The secret book in Hindi – रहस्य – द सीक्रेट रोंडा बर्न पुस्तक

The secret book – रहस्य – द सीक्रेट

आपकी जिंदगी में जो कुछ भी आता है, उसे आप अपने विचारो से ही आकर्षित करते हो। साथ ही, जो कुछ भी आप जिंदगी में चाहते हो, भले ही वह कितना भी बड़ा या छोटा क्यू न हो, आप उसे अपने विचारो की सहायता से हासिल कर सकते हो।

लेकिन यहाँ एक समस्या है – हम क्या चाहते है इस बारे में सोचने की बजाए हम हमेसा उस बारे में सोचते रहते है जो हम नही चाहते। और परिणामस्वरूप वही होता है जो हम नही चाहते। आकर्षण का नियम बुराई और अच्छाई को अलग नही करता, बल्कि आप क्या चाहते हो और क्या नही चाहते इसे अलग करता है।

The Secret Book in Hindi Video

नीचें दियें video से आप इसें 2 मिनट में और भी आसानी से समझ सकतें हो!

The secret

The Secret Book in Hindi – रहस्य – द सीक्रेट रोंडा बर्न पुस्तक

Rhonda Byrne द्वारा लिखित “The secret book” किताब स्व-सहायता करने वाली एक सकारात्मक किताब है। यह किताब एक छद्म वैज्ञानिक सिद्धांत “आकर्षण के नियम” (लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन) पर आधारित है – जिसका अर्थ है -“पसंद ही पसंद को आकर्षित करती है।”

किताब में Rhonda Byrne ने मुख्य रूप से इसी बात को केंदित किया गया है की आप अपने सपनो को ही वास्तविकता में कैसे परिवर्तित कर सकते है। उनके अनुसार हमेशा पैसे और समृद्धि के बारे में सोचने से ही वह तुम्हारे पास आती है, लेखिका के अनुसार आपकी सोच ही इन सारी चीजो को आपके जीवन में प्रकट करती है। इसी प्रकार यदि आप किसी बुरी परिस्थिति के बारे में लगातार सोचते रहोंगे तो मजबूरन आपको डर की अनुभूति होंगी।

इसीलिए आपको हमेशा सकारात्मक हो सोचते रहना चाहिए। दुर्घटनाओ और बुरी किस्मत जैसी कोई चीज नही होती। बल्कि Rhonda Byrne ने लिखा है की,

“आपकी वर्तमान जिंदगी आपके भूतकालीन विचारो का ही प्रतिबिंब है।”

Rhonda Byrne के अनुसार, हमारा दिमाग एक चुम्बक और उत्सर्जक है जिसे आकर्षण के नियम की वजह से समय-समय पर ब्रह्माण्ड से आवृत्तियाँ मिलते रहती है। इस वक्त में आपका दिमाग आपको कही भी ले जा सकता है जिसे आप चाहते हो – जैसे की नए घर का सपना, और कभी न कभी और किसी तरह से एक न एक दिन वह आपके पास जरुर आ ही जाता है। दूसरी तरफ, युद्ध और गरीबी के बारे लगातार सोचते रहने से ही आपको जिंदगी में बुरी परिस्थितियाँ हमेशा बनी रहती है।

Rhonda Byrne ने The secret book के जरिये हमें यह भी बताने की कोशिश की है की बहुत ज्यादा नकारात्मक विचारो के बारे में सोचने से भी आपकी सोच आपको प्राकृतिक आपदा या दुर्घटनाओ की तरफ ले जाती है।

इसके साथ-साथ The secret book में आपके भले के लिए आकर्षण के नियम की कुछ विधियों के बारे में भी बताया गया है। जिसकी प्राथमिक तकनीक “पूछो, भरोसा करो, प्राप्त करो।”

इस प्रक्रिया में आपको जिसे प्राप्त करना है उसकी कल्पना करनी होती है और मानना पड़ता है की आपके पास वह चीज पहले से है मौजूद है। जैसे की, Rhonda Byrne ने बताया की वह वे कल्पना करते है की वे उन सारी चीजो को खरीद रहे है जिन्हें वे चाहते है। शायद ऐसा करने से आपको अमीरपन का अहसाह होंगा। वे कहते हैं। यह ब्रह्माण्ड ही हमारा जिनी है जो हमेशा हमारी इच्छाओ की पूरी करने के लिए तैयार रहता है। लेकिन जबतक आप उससे कुछ माँगोगे नही तबतक ब्रह्माण्ड आपके लिए कुछ नही भेजेंगा।

Rhonda Byrne ने इस कार्य को 3 स्टेप में विभाजित किया है: “पूछो, भरोसा करो और प्राप्त करो”

Step 1 : पूछो – Ask

आपको हमेशा उस बात के लिए पूछते रहना चाहिए जिसे आप चाहते हो। क्योकि जबतक आप सीधे तरीके से नही पूछोगे तबतक संकेत भ्रमित रहेंगा और मिश्रित परिणामो को आकर्षित कर लेगा। इसके लिए आपको बार-बार पूछने की जरुरत नही है क्योकि ब्रह्माण्ड स्पष्ट की हुई बात को आसानी से समझ लेता है। बार-बार एक ही चीज के बारे में पूछते रहने से कईबार शक भी होता है।

Step 2 : भरोसा रखे – Believe

प्राप्त करने से पहले आपको भरोसा करना सीखना होंगा। आपको भरोसा करना होंगा की आपके द्वारा इच्छा जताने के तुरंत बाद वह चीज आपके पास आ गयी है। क्योकि एक बार यदि आपने भरोसा करना सिख लिया तो आप आसानी से अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हो। Rhonda Byrne के अनुसार भरोसा करना ही सबसे कठिन स्टेप है।

Step 3 : प्राप्त करे – Receive

Rhonda Byrne के अनुसार कुछ पाने के लिए यह जरुरी है की आप उसके बारे में हमेशा अच्छा सोचे। इसके लिए उन्होंने भरोसा करने के लिए कहा है। ऐसा बर्ताव करे की आप जिस कार को चाहते हो वह कार पहले से ही आपके पास है। योजना बनाए की आप उस कार को लेकर कहा-कहा जाओंगे और कहा उसे पार्क करोगे। ऐसा बर्ताव करने से आवृत्तियाँ आपकी सकारात्मक सोच को ब्रह्माण्ड में भेजेगी और अंततः आपकी इच्छा वास्तव में पूरी होंगी।

उन्होंने ऐसा करने के लिए एक वाक्य को बार-बार दोहराने की सलाह दी है, “मुझे अपनी जिंदगी में सबकुछ अच्छा ही मिल रहा है, और अब मुझे वो सबकुछ मिल रहा है जिसे मै चाहता हूँ।”

इसके बाद लेखिका ने समय की अवधारणा को आकर्षण के नियम से जोड़ने की कोशिश की है। उनके अनुसार कुछ चीजो को हासिल करने में बहुत ज्यादा समय इसलिए लगता है क्योकि आपका उनपर पूरा विश्वास नही होता। वे कहते हैं – आपमें अपनी जिंदगी को परफेक्ट बनाने की काबिलियत है। आप अपने विचारो के चालक और मालक दोनों हो। आपको इस बात का अंदाज़ा भी नही होंगा की आप केवल अपने विचारो के बल पर ही इस दुनिया को जीत सकते हो।

इस किताब में सकारात्मक विचारो पर ज्यादा से ज्यादा जोर दिया गया है। Rhonda Byrne ने अपने तर्क से बताया है की सब कुछ हमारे विचारो से ही नियंत्रित किया जाता है, बल्कि हमारी सेहत भी इसी पर निर्भर करती है। लेखिका ने लिखा है की केवल भोजन ही आपके वजह को बढ़ा सकता है, यह इसलिए क्योकि आप ऐसा ही सोचते है।

अंत में The secret book में दिमाग की शक्तियों के बारे में बताया गया है। चाहे आप मानो या ना मानो Rhonda Byrne के अनुसार आपके विचार ही सच्चाई बनकर एकदिन आपके सामने आते है।

More Books:

  1. The secret quotes by Rhonda Byrne
  2. चेतन भगत की सर्वश्रेष्ठ किताबे
  3. शिव खेड़ा की बेस्टसेलर्स किताबे
  4. Apj Abdul Kalam Books
  5. 10 Motivational books in Hindi

दोस्तों, अगर आप इस Book के बारे में English में पढ़ना चाहते हो तो आप आगे दियें गए लिंक से पढ़ सकते हो।:- seeken.in और इसके साथ ही आपको Seeken पर और भी बेहतरीन books के बारे में पढ़नें को मिल जायेंगा।

Note: रहस्य – द सीक्रेट रोंडा बर्न हिंदी पुस्तक – The secret book in Hindi इस लेख में दी गयी Book इस आर्टिकल के लेखक ने स्वय पढ़ी है। पर ये किताबे आपको उतनाही पसंद आयेगी इसका कोई दावा हम नहीं करते। ये लेख मात्र The secret book के बारे में जानकारी देने हेतु है। पर एक बात साथ में ये भी बता दे की Book पर खर्च किये पैसे कभी भी बर्बाद नहीं होते।

50 thoughts on “The secret book in Hindi – रहस्य – द सीक्रेट रोंडा बर्न पुस्तक”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top