मशहुर अभिनेता आर. माधवन | R.Madhavan Biography

R.Madhavan – आर. माधवन ऐसे मशहुर भारतीय अभिनेता है। आर। माधवन अन्य अभिनेता से बिलकुल ही हटके अभिनेता है जिन्होंने शादी करने के बाद फ़िल्म जगत में कदम रखा। उन्होंने 29 की उम्र में फिल्मो में काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने छोटेसे करियर के दौर में बहुत ही अलग अलग ढंग की भूमिकाये निभाई है। उन्होंने कई सारे फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते है।

R.Madhavan Biography

मशहुर अभिनेता आर. माधवन – R.Madhavan Biography

रंगनाथन माधवन का जन्म 1 जून 1970 में बिहार में जमशेदपुर (अभी के झारखण्ड में) में टाटा स्टील में मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव रंगनाथन और बैंक ऑफ़ इंडिया में मेनेजर सरोजा के यहाँ तमिल परिवार में हुआ।

उनके मातापिता चाहते की वो किसी मैनेजमेंट स्कूल से एल्क्ट्रोनिक में डिग्री हासिल कर ले लेकिन माधवन की ऐसी ख्वाइश थी की आर्मी में जाना। आपनी माता पिता के इच्छा नुसार उन्होंने डिग्री की पढाई पूरी करने के बाद उन्होंने पुरे भारत में वक्तृत्व और व्यक्तित्व विकास के वर्कशॉप लेना शुरू कर दिया था।

1991 में जब वो महाराष्ट्र में वर्कशॉप ले रहे थे तो तब उनकी मुलाकात उनकी पत्नी सरिता बिरजे से हुई। उन्होंने फ़िल्म जगत में आने से पहले ही 1999 में शादी कर ली।

सरिता ने माधवन के कुछ फिल्मो में कॉस्टयूम डिज़ाइनर का भी किया है। अगस्त 2005 में उन्हें लड़का हुआ जिसका नाम वेदांत है।

माधवन बताते है हिंदी फ़िल्म जगत के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री जैसे की शिल्पा शेट्टी, बिपाशा बासु, आमिर खान और अभिषेक बच्चन उनके अच्छे दोस्त भी है। कमल हासन जैसे महान अभिनेता के साथ भी उन्होंने “अंबे शिवम” फ़िल्म में काम किया है। उस फ़िल्म के रिलीज़ होने के बाद उन्होंने बताया था की कमल हसन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कई सारे अच्छे निर्देशकों के साथ काम किया है जिनमे मणि रत्नम, राजकुमार हिरानी और आनंद राय जैसे महान हस्तियों के नाम शामिल है।

माधवन एक अच्छे गोल्फ खिलाडी है। उन्हें अमिताभ बच्चन और निर्देशक मणि रत्नम के साथ गोल्फ खेलना भी पसंद है।

उन्होंने अपने हुनर और अभिनय के दम पर पुरे हिंदी फ़िल्म की दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है। उनकी रोमांटिक आखे और मुस्कान के लिए वो जाने जाते है। उनकी आखो में एक अलग चमक देखने को मिलती है और उनकी सुरीली आवाज के तो कई लोग दीवाने है।

रहना है तेरे दिल में उनकी पहली हिंदी फ़िल्म थी और वो बहुत सुपरहिट भी हुई थी। उस फ़िल्म के कारण उन्होंने करोडो लोगों के दिल मे जगह बना ली थी। उन्होंने गुरु, आमिर खान के साथ 3 इडियट, तनु वेड्स मनु और तनु वेड्स मनु रिटर्न जैसे हिट फिल्मे दी है।

आर. माधवन की फिल्मे – R.Madhavan Movies List

  • 2000- सखी (तेलुगु)
  • 2000- अलाइपयुथे (तमिल)
  • 2001- मिनाली (तमिल)
  • 2002- दिल विल प्यार व्यार (हिंदी)
  • 2002- कन्नातिल मुथामितल (तमिल)
  • 2002- रन (तमिल)
  • 2003- रन (तेलुगु)
  • 2003- अम्बे शिवम (तमिल)
  • 2003- लयासा लयासा (तमिल)
  • 2003- प्रियामाना थोजी (तमिल)
  • 2003- नल दमयंती (तमिल)
  • 2004- युवा (तेलुगु)
  • 2004- आयुथा एज़ुतु (तमिल)
  • 2005- प्रियासखी (तमिल)
  • 2005- मेड इन युएसए (मलयालम)
  • 2005- रामजी लन्दनवाले (हिंदी)
  • 2006- रेंदु (तमिल)
  • 2006- जगन (तेलुगु)
  • 2006- थाम्बी (तमिल)
  • 2006- रंग दे बसंती (हिंदी)
  • 2007- आर्या (तमिल)
  • 2007- रेंदु (तेलुगु)
  • 2007- गुरु (तमिल)
  • 2007- गुरुकांत (तेलुगु)
  • 2007- प्रियसखी (तेलुगु)
  • 2007- गुरु (हिंदी)
  • 2007- एवानो ओरूवन (तमिल)
  • 2008- वज्तुक्कल (तमिल)
  • 2008- आर्या एम. बी. बी. एस. (तेलुगु)
  • 2008- चैनल (हिंदी)
  • 2008 – रहना है तेरे दिल में (हिंदी)
  • 2008- नेनू तनु आमे (तेलुगु)
  • 2008- मुंबई मेरी जान (हिंदी)
  • 2009- यावारूम नालम (तमिल)
  • 2009- सिकंदर (हिंदी)
  • 2009- अवन अवल अथु (तमिल)
  • 2009- 3 इडियट (हिंदी)
  • 2009- गुरुएनआलू (तमिल)
  • 2009- 13बी (हिंदी)
  • 2010- मन्मधा बनम (तेलुगु)
  • 2010- तीनपट्टी (हिंदी)
  • 2010- मन्मधन अम्बु (तमिल)
  • 2010- झूठा ही सही (हिंदी)
  • 2011- क्रोधं (तेलुगु)
  • 2011- तनु वेड्स मनु (हिंदी)
  • 2011- फालतू (हिंदी)
  • 2012- जोड़ीब्रेकर्स (हिंदी)
  • 2012- वेत्तई- (तमिल)
  • 2014- फ्रीडम (हिंदी)
  • 2014- नाईट ऑफ़ द लिविंग डेड: ओरिजिंस (इंग्लिश)
  • 2015- तनु वेड्स मनु (हिंदी)
  • 2016- इरुधि सुत्त्रू (तमिल)
  • 2016- साला खडूस (हिंदी)
  • 2017- विक्रम वेधा (तमिल)

Note: आपके पास About R.Madhavan in Hindi मैं और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट और ईमेल मैं लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे।
अगर आपको Life History of R.Madhavan in Hindi Language अच्छी लगे तो जरुर हमें Whatsapp और facebook पर share कीजिये।
E-MAIL Subscription करे और पायें Essay with short biography about R.Madhavan in Hindi language and more new article. आपके ईमेल पर।

2 thoughts on “मशहुर अभिनेता आर. माधवन | R.Madhavan Biography”

    1. Editorial Team

      गौरव श्रीवास्तवजी आपने अभिनेता आर माधवन की जानकारी पढ़ी उसके लिए आपका धन्यवाद। हमें यह जानकर और भी ख़ुशी हुई की आपको यह आर्टिकल पसंद आया। हम आशा करते है की आप इसी तरह हमारे साथ जुड़े रहे और इसी तरह की दिलचस्प जानकारी का आनंद ले। आप अन्य अभिनेता की जानकारी भी हमारी वेबसाइट पर पढ़ सकते हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top