अभिनेत्री स्मिता पाटिल | Smita Patil Biography

Smita Patil – स्मिता पाटिल बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री में से है जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलो में अपनी एक खास जगह बना ली है। उन्होंने फिल्मो के जरिये जिस तरह अपनी छाप छोड़ी है, उसके लिए आज भी लोग उन्हें याद करते है।

Smita Patil अभिनेत्री स्मिता पाटिल – Smita Patil Biography

स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्तूबर 1955 को पुणे (महाराष्ट्र) के राजनीतिज्ञ शिवाजीराव गिरधर पाटिल और सामाजिक कार्यकर्ता विद्याताई पाटिल के यहाँ कुनबी मराठा परिवार में हुआ था।

उन्होंने पुणे के रेणुका स्वरुप मेमोरियल हाई स्कूल से पढाई पूरी की।

उन्होंने पहली बार 1970 के दशक में टीवी न्यूज़रीडर के रूप में कैमरा का सामना किया। उस वक्त वो सरकारी खबर प्रसारक मुंबई दूरदर्शन पर बतौर न्यूज़रीडर के रूप में काम करती थी।

स्मिता पाटिल का करियर – Smita Patil career

स्मिता पाटिल ने बहुत सारे हिंदी और मराठी फिल्मो में काम किया। उन्हें भारतीय सिनेमा जगत की रानी कहा जाता है। उन्होंने 1970 और 1980 के दशक में हिंदी फ़िल्म जगत में राज किया।

वो एक अच्छी फोटोग्राफर थी। स्मिता पाटिल पुणे के फ़िल्म और टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया की भी छात्रा रह चुकी थी।

1977 में उन्हें ‘भूमिका’ फ़िल्म में उनके जबरदस्त अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी ज्यादातर फिल्मो में उन्हें एक मजबूत महिला के रूप में दिखाया जाता है। इस तरह की उनकी भूमिका उन्हें फ़िल्म जगत में अलग ही पहचान देती है।

एक अभिनेत्री के अलावा भी वो सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करती थी और महिला से जुड़े मुद्दे उठाती थी। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता राज बब्बर से उनकी शादी हुई थी।

लेकिन वो ज्यादा लम्बे समय तक जिंदा रह नहीं सकी। उनके बेटे के जन्म के समय कुछ तकलीफों के कारण 13 दिसंबर 1986 को उनका निधन हो गया।

स्मिता पाटिल को मिले हुए पुरस्कार- Smita Patil Award

  • राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार (1977, 1980),
  • फिल्मफेयर पुरस्कार (1978, 1981,1982)
  • पद्म श्री पुरस्कार (1985)
स्मिता पाटिल की कुछ फिल्में – Smita Patil Movies List
  • मेरे साथ चल(1974),
  • सामना(1974),
  • निशांत(1975),
  • चरणदास चोर(1975),
  • मंथन(1976),
  • भूमिका(1977),
  • जयित रे जयित(1977),
  • कोंदुरा अनुग्रहम(1978),
  • गमन(1978),
  • सर्वसखी(1978),
  • भवानी भवाई(1980),
  • आक्रोश(1980),
  • अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यु आता है(1980),
  • द नक्षलायिट(1980),
  • अन्वेशने(1980),
  • चक्र(1981),
  • सद्गति(1981),
  • तजुर्बा(1981),
  • अर्थ(1982),
  • बदले की आग(1982),
  • बाज़ार(1982),
  • भीगी पलके(1982),
  • दर्द का रिश्ता(1982),
  • दिल ए नादान(1982),
  • नमक हलाल(1982),
  • शक्ति(1982),
  • सितम(1982),
  • सुबह(1982),
  • उम्बरठा(1982),
  • मंडी(1983),
  • घुंघरू(1983),
  • अर्धसत्य(1983),
  • क़यामत(1983),
  • हादसा(1983),
  • चटपटी(1983),
  • आज की आवाज(1984),
  • रावण(1984),
  • मेरा दोस्त मेरा दुश्मन(1984),
  • तरंग(1984),
  • शपथ(1984),
  • गिद्ध(1984),
  • आनंद और आनंद(1984),
  • फ़रिश्ता(1984),
  • कसम पैदा करनेवाले की(1984),
  • चिदंबरम(1985),
  • गुलामी(1985),
  • देवशिशु(1985),
  • आखिर क्यु?(1985),
  • मेरा घर मेरे बच्चे( 1985),
  • आप के साथ(1986),
  • अमृत(1986),
  • दिलवाला(1986),
  • दहलीज(1986),
  • अंगारे(1986),
  • काच की दीवार(1986),
  • अनोखा रिश्ता(1986),
  • मिर्च मसाला(1987),
  • डांस डांस(1987),
  • ठिकाना(1987),
  • सूत्रधार(1987),
  • इंसानियत के दुश्मन(1987),
  • नजराना(1987),
  • अवम(1987),
  • शेर शिवाजी(1987),
  • वारिस(1988),
  • हम फ़रिश्ते नहीं(1988),
  • गलियों के बादशाह(1989)।

Read Also:

  1. अमिताभ बच्चन की जीवनी 
  2. Shilpa Shetty biography
  3. Akshay Kumar Quotes

I hope these “Smita Patil Biography in Hindi” will like you. If you like these “Smita Patil Biography in Hindi” then please like our facebook page & share on whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android App

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top