पंजाब राज्य का इतिहास और जानकारी

Punjab History in Hindi

भारत देश का पंजाब राज्य सबसे समृद्ध राज्य है। साथ ही इसे सिक्ख धर्म का घर भी कहा जाता है। चंडीगढ़ शहर पंजाब की राजधानी है। कृषि ही पंजाब के लोगो का मुख्य व्यवसाय है और राज्य की अर्थव्यवस्था में इसका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

पंजाब राज्य का इतिहास और जानकारी – Punjab History in Hindi

Panjab History Information

पंजाब राज्य की जानकारी – Punjab Information in Hindi

राज्य का नाम (Name of State) पंजाब (Punjab)
पंजाब की राजधानी (Capital of Punjab) चंडीगढ़(Chandigarh)
राज्य निर्मिती का साल १ नवंबर १९६६
राज्य की प्रमुख भाषाए पंजाबी, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी।
क्षेत्रफल अनुसार राज्य का देश में स्थान १९ वा(19th)
जनसँख्यानुसार राज्य का देश में स्थान १६ वा (16th)
राज्य अंतर्गत कुल जिलों की संख्या (district of punjab) २२
कुल तालुका (तहसील) ८२

कुल ग्रामीण विभाग की संख्या

१३०८७

राज्य का प्रमुख पेड़ (वृक्ष) (state tree of punjab)

भारतीय शीशम।

प्रमुख फूल (पुष्प) (state flower of punjab)

ग्लेडियोलस पुष्प।

प्रमुख फल (state fruit of punjab)

बेर।

प्रमुख जानवर (state animal of punjab) काला हिरन।
प्रमुख पक्षी ( state bird of punjab) उत्तरी क्षेत्र में पाया जानेवाला छोटे परो वाला बड़ा बाज (Northern Goshawk)।
वित्तीय तथा राज्यनिहाय पंजाब राज्य की कोड संख्या (state code of punjab) ३ (Three)।
राज्य का परंपरागत नृत्य (dance of punjab) भंगड़ा।
राज्य का प्रमुख खेल (state game of punjab) कबड्डी।
राज्य का सबसे बड़ा जिला (largest district in punjab) अमृतसर।
राज्य के लोगो की परंपरागत वेशभूषा (dress of punjab) तुर्बान, पंजाबी कुर्ता और तहमत, पायजामा, पंजाबी सलवार सूट, पंजाबी घागरा।
राज्य अंतर्गत कुल यूनिवर्सिटी (university in punjab) ३१।

पंजाब राज्य का इतिहास – History of Punjab in Hindi

भारतीय राज्य पंजाब का निर्माण 1947 में भारत विभाजन के समय किया गया, जिस समय पंजाब को भारत और पाकिस्तान में विभाजित किया जा रहा था। ज्यादातर प्रांत के मुस्लिम पश्चिमी भाग को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शामिल किया गया और सिक्ख पूर्वी भाग को भारतीय पंजाब राज्य में शामिल किया गया।

विभाजन के बाद बहुत से दंगे और आंदोलन हुए, क्योकि बहुत से सिक्ख और मुस्लिम लोग पश्चिम में रहते थे और बहुत से मुस्लिम लोह पूर्व में रहते थे। बहुत से छोटे पंजाबी प्रांतीय राज्य जैसे पटियाला को भी भारतीय पंजाब का ही भाग बनाया गया।

1950 में दो स्वतंत्र राज्यों का निर्माण किया गया : पंजाब में भूतपूर्व राज प्रांत को शामिल किया गया, जबकि पटियाला, नाभा, कपूरथला, मलेरकोटला, जींद, फरीदकोट और कलसिया नामक प्रांतीय राज्यों को नये राज्य दी पटियाला और ईस्ट पंजाब स्टेट यूनियन (PEPSU) में शामिल किया गया।

बहुत से प्रांतीय राज्य और काँगड़ा जिले को मिलाकर ही हिमाचल प्रदेश की स्थापना केंद्र शासित प्रदेश के रूप में की गयी। 1956 में PEPSU को पंजाब में शामिल कर लिया गया और हिमालय में पंजाब के बहुत से उत्तरी जिलो को हिमाचल प्रदेश में शामिल कर लिया गया।

पंजाब राज्य के जिले – Districts of Punjab State

इस राज्य में कुल 22 जिले है। पंजाब को मालवा, माझा और दोआबा नामक तीन क्षेत्रो में विभाजित किया गया है। पंजाब के मालवा क्षेत्र में 11 जिले है। क्षेत्र के मुख्य जिलो में लुधियाना, मोहाली, संगरूर, भटिंडा, और पटियाला है। पठानकोट, अमृतसर और दुरदासपुर माझा जिले में शामिल है।

यहाँ के दोआबा क्षेत्र में होशियारपूर, जालंधर, नवानशहर और कपूरथला शामिल है। उत्तर भारत के प्रमुख और समृध्द राज्य में से एक पंजाब के अंतर्गत कुल जिले मे क्षेत्रफल की दृष्टी से अमृतसर सबसे बड़ा जिला है, यहाँ हम पंजाब के सभी २२ जिलों पर एक नजर डालेंगे, जैसे के;

पंजाब के जिलों को सूची – Punjab ke Jile

  1. अमृतसर
  2. भटिंडा
  3. फरीदकोट
  4. फ़ज़िल्का
  5. फतेहगढ़ साहिब
  6. बर्नाला
  7. फिरोजपुर
  8. गुरुदासपुर
  9. मनसा
  10. होशियारपुर
  11. मोगा
  12. जालंधर
  13. कपूरथला
  14. लुधियाना
  15. तर्न तरण
  16. श्री मुक्तसर साहिब
  17. संगरूर
  18. पठानकोट
  19. पटियाला
  20. रूपनगर
  21. साहिबज़ादा अजित सिंह नगर
  22. शहीद भगत सिंह नगर

पंजाब राज्य का धर्म – Religion of Punjab state

आज, पंजाब के ज्यादातर क्षेत्र में सिक्ख धर्म के लोग रहते है, जिनकी उत्पत्ति पहले सिक्ख गुरु नानक की शिक्षा से हुई है। राज्य में ज्यादातर हिन्दू धर्म के लोग रहते है लेकिन यहाँ मुस्लिम धर्म के भी प्रयाप्त लोग रहते है।

Temples in Punjab
Temples in Punjab

राज्य में कुछ जगहों पर क्रिस्चियन और जैन धर्म के लोग भी रहते है। पंजाब की कुल जनसँख्या के 2/5 भाग में हिन्दू रहते है और अनुसूचित जाति में गिने जाने वाले सिक्ख धर्म के लोग साधारणतः निचले स्तर पर आते है।

पंजाब राज्य की भाषा – Punjab State Language

पंजाबी ही पंजाब की अधिकारिक भाषा है। हिंदी के साथ यहाँ ज्यादातर पंजाबी भाषा का ही प्रयोग किया जाता है। साथ ही बहुत से लोग अंग्रेजी और उर्दू भाषा भी बोलते है।

पंजाब राज्य का नृत्य – Dance of state of Punjab

भांगड़ा: भांगड़ा नृत्य और संगीत का एक प्रकार है, जिसकी उत्पत्ति पंजाब क्षेत्र से ही हुई। भांगड़ा डांस की शुरुवात लोक नृत्य के रूप में होती है, जिसे पंजाबी किसान फसल के मौसम में मनाते है। इंग्लैंड, कनाडा और USA में भी पंजाबी लोगो ने इस लोक नृत्य को प्रसिद्ध बनाया है। वर्तमान में भांगड़ा नृत्य के विविध प्रकार देशभर में दिखाई देते है।

पंजाब फिल्म इंडस्ट्री – Punjab Film industry (Pollywood)

यह राज्य, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का घर है, इसे ‘पॉलीवूड’ भी कहा जाता है। यह भारत के तेजी से बढ़ रहे फिल्म उद्योगों में से एक है। यह चंडीगढ़ शहर के आस-पास ही बसा हुआ है। 1936 में पहली पंजाबी फिल्म बनाई गयी। सन 2000 से हर साल बहुत सी पंजाबी फिल्म रिलीज़ हो रही है, बहुत सी पंजाबी फिल्मो में बॉलीवुड फिल्म अभिनेताओ ने भी काम किया है।

पंजाब राज्य का भोजन – Staple Food of Punjab

पंजाबी भोजन की मुख्य बात यहाँ के व्यंजनों की विविध श्रेणी है। यहाँ के व्यंजनों में ज्यादा मात्रा में घी का उपयोग किया जाता है। पंजाबी के कुछ प्रसिद्ध व्यंजनों में मक्की दी रोटी, सरसों दा साग, शमी कबाब, तंदूरी चिकन, इत्यादि शामिल है।

पंजाब राज्य के उत्सव – Festival of Punjab State

पंजाबी बहुत से महोत्सव मनाते है और बहुत से महोत्सवो को देशभर में भी मनाया जाता है। कुछ प्रसिद्ध महोत्सवो में बंदी छोर दिवस (दिवाली), लोहरी, मेला माघी, होला मोहल्ला, राख्री, वैसाखी, तीयान और बसंत। इस उत्सवो के अलावा राष्ट्रिय उत्सव भी बड़ी धूम-धाम से मनाये जाते है।

पंजाब राज्य के प्रमुख शिक्षा संस्थान/ यूनिवर्सिटी – Universities of Punjab

  1. लव्हली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा
  2. गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर
  3. गुरु काशी यूनिवर्सिटी
  4. पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, लुधियाना
  5. संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी
  6. बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस, फरीदकोट
  7. गुरु अंगद देव वेटरिनरी एंड एनिमल सायंस यूनिवर्सिटी, लुधियाना
  8. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, साहिबज़ादा अजित सिंह नगर
  9. सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ पंजाब, भटिंडा
  10. श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी, फतेहगढ़ साहिब

पंजाब राज्य की प्रमुख नदियाँ – Rivers in Punjab

  1. चिनाब
  2. हारो
  3. कोरांग
  4. झेलम
  5. रावी
  6. बियास
  7. सतलज
  8. पंजनाद
  9. सोअन
  10. चक्की

पंजाब राज्य की जानीमानी हस्तियाँ – Famous Personalities of Punjab

Famous Personalities of Punjab
Famous Personalities of Punjab

१. शहीद भगत सिंह (Shaheed Bhagat Singh):

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के युवा क्रांतिकारी भगत सिंह मूलतः पंजाब राज्य से ही थे, जिनका नाम पुरे भारत में गर्व से लिया जाता है। अंग्रेजो से देश के स्वाधीनता संग्राम में लड़ते हुए अपने प्रभावी व्यक्तित्व और साहसी कार्यो के बदौलत इन्होने अनेक मुहिमों को अंजाम दिया तथा युवा साथियो के संघठन से साल १९३१ तक ब्रिटिश सरकार के जुल्मो को कड़वा प्रतिकार दिया।

भगत सिंह देश के उन विरले क्रांतिकारियों में से एक थे जिनके पास बुध्दिबल के साथ साथ दूरदृष्टि भी थी, इस महान क्रांतिकारी ने देश के खातिर प्राणो का बलिदान किया जिन्हे देश आज ‘शहीद-ए -आजम ‘ भगत सिंह के नामसे आदरपूर्वक स्मरण करता है। ऐसे देशभक्त क्रांतिकारियों को विनम्र अभिवादन, जिनके अनमोल योगदान ने भारत को स्वतंत्रता दिलाई।

२. युवराज सिंह (Yuvraj Singh):

भारतीय क्रिकेट टीम के ‘युवराज’ और बाए हाथ के धुँवाधार बल्लेबाज युवराज सिंह भी मूलतः पंजाब राज्य में जन्मे और पले बढे है, आंतरराष्ट्रिय करियर में क्रिकेट के तीनों भी फॉर्मेट टेस्ट, एकदिवसीय तथा ट्वेंटी ट्वेंटी के खेल में इनके लाजवाब प्रदर्शन ने दर्शको का दिल जित लिया था।

साल २००८ के ट्वेंटी ट्वेंटी विश्वकप में तथा साल २०११ के विश्वकप में युवराज भारतीय टीम के सदस्य थे जिसमे उनके बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बदौलत भारत ने ये दोनों भी विश्वकप अपने नाम कर लिए थे।

इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को छह गेंद में छह छक्के लगाने वाले युवराज सिंह को शायद ही कोई भूल पायेगा, भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में इनका नाम दर्ज है जिनके नाम कई सारे विश्व कीर्तिमान स्थापित है।

भलेही युवराज ने क्रिकेट के खेल से सन्यास लिया है पर आज भी उनके पुराने मैचेस देखने के बाद उनके खेल के प्रति समर्पण और योगदान की तारीफ किये बगैर दर्शक रह नहीं पाते, ऐसे उमदा खिलाडी को जीवन के आगे के पड़ाव के लिए बहुत बहुत शुभकामनाए और तह दिल से धन्यवाद।

३. मिल्खा सिंह (Milkha Singh):

‘फ्लाइंग सिख’ के नामसे मशहूर भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह का जन्म भी भारत के पंजाब राज्य में हुआ था, जहा उन्होंने शुरुवाती दिनों में भारतीय सेना में शामिल होने का निर्णय लिया और उनकी ये तमन्ना पूरी भी हुई थी। इनके अंदर की स्फूर्ति और दौड़ने की गति को देखकर भारतीय सेना की ओर से खेल में दिए जाने वाले खेल कोटा में इन्हे दौड़ने की प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका दिया गया था, जिसमे एशियाई प्रतियोगिता तथा कॉमन वेल्थ गेम में इन्होने उस मौके का सोना कर दिया।

मिल्खा सिंह उस समय एकमात्र भारतीय खिलाडी थे जिन्होंने ४०० मीटर की प्रतियोगिता में एशियाई और कॉमन वेल्थ प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल भारत के नाम कर दिए थे।

साल १९६० के ओलिंपिक प्रतियोगिता में इन्हे पहले चार क्रम में स्थान प्राप्त हुआ था जिसका महत्व भी भारत के दृष्टी से काफी ज्यादा था, इस प्रकार से भारतीय सेना में सेवा देते हुए देश के गौरव को बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य भी मिल्खा सिंह जी ने किया। इनके इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश और देशवासियों की तरफ से इनको बहुत बहुत धन्यवाद।

४. हरगोविंद खुराना (Hargobind Khorana):

भारतीय वंश के जैवरसायन विज्ञानी हर गोविंद खुराना का जन्म भी तत्कालीन भारतीय राज्य पंजाब में हुआ था, जिनको चिकित्सा क्षेत्र में किये संशोधन हेतु प्रतिष्टित पुरस्कार नोबल भी प्राप्त हुआ था। जनुकीय कोशिकाओं में किये गए अनमोल संशोधन के बदौलत देश और दुनिया में इनको आदर के साथ पहचाना जाता है, ऐसे महान विज्ञानी को विनम्र अभिवादन।

५. सनी देओल (Sunny Deol):

हिंदी सिनेजगत बॉलीवुड के प्रसिध्द अभिनेता सनी देओल को भलेही कोई ऐसा हो जो जानता नहीं हो, कई दर्जन उत्कृष्ट फिल्मो में इन्होने अपने बेहतरीन अदाकारी और अभिनय से दर्शको के दिलो पर कई सालो तक राज किया।

इनकी अधिकतर फिल्मे देशभक्ति पर आधारित है जिसमे बखूबी इन्होने अपने अभिनय का लोहा मनवाया और दर्शको को काफी ज्यादा मनोरंजित किया, नब्बे के दशक से लेकर साल २०१८ तक इन्होने ढेर सारे फिल्मो में काम किया जिसमे इनकी बॉर्डर, ग़दर, इंडियन, दामिनी, घायल आदि फिल्मो को दर्शको द्वारा काफी पसंद किया गया।

सनी देओल भी मूलतः पंजाब राज्य से आते है जिनके पिता धर्मेंद्र देओल, भाई बॉबी देओल और चचेरे भाई अभय देओल भी फिल्म अभिनेता है, इन सभी को जीवन के आगे के सफर के लिए बहुत सारी शुभकामनाएँ। इन सबके अलावा पंजाब की अन्य जानी भी कुछ जानीमानी हस्तियाँ निचे दिए हुए तौर पर है, जैसे के;

  1. कपिल देव
  2. कवियत्री अमृता प्रीतम
  3.  गुरु नानक देव जी
  4.  किरण बेदी
  5.  महाराजा रणजीत सिंह जी
  6.  फिल्म एक्शन निर्देशक वीरू देवगन
  7.  अभिनेता अक्षय कुमार
  8.  हास्य कलाकार कपिल शर्मा
  9.  क्रिकेटर हरभजन सिंह
  10.  एयरटेल कम्युनिकेशन के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल
  11.  अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा
  12. फिल्म निर्देशक शेखर कपूर
  13.  फिल्म कलाकार अमरीश पूरी
  14.  गायक मोहम्मद रफ़ी
  15.  फिल्म निर्माता यश चोपड़ा
  16.  स्वतंत्रता सेनानी लाला लजपत राय
  17.  कैप्टन अमरिंदर सिंह
  18.  भारत के पूर्व राष्ट्रपति ग्यानी झैल सिंह
  19.  कुश्ती के खिलाडी दारा सिंह
  20.  संत बुल्लेशाह

पंजाब के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Tourist Places of Punjab

Tourist Places of Punjab
Tourist Places of Punjab

पंजाब राज्य में बहुत से पर्यटन स्थल है। जबकि यह सभी स्थान राज्य के विविध शहरो में स्थापित है। इनमे से कुछ प्रसिद्द पर्यटन स्थल निम्न है :

  • गोल्डन टेम्पल (अमृतसर)
  • जगतजीत पैलेस (कपूरथला)
  • रॉक गार्डन (चंडीगढ़)
  • बीर मोटी बाघ अभयारण्य (पटियाला)
  • महाराजा रणजीत सिंह वॉर म्यूजियम (लुधियाना)
  • भटिंडा प्राणी उद्यान (भटिंडा)
  • शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह म्यूजियम (जालंधर)
  • नूरपुर किला (पठानकोट)

जिंदगी में एक बार आपको अवश्य ऐसे महमोहक राज्य की यात्रा करनी चाहिए।

पंजाब राज्य के बारेमें अधिकतर बार पूछे जाने वाले सवाल – Punjab Quiz

  • पंजाब राज्य में अधिक मात्रा में भूमि अवक्रमण या भूमि के स्तर में गिरावट का मुख्य कारण क्या है?  जवाब: अधिक मात्रा में किये गए सिंचाई के वजह से जमीन में खारापन या क्षारता का प्रमाण अधिक ज्यादा बढ़ने से इस राज्य की जमीनों की उपजाऊ क्षमता बहुत हद तक गिर गई है, जिसका परिणाम भूमि अवक्रमण में तब्दिल हो गया है। इसके अलावा जंगलो की कटाई और अधिक मात्रा में खानों का खनन भी यहाँ के जमीन के स्तर को विगत कई सालो से अत्याधिक प्रभावित कर रहा है, साथ साथ अधिक मात्रा में चराई से भी ऐसी समस्याए निर्मित हो रही है जिनसे भू संपदा खतरे में पड़ती हुई दिखाई दे रही है।
  • पंजाब राज्य से जुड़े इतिहास की जानकारी हमें कौनसे किताबों से प्राप्त होती है? (Punjab History Books) जवाब: पीपल्स हिस्ट्री ऑफ़ पंजाब, पंजाब – अ हिस्ट्री फ्रॉम औरंगजेब टू माऊंटबैटन, द फॉल ऑफ़ द किंगडम ऑफ़ द पंजाब, पंजाब – अ स्टेट स्टडी गाईड, द पंजाब स्टोरी – के.पी.एस गिल, क्नो यूअर स्टेट – पंजाब, हिस्ट्री ऑफ़ द पंजाब, पंजाब पंजाबीस एंड पंजाबियत, द राजा ऑफ़ पंजाब, अ हिस्ट्री ऑफ़ द सिख, द पंजाब इत्यादि।
  • भारत – पाकिस्तान के बिच सीमारेखा का कौनसा प्रसिध्द स्थल पंजाब राज्य में मौजूद है जहाँ देश विदेश से पर्यटक इसे देखने के लिए आते है? (Famous India-Pakistan border in Punjab state)        जवाब: वाघा बॉर्डर।
  •  पंजाब राज्य के शोक के नामसे कौनसी नदी पहचानी जाती है ? (Which River is known as Sorrow of Punjab)                                                                                                    जवाब: सतलज नदी।
  • भारत का राज्य पंजाब देश -दुनिया में क्यों प्रसिध्द है ?(Why Punjab is Famous?)                    जवाब: पंजाब राज्य को सिख धर्मीय लोगो का प्रमुख स्थान या घर माना जाता है। प्रथम गुरु नानक देव जी को पंजाब में ही काली नदी में सत्य ज्ञान की अनुभूति प्राप्त हुई थी जहाँ पर इन्होने इसी राज्य में कठिन तपश्चर्या को पूर्ण कर आगे अपने अनुयायियों समेत जन कल्याण हेतु यात्राए की थी। पंजाब का समृध्द कृषि क्षेत्र, हरित क्रांति की पंजाब में हुई सर्वप्रथम शुरुवात आदि बाते भी पंजाब का देश मे महत्व अधिक बढाती है, इसके अलावा भारतीय सेना में सबसे अधिक पंजाब के लोग शामिल है इससे ये जाहिर होता है के इस राज्य का देश की उन्नति में कितना सारा योगदान है। पाँच नदियों(रावी,झेलम, चिनाब,बियास ,सतलज) से बना हुआ प्रदेश के नामसे भी पंजाब को पहचाना जाता है जिसमे पंज का मतलब पाँच और आब का मतलब जल होता है। देश के सभी प्रमुख क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति इस राज्य से आते है इत्यादि बातो की वजह से भी पंजाब राज्य प्रसिध्द है।
  • पंजाब राज्य के प्रथम गवर्नर कौन थे ? (Who was the First Governor of Punjab?)      जवाब: चंदूलाल माधवलाल त्रिवेदी।
  • भारत के राज्य पंजाब में कुल कितनी यूनिवर्सिटी है ?(How many University in Punjab?)   जवाब: ३१।
  • पंजाब राज्य में कौनसे प्रमुख हवाई अड्डे मौजूद है? (Airports in Punjab)                        जवाब: चंडीगढ़ आंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट, श्री गुरु रामदास जी आंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट, पठानकोट एअरपोर्ट, भटिंडा एअरपोर्ट, पटियाला एअरपोर्ट, मोहाली आंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट इत्यादि।
  • कौनसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल पंजाब राज्य के अंतर्गत मौजूद है? (Famous religious & tourism places in Punjab)                                                                                    जवाब: गोल्डन टेंपल अमृतसर, रणजीत सागर बांध, मोतीबाग पैलेस, छतबीर झू, पार्टीशन म्युजियम, शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह म्यूजियम, रॉक गार्डन, तरन तारण साहिब अमृतसर, देवी तालाब मंदिर, दुर्गियाना मंदिर, नूरपुर किला, जलियाँवाला बाग, महाराजा रणजीत सिंह म्यूजियम इत्यादि।

1 thought on “पंजाब राज्य का इतिहास और जानकारी”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top