क्रिकेटर विनय कुमार बायोग्राफी | Vinay Kumar Biography

Vinay Kumar – रंगनाथ विनय कुमार भारतीय क्रिकेट खिलाडी है जो कर्नाटक के लिए क्रिकेट खेलते है। आईपीएल के पहले तीन सीजन में वो रॉयल चैलेंजर बंगलौर की तरफ़ से खेल चुके है।

Vinay Kumar क्रिकेटर विनय कुमार बायोग्राफी – Vinay Kumar Biography

विनय कुमार का पूरा नाम रंगनाथ विनय कुमार हैं उनका जन्म 12 फरवरी 1984 में कर्नाटक के देवांगिरी में हुआ। देवांगिरी के सरकारी स्कूल से उन्होंने अपनी पढाई की और बाद में उन्होंने ए. आर. जी. कॉलेज से वाणिज्य में डिग्री तक की पढाई की।

29 नवंबर 2013 विनय कुमार ने रिचा सिंह से शादी की।

विनय कुमार का करियर – Vinay Kumar Career

2004-05 के रणजी ट्राफी में खेलने के लिए कर्नाटक के टीम में उनका चयन किया गया था और उन्होंने पहला मैच बंगाल के खिलाफ खेला था। 2007-08 के रणजी ट्राफी में वो सबसे ज्यादा विकेट लेनेवाले गेंदबाज में वो नंबर दो पर थे।

2008 के आई पी एल में वो रॉयल चैलेंजर बंगलौर के टीम की तरफ़ से खेलते हुए नजर आये थे। उन्हें सभी प्यार से ‘देवांगिरी एक्सप्रेस’ नाम से बुलाते है।

2009-2010 के घरेलु सीजन में वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 2010 में वेस्ट इंडीज में खेले गये आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम में चयन किया गया।

उस शृंखला में वो एक मैच खेले थे जिसमे उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर में 2 विकेट लिए थे। उस मैच में भारत श्रीलंका से 5 विकेट से हार गया था।

मई 2010 के आई सी सी टी20 विश्व कप में भारत बाहर हो जाने के बाद उन्होंने पहला ओडीआई मैच ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेला था। उसके अगले मैच में वो चोटिल होने के कारण उनकी जगह पर अभिमन्यु मिथुन को लिया गया था।

2011 के आईपीएल में विनय कुमार कोच्ची तस्कर्स केरल की तरफ़ से खेलते हुए नजर आये। कोच्ची ने उन्हें 475,000 डॉलर में ख़रीदा था। बाद में उन्हें वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड के दौरे के भारतीय टीम में शामिल किया गया था।

2011 में वो इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के खिलाफ चार मचे खेले और वो सभी मेचेस भारत में खेले गए थे। 2011-12 में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट दौरे के लिए विनय कुमार को लिया गया था क्यु उस समय वो चोटिल वरुण आरोन की जगह पर खेल रहे थे।

3 फरवरी 2012 को ऑस्ट्रेलिया और भारत के टी20 मैच में वो खेले थे। 2014 के आई पी एल में वो कोलकाता नाइट रायडर्स की तरफ़ से खेले थे लेकिन बादमे उन्हें अगले साल मुंबई इंडियन्स को दिया गया।

Read More: 

If you like these “Vinay Kumar” then please like our Facebook page & share on Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit free Android app.

4 thoughts on “क्रिकेटर विनय कुमार बायोग्राफी | Vinay Kumar Biography”

    1. Editorial Team

      Thanks for reading this article on Vinay Kumar. Vinaya Kumar is really great Indian cricketer. You may read other players biography on our website.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top