प्लान था और खासतौर से मंदिर के बारे में सर्च कर रहा था. आपका लेख देखा अच्छा लगा और इसकी जानकारी भी. जैसलमेर के कुछ मंदिर है जो काफी पुराने है. आप उन्हें जोड़ सकते है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top