ब्रिटिश और मुग़ल वास्‍तुशैली का अद्भुत संगम – कोलकाता का “विक्‍टोरिया मेमोरियल”

Victoria Memorial Information in Hindi

पंश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित विक्‍टोरिया मेमोरियल रानी विक्टोरिया को समर्पित एक भव्य एवं बेहद खूबसूरत स्मारक है, जिसका निर्माण भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की सफलता को मनाने के लिए किया गया था।

Victoria Memorial in Hindi

ब्रिटिश और मुग़ल वास्‍तुशैली का अद्भुत संगम – कोलकाता का विक्‍टोरिया मेमोरियल – Victoria Memorial in Hindi

साल 1905 में अंग्रेजी – गर्वनर की पहल पर संगममर की बनी इस भव्य स्मारक को भारत में बनाया गया था। इस स्मारक को जो भी एक बार देख लेता है, वो इसकी खूबसूरती का घायल हो जाता है।

कोलकाता में स्थित विक्टोरिया मेमोरियल विक्टोरिया ब्रिटिश, पाश्चात्य और मुगल वास्तुकला का अद्भुत संगम है। जो रानी विक्टोरिया की याद में बनाया गया है, इसके साथ ही यह कलकत्ता का एक प्रमुख पर्यटक स्थल और मशहूर म्यूजियम के रुप में मशहूर है।

विक्‍टोरिया मेमोरियल का निर्माण एवं वास्तुकला – Victoria Memorial Architecture

कोलकाता में बनी यह विक्टोरिया मेमोरियल भारत में इंडो-ब्रिटिश स्थापत्य कला का सर्वश्रेष्ठ नमूना है। इस भव्य स्मारक की आधारशिला साल 1906 में वेल्स के प्रिंस जॉर्ज पंचम ने रखी थी।

जबकि अंग्रेजी गर्वनर लॉर्ड कर्जन ने साल 1901 में महारानी विक्टोरिया की मौत के बाद उनकी याद में एक राजशाही स्मारक को बनाने की मांग उठाई थी।

इस अति भव्य और खूबसूरत स्मारक विक्टोरिया मेमोरियल का निर्माण साल 1906 और 1921 के बीच में करीब 57 एकड़ जमीन पर भारत में किया गया था। इसे ‘राज का ताज’ भी कहा जाता है।

विक्टोरिया मेमोरियल की अति भव्य इमारत की रचना मुगल और ब्रिटिश दोनों वास्तुशैलियों को मिलाकर की गई थी।

ब्रिटिश शासन की याद दिलाने वाला इस भव्य स्मारक को ताजमहल की तर्ज पर सफेद संगममर के पत्थरों से बनाया गया है। आपको बता दें कि यह कीमती पत्थर राजस्थान के मकराना से मंगवाया गया था। इस आर्कषक इमारत में ब्रिटिश शासन के कुछ अवशेषों के स्मृति चिह्न के तौर पर रखा गया है।

इस म्यूजियम का बड़ा एवं विशाल गुम्बद, चार सहायक ऊंचे खंभे और अष्टभुजी गुम्बदनुमा छतरियों से ढका हुआ है।

भारत में आम जनता के लिए खोला गया:

ब्रिटिश पाश्चात्य और मुगल वास्तुकला से निर्मित इस अनूठे स्मारक विक्टोरिया मेमोरियल को साल 1921 में आम जनता के लिए खोला गया था, जबकि साल 1935 में भारत सरकार के द्धारा इसे राष्ट्रीय महत्व का एक विशिष्ट संस्थान घोषित किया गया था।

रानी विक्टोरिया की याद में बने इस बेशकीमती और बेमिसाल स्मारक विक्टोरिया मेमोरियल की स्थापना से पहले इसी जगह पर प्रेसीडेंसी जेल बना था, जिसे नष्ट कर दिया और अलिपुर में इसका निर्माण किया गया। वहीं ब्रिटिश शासन की याद दिलाते इस भव्य स्मारक की खास बात यह है कि इसे भारतीयों द्धारा ही चंदा इकट्ठा कर बनाया गया है।

विक्टोरिया मेमोरियल की विशाल गुंबद पर बनी ‘विजय के दूत’ की प्रतिमा:

रानी विक्टोरिया की याद में बनाए गए इस भव्य स्मारक की शानदार गुंबद पर “विजय के दूत” की प्रतिमा शोभायमान है। यह प्रतिमा बड़े से बॉल बेअरिंग पर बनी हुई है, वहीं जब इसका हवा के साथ मूवमेंट होता है तो यह बेहद आर्कषक लगती है।

विक्टोरिया मेमोरियल में ताजमहल की झलक:

कोलकाता में स्थित ब्रिटिश शासनकाल की याद दिलाता यह विक्टोरिया मेमोरियल, दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल की तर्ज पर सफेद संगममर के पत्थर से बनाया गया है।

इसके निर्माण के लिए राजस्थान के मकराना से संगममर के पत्थर मंगवाए गए थे, वहीं ताजमहल की आर्कषक और विशाल गुंबद की डिजाइन की तरह ही विक्टोरिया मेमोरियल को तैयार किया गया है।

इसके अलावा इसकी मुख्य एवं विशाल गुंबद के आसपास कई सुंदर अल्गोरिकल प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो कि सुंदर कला, इंडो-ब्रिटिश वास्तुशिल्प, शिक्षा, दया, न्याय आदि को बेहद बेहतरीन तरीके से दर्शाती हैं।

विक्टोरिया मेमोरियल बेहद खूबसूरत 25 गैलरियां – Victoria Memorial Gallery

इंडो-ब्रिटिश स्थापत्य कला के इस अनूठे स्मारक विक्टोरिया मेमोरियल में बेहद आर्कषक एवं खूबसूरत गैलरियां बनाईं गईं हैं। इन गैलरियों में राजसी गैलरी, मूर्ति गैलरी, कोलकाता गैलरी, सेंट्रल हॉल, पोर्ट्रेट गैलरी, हथियार और शस्त्रागार गैलरी आदि शामिल हैं।

इसके अलावा अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर इस भव्य म्यूजियम में ब्रिटिश शासनकाल के कुछ अवशेष एवं प्राचीन समय के सिक्के, नक्शे एवं स्टैम्प्स की प्रदर्शनी भी लगी हुई है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

कोलकाता में स्थित महारानी विक्टोरिया की याद दिलाता यह भव्य स्मारक और इसके बगीचे एवं आसपास की इमारतों को देखने हर साल लाखों की तादाद में सैलानी पहुंचतें हैं और इसकी सुंदरता एवं भव्यता को देखकर आश्चर्य करते हैं।

और अधिक लेख:

Note: आपके पास Information About Victoria Memorial In Hindi मैं हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट और ईमेल मैं लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे। अगर आपको Victoria Memorial Information in Hindi Language अच्छी लगे तो जरुर हमें Facebook पर Like कीजिये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top