19 मई का इतिहास | 19 May Today Historical Events

19 May Today Historical Events

इतिहास में 19 मई यानि आज के इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनायें दर्ज है, आज हम उन्ही महत्वपूर्ण घटनाओं पर नजर डालेंगे।

19 मई का इतिहास – 19 May Today Historical Events

19 May History

19 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of May 19

  • मिग्यूल लोपेज डी जगाज्पी ने 1571 में फिलीपींस की राजधानी मनीला की स्थापना की।
  • रूसी सेना 1792 को पोलैंड में दाखिल हुई।
  • दुनिया का पहला डिपार्टमेंटल स्टोर 1848 में खुला।
  • बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड जेल से 1892 में रिहा किए गए।
  • दुनिया की उस समय की सबसे बड़ी रेल सुरंग 1900 में सिंपलन यात्रियों के लिए खुली।
  • बेनितो मुसोलिनी ने 1926 में इटली को फांसीवादी राष्ट्र घोषित किया।
  • श्वेत महिलाओं को 1930 में दक्षिण अफ्रीका में वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ।
  • रूस और ब्रिटेन ने 1939 को नाजी विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • रूस ने 1971 में मार्स-2 कार्यक्रम की शुरूआत की।
  • ऑस्ट्रेलिया ने 1976 में सोने के स्वामित्व को कानूनी मान्यता दी।
  • भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी 1999 में फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त हुई।
  • मैक्सिको में 1999 में ‘बाल्कान डिफ़्यूजो’ नामक ज्वालामुखी सक्रिय।
  • फिजी में 2000 को भारतीय मूल के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी की सरकार को सात नाकाबपोश सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा तख्तापलट।
  • अमेरिकी सीनेट में 2007 में समग्र आव्रजन सुधार विधेयक पर सहमति।

19 मई को जन्मे व्यक्ति – Born on 19 May

दोस्तों दुनिया में ऐसे बहुत से महान व्यक्ति हैं जिन्होंने अपने जीवन में बहुत से महत्वपूर्ण काम किये उसी वजह से महान बने। आईये आगे जानते हैं किन महान व्यक्तियों ने आज के दिन यानि 19 मई के दिन इस धरती पर अपना पहला कदम रखा।

  • आधुनिक तुर्की के निर्माता कमाल अतातुर्क का जन्म 1881 में हुआ।
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर भारतीय इतिहास के पन्नों में एक काला अध्याय जोड़ने वाले नाथूराम गोडसे का जन्‍म 1910 में आज ही के दिन हुआ था।
  • भारत के राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का जन्म 1913 में हुआ।
  • रस्किन बॉण्ड का जन्म 1934 में हुआ वो अंग्रेज़ी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखकों में से एक हैं।
  • कवि, रंगमंच कर्मी, कहानी लेखक, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म अभिनेता गिरीश कर्नाड का जन्म 1938 में हुआ।
19 मई को हुए निधन – Died on 19 May

आईये आगे जानते हैं की आज के दिन यानि 19 मई के दिन किन लोगों ने इस दुनिया की अलविदा कहा।

  • टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन 1904 में हुआ।
  • हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का निधन 1979 में हुआ।
  • प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री तथा तमिलनाडु की भूतपूर्व मुख्यमंत्री जानकी रामचन्द्रन का निधन 1996 में हुआ।
  • फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककारसोंभु मित्रा का निधन 1997 में हुआ।
  • भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन 2008 को हुआ।

Read More:

Note: We try hard for correctness and accuracy. Please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article about Aaj ka Itihas. And if you have more information History of 19 May then help for the improvements this article.

1 thought on “19 मई का इतिहास | 19 May Today Historical Events”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top