बनाये अपने हॉबी को अपना प्रोफेशन

Turn Hobby into Career

आज के समय में हर एक क्षेत्र में बदलाव तेजी से हो रहा है। समाज में स्थापित हर एक चीज में बदलाव है। जीने के साथ साथ पैसा कमाने और प्रोफेशन चुनने के तरीके भी बदल गए है। आज हम अपने शौक के अनुसार अपना प्रोफेशन चुन सकते हैं। जी हाँ, जैसे हम अपने आसपास देखते हैं की बहुत से लोगों को शौक होता हैं खाना बनाने का फिर चाहे वो लड़की हो या लड़का।

अपने शौक के अनुसार आप अपना प्रोफेशन चुनकर अपना करीअर बना सकते हैं तो आइये जानते है क्या है वो प्रोफेशन।

Turn Hobby into Career

बनाये अपने हॉबी को अपना प्रोफेशन – Turn Hobby into Career

  • शेफ –

हम सबका मानना होता है की एक लड़की ही बेहतर खाना बना सकती है क्योकि खाना बनाने की कला उनके अंदर ही होती है। ये हम सबका मानना था और ऐसा कहा भी जाता था लेकिन अब ये बदल रहा है। आज के समय में लड़के अपनी मर्जी से शेफ का प्रोफेशन चुन रहे है और बदलाव ला रहे है।

आप लगभग बड़ी बड़ी जगहों में पता करेगे तो आपको पुरुष ही शेफ के तौर पर काम करते हुए मिल जायेगे। यहाँ तक की देश के सबसे बड़े शेफ संजीव कपूर भी एक पुरुष ही है। ईसलिए ये कहना छोड़ दीजिए की की केवल एक लड़की ही अच्छा खाना बना सकती है।

  • ब्यूटी एक्सपर्ट

ब्यूटी एक्सपर्ट यानी की महिलाओ को सजाने और सवारने का पेशा जो की आज के समय पर चरम में है। हर एक महिला अपने सजने में लाखो रुपये लगा देती है लेकिन उन्हें सजाने वाली महिला ही हो ऐसा जरूरी नहीं है।

लड़के आज के समय में बेहतर ब्यूटी एक्सपर्ट बनकर सामने आ रहे है और सबको हैरान कर रहे है। कई सारी बड़ी बड़ी फैशन की कंपनियों में महिलाओ की जगह लड़के ही ब्यूटी एक्सपर्ट का काम करते है और एक नया उदाहरण पेश करते है।

  • पायलट

महिलाओ को कभी भी प्लेन में बतौर पायलट नहीं रखा जाता था और उन्हें केवल एयरहोस्टेस तक ही सीमित कर दिया जाता था लेकिन अब ये बदल गया है। महिलाएं आज के समय में पायलट बन रही है और एक नई मिशाल दुनिया के सामने पेश कर रही है।

कई सारी महिलाओ ने ऐसा किया भी है और कर भी रही है। इसके अलावा बस ड्राईवर, उबेर ड्राईवर से लेकर ट्रेन चलाने तक का काम महिलाएं कर रही है। ये काम पहले पुरुष के हिस्से में हुआ करते थे जिनमे महिलाओ ने भी अपना अधिकार जमा लिया है जो की अच्छी बात है।

इन्वेस्टमेंट बैंकर

ये एक ऐसा फील्ड रहा है जहाँ हमेशा से ही एक महिला की उपेक्षा हुई है और वो इस प्रोफेशन में आने से बचती रही है। पुरुष हमेशा ही इस फील्ड में काबिज रहे है। महिलाओ के बारे में कहा जाता था की उन्हें ये गणित, हिसाब किताब नहीं आएगा लेकिन अब सब बदल गया है। दुनिया की कई बड़ी कंपनियों में मुख्य पदों पर महिलाएं काबिज है, इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर महिलाएं काम कर रही है और आज इस पद की गरिमा भी बढ़ रही है।

आज के समय में ऐसे प्रोफेशन जिन्हें महिलाएं खूब चुन रही है वो पुरुषो से भरे हुए क्षेत्र हुआ करते थे। ऐसा ही है पुरुषो के साथ भी जहाँ महिलाएं अधिक थी लेकिन आज के समय में पुरुष उन क्षेत्रो में अधिकता से आ रहे है। ये कही न अकाही समाज के बढ़ते कदमो की निशानी है। आप अभी अपने प्रोफेशन को इस दिशा में ले जा सकते है।

Read More:

Note: अगर आपको Turn Hobby into Career अच्छा लगे तो जरुर Share कीजिये. Note: E-MAIL Subscription करे और पायें More Career Related Articles In Hindi आपके ईमेल पर.

1 thought on “बनाये अपने हॉबी को अपना प्रोफेशन”

  1. हमे अपने hobby को ही Career बनाना चाहिए. इससे जिदंगी आसान खुशनुमा हो जाती है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top